"प्यार" क्या है? What is "Love" in Hindi
प्यार-एक ऐसा खूबसूरत एहसास है प्यार, Love, जिसे लफ्जों में बयां करना मुश्किल है हर इंसान इसे अपने नजरिए से देखता है किसी के लिए यह चाहत है तो किसी के लिए समर्पण फिर क्या चाहती है युवा पीढ़ी क्या समय के साथ उसकी सोच बदल रही है।
जब भी प्यार का जिक्र होता है तो लैला मजनू और रोमियो जूलियट जैसे प्रेमियों की छवि अक्सर हमारे जेहन में उभर आती है जो प्यार के खातिर अपनी जान कुर्बान कर के इतिहास में अमर हो गए उसके बाद फिल्मों में भी कुछ ऐसा ही प्यार दिखाया जाने लगा जहां दो प्रेमियों के बीच अक्सर एक विलन होता है या माता-पिता उनकी शादी के खिलाफ होते थे लेकिन थोड़ी तकरार के बाद दो चाहने वालों के मिलन के साथ कहानी का सुखद अंत हो जाता है।
रोमानिया और हकीकत Romania and reality:
यह बात अलग है, कि समय के साथ भारतीय समाज तेजी से बदल रहा है, और लोगों कि सोच में खुलापन आ रहा है। आज की लड़कियां शिक्षित और आत्मनिर्भर हैं। लड़कों के साथ उनकी दोस्ती या प्रेम विवाह पर परिवार को कोई आपत्ति नहीं होती। (कुछ अपवादों को छोड़कर) फिर भी असल जिंदगी में हकीकत फिल्मी दुनिया के रोमैंस से बहुत अलग होती है। आम लोगों की जिंदगी में हर प्रेम कहानी का अंत हमेशा सुखद नहीं होता। प्यार के रास्ते में आज भी जाति, धर्म, प्रदेश और आर्थिक स्थिति की वजह से कई रुकावटें आती हैं।
और भी पढ़ें ➡️ माता-पिता और बच्चों का रिश्ता कैसा होना चाहिए?
एमएनसी में कार्यरत उषा कहती हैं कि मैं अपने बैचमेट से प्यार करती थी, लेकिन हमारे पेरेंट्स ने केवल इस आधार पर शादी के लिए मना कर दिया, कि वह लड़का दूसरे धर्म को मानने वाला है। इस वजह से हमारी शादी नहीं हो सकती। मैं अपने पेरेंट्स से बहुत अटेचड हूं। पापा ने कहा था, कि अगर तुमने किसी दूसरे धर्म में विवाह किया, तो मैं आत्महत्या कर लूंगा। इसी वजह से 2 वर्षों तक रिलेशनशिप के बाद हमारा ब्रेकअप हो गया। अब पेरेंट्स मुझ पर कहीं और शादी करने का दबाव डाल रहे हैं। ऐसे मामलों को देखकर यही लगता है, कि समय के साथ समाज की सोच में थोड़ा खुलापन जरूर आया है, लेकिन प्यार की राहों में आज भी कई रुकावटें हैं।
युवा होते हैं व्यवहारिक Youth are practical:
आज के दौर में नई पीढ़ी अपने जीवन से जुड़े सभी महत्वपूर्ण मुद्दों के प्रति व्यावहारिक दृष्टिकोण अपनाते हैं चाहे करियर हो या फिर प्यार, वह हर मामले में बहुत सोच समझकर निर्णय लेते हैं। पहली नजर का प्यार, प्यार किया नहीं जाता हो जाता है, प्यार अंधा होता है, जीवन में सिर्फ प्यार एक बार ही होता है। प्रेम से जुड़े ऐसे सारे जुमले अब युवा पीढ़ी के लिए बेनामी के हो चुके हैं। आज के लड़के लड़कियों को यह मालूम है कि उन्हें जीवन से कब, क्या और कितना चाहिए और इनकी सारी प्लानिंग इसी के अनुसार होती है। इस संदर्भ में मनोवैज्ञानिक सलाहकार सुषमा पांड़े कहती है, कि नई पीढ़ी प्यार के मामले में ज्यादा रिस्क लेना पसंद नहीं करती। आजकल युवा उसी की तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ाते हैं, जिसके साथ उन्हें बेहतर भविष्य की संभावना नजर आती है। बेटियों की परवरिश के मामले में आजकल माता-पिता कोई भेदभाव नहीं करते। उन्हें भी अपने भाई की तरह पढ़ने और करियर में आगे बढ़ने का पूरा मौका मिलता है। जब कोई लड़की पढ़ लिखकर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन जाती है, तो प्रेम या विवाह के प्रति उसका स्वतंत्र नजरिया होता है। इसी वजह से अधिकतर मामलों में प्रेम विवाह को परिवार की ओर से सहज स्वीकृति मिल जाती है। अगर दोनों परिवारों की आर्थिक स्थिति सम्मान हो तो अंतरजातीय विवाह में माता-पिता को कोई भी एतराज नहीं होता।
आत्मसम्मान की अहमियत importance of self esteem:
