Ticker

6/recent/ticker-posts

बच्चों को सही शिक्षा कैसे दें? How to Give Proper Education to Children in Hindi?

बच्चों को सही शिक्षा कैसे दें?,शिक्षा के महत्व पर निबंध

बच्चों का दिमाग कोरे कागज के जैसा होता है। बच्चों के संस्कार और शिष्टाचार उनके अपने आप से नहीं आते, बल्कि वे पूरे समाज से सीखते हैं। बच्चों के संस्कार और शिष्टाचार में मुख्य भूमिका उनके माता-पिता निभाते हैं। कहा जाता है, कि बचपन में दी गई शिक्षा हम पूरे जीवन तक याद रखते हैं। इसीलिए बच्चों को अच्छी शिक्षा देना बहुत जरूरी होता है। मां बाप, भाई बहन घर के सदस्यों और दोस्तों से बच्चा धीरे-धीरे समाज में जीना सीखना है। आमतौर पर बच्चे शुरुआती दिनों में सबसे ज्यादा समय अपने घर में गुजारते हैं। इसलिए उनके मन, दिमाग और व्यवहार पर सबसे अधिक असर उनके घर परिवार के सदस्यों का पड़ता है। लेकिन कई बार अनजाने में माता-पिता कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं। जिससे बच्चों का दिमाग कमजोर हो जाता है। उन्हें जीवन में आगे कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।

बच्चों की हर जिद पूरा करना Fulfill the Wishes of the Children

हर पेरेंट्स अपने बच्चों को बहुत प्यार करते हैं। वह चाहते हैं, कि वे अपने बच्चों को सारी खुशियां दे, लेकिन मनोवैज्ञानिकों के अनुसार जिन बच्चों की बचपन में हर इच्छा पूरी की जाती है। उनका व्यवहारिक विकास अच्छी तरह से नहीं हो पाता है, और व्यवहारिक विकास की हम सभी के जीवन में सबसे अहम भूमिका होती है। इसीलिए बच्चे की हर जिद को पूरा करने से पहले यह ध्यान रखा जाए कि आपकी बच्चों को उसकी आवश्यकता है या नहीं।

बच्चों को समय ना देना No Time for Children

आज माता पिता अपने कार्य में इतने व्यस्त हो चुके हैं, कि अपने बच्चों के लिए भी उनके पास समय नहीं होता है। यदि अपने बच्चों के लिए समय नहीं दे पाते हैं, तो इसका भी बच्चों के मानसिक विकास और सामाजिक विकास पर प्रभाव पड़ता है। बच्चों को जब हम बिल्कुल आजाद रखते हैं। उनकी किसी भी कार्य पर नजर नहीं रखते है, तो बच्चे जो उनके मन में आता है, वही करते हैं। इसके साथ ही कई बार बच्चे गलत आदतों में पड़ जाते हैं। क्योंकि बच्चे को सही और गलत का पता नहीं होता है। यदि पेरेंट्स बच्चों को सही गलत का महत्व नहीं बताएंगे, तो वह अपने हिसाब से कार्य करेंगे, जो कुछ उन्हें सही लगेगा। लेकिन कई बार वह ऐसे गलत कार्य भी कर देंगे जिससे कि पेरेंट्स को बताना पड़ता है। इसलिए आवश्यक है, कि बच्चों के लिए समय निकालें।

बच्चों को अधिक बंधन में रखना Over-Restraint of Children

बच्चों का थोड़ी सी रोक-टोक बहुत जरूरी है, क्योंकि उनका मन चंचल होता है, और उन्हें अपने सही गलत का पता नहीं होता। लेकिन अधिक बंधनों में रखना भी उनके मानसिक विकास पर असर पड़ता है। अक्सर बच्चों को पढ़ाई लिखाई के लिए जोर डालते रहते हैं। एकेडमिक ज्ञान के अलावा व्यवहारिक ज्ञान और समाजिक ज्ञान देना भी जरूरी है। इसलिए आवश्यक है, कि बच्चों को अधिक बंधन में ना रखें। बल्कि उन्हें समाज के तौर-तरीकों को सिखाएं।


और भी पढ़ें ➡️बुद्धि से ज्ञान को कैसे बेहतर बनाया जा सकता है?


