Ticker

6/recent/ticker-posts

क्या आप जानते हैं?मनोविज्ञान क्या है?और मनोविज्ञान से इन्सान में क्या पत्ता लगाया जा सकता है?

 मनोविज्ञान-Psychology:-

                                          मनोविज्ञान Greek भाषा से लिया गया है। यह दो शब्दों से मिलकर बना है। Psyce मन + Logy विज्ञान, जो विज्ञान मन की स्थिती का अध्ययन करता है,वह मनोविज्ञान कहलाता हैै। मनुष्य के शरीर में सबसे जटिल भाग मन होता है, जिसका अध्यन करना आसान नहीं है। क्युंकी मन में अच्छे व बुरे दोनों तत्व होते हैं, तथा किसी के मन में क्या चल रहा है इसका अध्यन नहीँ किया जा सकता। अत: मनोविज्ञान की परिभाषा को बदला गया है।

मनोविज्ञान की परिभाषा:-


वह विज्ञान जो मनुष्य के व्यव्हार और अनुभव का अध्यन करता है,मनोविज्ञान कहलाता है। क्युंकि व्यव्हार से ही मन की स्थिति का अध्यन किया जा सकता है।
किसी भी स्थिति में मनुष्य का व्यव्हार सभी को दिखाई देता है और इसी से ही अच्छे और बुरे इन्सान की पहचान होती है। व्यक्ति का अनुभव अंदरूनी होता है,वह अपने अनुभवों से ही सीखता है। कोई व्यक्ति अपनी भावनाओं को छिपा सकता है व उन्हें प्रकट नहीँ होने देता कि उसे क्या समस्या है।

लक्ष्य:-

  • मनोविज्ञान किसी व्यक्ति को समझने में सहयोग देता है। 
  • इस से व्यक्ति के व्यव्हार पर नियन्त्रण किया जा सकता है। 
  • व्यक्ति के व्यव्हार का अनुमान लगाया जा सकता है, की वह गर्म मिजाज का है या ठंडे मिजाज का है।
मनोविज्ञान दो भागों में विभाजित है:-

1 सैद्धान्तिक या सामान्य मनोविज्ञान
2 प्रयोगात्मक मनोविज्ञान

सैद्धान्तिक या सामान्य मनोविज्ञान:-

1 बाल मनोविज्ञान-Child Psychology:- इसके अंतर्गत एक बच्चा किस स्थिति में किस प्रकार का व्यव्हार करता है व उसकी किस प्रकार की जरूरतें हैं,इसके बारे में अध्यन किया जाता है।
2 पशु मनोविज्ञान-Animal Psychology:- हर पशु का व्यव्हार अलग-अलग होता है।इसका अध्यन करने से ही मनुष्य उसके व्यव्हार का व वह किस प्रकार की प्रतिकृया करेगा इसका पत्ता लगाया जा सकता है।
3 सामाजिक मनोविज्ञान-Social Psychology:- इस से यह जानकारी होती है कि,समाज में रहकर व्यक्ति का व्यव्हार कैसा होगा,यदि समाज अच्छा होगा तो व्यक्ति का व्यव्हार भी अच्छा होगा,और यदि समाज बुरा होगा तो व्यक्ति भी बुरा बन जायेगा।

प्रयोगात्मक विज्ञान:-

1 शिक्षा मनोविज्ञान-Educational Psychology:-  शिक्षा मनोविज्ञान शिक्षा से सम्बधित स्थिति पर आधारित है,तथा यह सिखने वाले को केंद्र बिन्दु मानकर सभी क्रियाएं उसे ध्यान में रखते हुए ही करता है।

2 औद्योगिक मनोविज्ञान-Industrial Psychology:-  यह उद्योग की स्थिति पर आधारित है,और उद्योगों में वातावरण का अध्ययन करती है, जैसे Industry में काम करने वाले लोगों की क्या मांगे व जरूरतें हैं।


Post a Comment

0 Comments