प्यार में अपने साथी के लिए सब कुछ त्याग कर उसके प्रति समर्पित होने वाली नायिका का दौर बहुत पीछे छूट गया है। अब केवल फिल्मों में ही नहीं बल्कि असल जिंदगी में भी ऐसी ही आत्मविश्वास से पूर्व नायिकाएं नजर आती हैं, जो अपने आत्मसम्मान की रक्षा स्वयं करती हैं और अपनी शर्तों पर जीना चाहती हैं। नई पीढ़ी की लड़कियां प्यार करियर और रिश्तो के प्रति स्वतंत्र नजरिया रखती है। अपने जीवन से जुड़े सभी महत्वपूर्ण निर्णय स्वयं लेती हैं। अहमदाबाद की बैंकर प्रीति कहती हैं, 'मैं व्हीलचेयर यूजर हूं। 3 साल पहले एक लड़के ने मुझे प्रपोज किया था। शुरुआत में सब कुछ ठीक था पर कुछ ही महीनों बाद मुझे ऐसा महसूस होने लगा कि मेरे साथ अतीश्य सहानुभूति जता कर हमेशा मुझे मेरी कमजोरी का एहसास दिलाता था। मुझे ऐसा लगता था कि मैं बेवजह उस पर निर्भर होती जा रही हूं। हालांकि हमारे परिवार वाले उसे पसंद करते थे लेकिन उसके दयालु व्यवहार से मेरी भावनाओं को ठेस पहुंची थी। मैंने खुद अपनी पहचान बनाई थी किसी का प्यार पाने के लिए मैं आत्मसम्मान के साथ समझौता नहीं कर सकती थी। इसी वजह से मैंने खुद को उस रिश्ते से अलग कर लिया मुझे ऐसा लगता है कि प्यार में भी हमें एक दूसरे की निजता का सम्मान करना चाहिए। किसी की नजरों में लाचार बनकर में उसका प्यार हासिल नहीं करना चाहती इसी वजह से फिलहाल में अकेले ही खुश हूं।
रुकती नहीं जिंदगी Life doesn't stop:
आज की तेज रफ्तार भरी जिंदगी में किसी के भी पास इतनी फुर्सत नहीं है, कि वह अपना काम काज छोड़कर पल भर के लिए खाली बैठे। एक समय ऐसा भी था कि प्यार में दिल टूटने पर युवा महीनों तक गहरी उदासी में डूबे रहते थे। लेकिन अब ऐसा नहीं है।
सॉफ्टवेयर इंजीनियर मनोज शर्मा कहते हैं 4 साल पहले की बात है हमारे कॉलेज में कैंपस प्लेसमेंट की शुरुआत होने वाली थी। उसी दौरान मेरा ब्रेकअप हो गया जाहिर है मुझे बहुत दुख हुआ, लेकिन हिम्मत जुटाकर मैंने जल्द ही खुद को संभाल लिया। मैंने अपने आपको समझाया कि जो अब मेरे जीवन में नहीं है ,उसके बारे में सोच कर अपना कीमती वक्त बर्बाद करने से क्या फायदा। सबसे पहले मैंने उन सारी चीजों को अपने आसपास से हटा दिया जो मुझे उसकी याद दिलाती थी, क्योंकि मुझे इंटरव्यू की तैयारी करनी थी, इसलिए सैलून जाकर अच्छा सा हेयर कट कराया, और पॉजिटिव सोच के साथ अपनी स्टडी पर फोकस करने लगा, क्योंकि उस वक्त मेरे लिए कैरियर ज्यादा जरूरी था। अब वह जमाना गया जब लोग प्यार में देवदास बन कर महीनों अकेले आंसू बहाते थे। ब्रेकअप के बाद जिंदगी खत्म नहीं हो जाती, इसलिए इस बदलाव को हमे सहजता स्वीकार करना चाहिए।
प्यार में युवाओं का दिल क्या चाहता है, इस सवाल का जवाब ढूंढना मुश्किल है, क्योंकि हर व्यक्ति के लिए प्यार की अलग-अलग परिभाषाएं हैं। कोई चाहे इसे किसी भी नाम से पुकारे लेकिन यह एक सुंदर और शाश्वत भावना है। इसकी मौजूदगी का एहसास हमें जीने का हौसला देता है। इसके होने भर से दिल में सुकून बना रहता है कि सब कुछ बहुत अच्छा होगा।
सच्चा प्यार क्या है What is true Love in Hindi
सच्चा प्यार अनकंडीशनल होता है, जिसमें अपने पार्टनर के लिए मन में कोई शक या सवाल नहीं होता। प्यार में इतनी सहजता होनी चाहिए कि दोनों बिना कहे ही एक दूसरे के दिल की बात समझ जाएं। ऐसे रिश्तो में झूठ और दिखावे के लिए कोई जगह नहीं होती।
प्यार क्या है What is Love in Hindi
खोने का नाम है प्यार! प्रेम भावनाओं की खूबसूरत साझेदारी का नाम है। प्यार में हमें केवल पाने की उम्मीद नहीं रखनी चाहिए, बल्कि बहुत कुछ खोने के लिए भी संघर्ष तैयार रहना चाहिए। सच्चे प्यार में इंसान अपने साथी को उसकी खूबियों खामियों के साथ सहजता से स्वीकारता है।
0 Comments
Please do not enter any spam link in the comment box