घर में सीखेंगे और पढ़ेंगे बच्चे, घर में सिखाएं बच्चों को यह बातें। Children Will Learn and Study at Home, Teach these things to Children at Home

बच्चों को अच्छी शिक्षा व संस्कार उनके घर पर देता है। इसीलिए मां बाप अपने बच्चों को घर में सिखाएं यह बातें, ताकि बच्चा एक अच्छा जीवन जी सकें। पेरेंट्स अपने बच्चों को घर में क्या-क्या बातें सिखा सकते हैं। आज हम अपने इस लेख में इसके बारे में आपको बताने जा रहे हैं। 

कुछ लेने से पहले पूछना Ask Before Taking

अपने बच्चों को अवश्य सिखाएं की कुछ भी लेना चाहते हैं, तो अपने बड़ों से पूछ कर लें। चाहे वह चीज छोटी हो या बड़ी हो। लेकिन अपने बड़ों से पूछना आवश्यक है कि वह उसको ले ले या नहीं।

कृपया व शुक्रिया कहना Say Please and Thank You

यह एक आम शिष्टाचार है, जो हमें अपने बच्चों को सबसे पहले सिखाना चाहिए। बचपन से ही हमें कृपया और थैंक्यू सब कहने की आदत अपने बच्चों में डालनी चाहिए। हमें अपने बच्चों को सिखाना चाहिए। यदि हम किसी से कुछ लेते हैं, तो प्लीज कहें, और यदि किसी की ली हुई चीज को वापस कर रहे हो तो थैंक्यू अवश्य कहें।

बात करने का तरीका Way of Talking

बच्चों को जितना हो सके उतना सही तरीके से बात करना सिखाना चाहिए। चिलाना, गुस्सा करना या शोर मचाना बात करने का सही तरीका नहीं माना जाता। यदि हम अपने बच्चों के व्यवहार को बताना चाहते हैं, तो हमें उनके साथ शांत होकर बात करनी होगी। बच्चा चाहे जितना गुस्से में क्यों ना हो उसके गुस्से को शांति पूर्वक शांत करने की कोशिश करें। तभी बच्चा अपने आप में भी यह गुण लाएगा। 

साफ सफाई करना Clean Up

हमें अपने बच्चों को साफ सफाई करना भी सिखाना चाहिए। उन्हें सिखाएं कि जब वह खांसी व छींके तो मुँह पर रुमाल को रखना चाहिए। हमेशा अपने पास एक रूमाल रखना चाहिए। खाना खाने से पहले हाथ अवश्य धोये,खाने को फैलाकर ना खाएं। आदि ऐसी बातों के बारे में अपने बच्चों को अवगत करवाना चाहिए।

बच्चों को अच्छे संस्कार कैसे दें? 10 तरीकों से बनाएं बच्चों को संस्कारी।

कई बार हमने लोगों को कहते हुए सुना होगा कि बच्चों को संस्कारी कैसे बनाया जाए? वह ऐसा इसलिए कहते हैं, क्योंकि बच्चों के संस्कार उनकी पढ़ाई और उनके रहन-सहन पर ज्यादा असर डालते हैं। एक बच्चा अच्छी आदतें अपने परिवार व समाज से सीखता है।

नीचे दिए गए कुछ तरीकों से हम अपने बच्चों को अच्छे संस्कार सिखा सकते हैं।

1. अच्छे बुरे से परिचय करवाएं।

2. अपने घर के बड़ों का ख्याल रखना। बड़े लोगों से कैसे बात करते हैं। बातचीत का सही तरीका बताएं। 

3. बच्चों को दया और प्रेम की भावना का गुण बताएं।

4. बच्चों को यह अवश्य बताएं कि हमें अपने छोटे बच्चों से प्यार और बड़ों का आदर करना चाहिए।

5. पक्षियों और पशुओं की सेवा करनी चाहिए, ना कि उन्हें चोट पहुंचाने चाहिए।

6. बच्चों को अच्छी कहानी सुनाएं। 

7. जब भी समय मिले तो उन्हें नैतिकता का परिचय दे।

8. सही तरीके से लोगों के साथ उठने बैठने का तरीका बताएं।


और भी पढ़ें ➡️ हिंदी वर्णमाला में कितने वर्ण होते हैं? स्वर कितने प्रकार के होते हैं?


शिक्षा का महत्व पर निबंध Essay on Importance of Education

हमारे जीवन में जितना महत्व हवा, पानी और भोजन का है। उतना ही महत्व शिक्षा का भी है। शिक्षा ही एक ऐसा माध्यम है जिसके द्वारा मनुष्य के जीवन में ज्ञान का प्रसार होता है। 

शिक्षा के महत्व के बारे में जानने से पहले यह जानना आवश्यक है शिक्षा है क्या?

शिक्षा क्या है? What is Education in Hindi

जिससे हम सही व्यवहार, ज्ञान, टेक्निकल स्किल्स आदि को प्राप्त करते हैं। उसे शिक्षा कहा जाता है। शिक्षा हमें हर क्षेत्र में निपुण बनाती है। हमारी आदतों में अच्छे गुणों का विकास होता है। हम शिक्षा के माध्यम से बहुत कुछ हासिल कर सकते हैं। 

शिक्षा का महत्व Importance of Education in Hindi

शिक्षा लिखने-पढ़ने की क्षमता को सिखाती है। लिखना-पढ़ना शिक्षा की पहली सीढ़ी माना जाता है। अत्यधिक जानकारियां हमें लिखित रूप में प्राप्त होती है। यदि आप में शिक्षा की कमी है या फिर लेखन क्षमता की कमी है तो आप समाज की गतिविधियों से दूर हो। शिक्षा व्यक्ति को हर रोजगार के लिए सक्षम बनाती है। यदि हम शिक्षित नहीं होंगे तो रोजगार के अवसर पर दूर ही रहेंगे। एक अच्छी नौकरी हासिल करने के लिए अच्छी शिक्षा का होना बहुत आवश्यक माना जाता है। अशिक्षित लोगों को इसका काफी नुकसान होता है, वह हमेशा अच्छे रोजगार को प्राप्त करने में असफल रहते हैं। शिक्षित व्यक्ति का बोलचाल, रहन-सहन भी अच्छा होता है। आजकल के तकनीकी युग में यदि कोई व्यक्ति शिक्षा प्राप्त किया हुआ नहीं है, तो वह आदमी तकनीकों व आधुनिक मशीनों को संभालने में सक्षम नहीं होगा। 

शिक्षा सभी के उज्जवल भविष्य के लिए जरूरी मानी जाती है। साथ ही उन लोगों को सम्मानित किया जाता है। जो एक अच्छे स्तर की शिक्षा प्राप्त किए हुए होते हैं। यही कारण है, कि शिक्षा को जीवन में सबसे महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है।

निष्कर्ष conclusion

आशा है कि आपको मेरी यह पोस्ट (बच्चों को सही शिक्षा कैसे दें?)  पसंद आई होगी। अगर आपके कुछ सुझाव या कोई सवाल है, तो कमेंट बॉक्स में कमेंट जरूर करें ताकि हम आपके दिए गए सुझाव के अनुसार अगली पोस्ट लिख सकें और आपके द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब दे सकें।

हमारे What'sapp ग्रुप में शामिल होने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Post a Comment

0 Comments