आज का युवा वर्ग अपनी पसंद का लाइफ पार्टनर ढूंढना चाहता है। समय के साथ-साथ लव मैरिज का चलन बढ़ता ही जा रहा है । नया युवा वर्ग अपनी पसंद की का जीवनसाथी ढूंढना चाहता है। लव मैरिज क्या होती है? इसके क्या फायदे हैं ? इन सब चीजों के बारे में हम आज इस लेख में आपको जानकारी देने जा रहे हैं।
प्रेम विवाह किसे कहते हैं? What is called love marriage?
विवाह एक अनमोल रिश्ता है और यह रिश्ता कभी अपनी पसंद से या फिर परिवार की पसंद से बनाया जाता है। यदि हम प्रेम विवाह की बात करें तो इस रिश्ते में लड़का और लड़की एक दूसरे को पहले से जानते हैं और और उसके पश्चात भी शादी के पवित्र बंधन में बांधते हैं। इसमें उन दोनों की रजा मंदी विवाह से पहले से ही होती है, उससे प्रेम विवाह कहते हैं। दूसरी तरफ विवाह हम अपने परिवार वालों या परिजनों की इच्छा के अनुसार करते हैं ।
प्रेम विवाह के फायदे Benefits of love marriage in Hindi
इस लेख में हम आपको प्रेम विवाह के अनजान फायदाओं के बारे में बताने जा रहे हैं।
मनपसंद जीवन साथी मिलना Find Desired Life Partner
शादी चाहे लव मैरिज हो अथवा अरेंज मैरिज हो। हम जीवन उसी के साथ बिताना चाहते हैं जो हमारा ख्याल रखें। लव मैरिज में हम अपनी मनपसंद का साथी ढूंढते हैं जबकि अरेंज मैरिज में घर वालों के द्वारा तलाश किया जाता है। प्रेम विवाह में लड़का हुआ लड़की को एक दूसरे की पसंद बना पसंद के बारे में पता होता है।
लड़ाई- झगड़ा ना होना No Fight
रिश्तो में लड़ाई -झगड़ा और नाराज़गी एक आम बात है और अरेंज मैरिज के मुकाबले लव मैरिज में लड़ाई- झगड़े की संभावना कम होती है ऐसा इसलिए होता है क्योंकि लव मैरिज में कपल एक दूसरे को काफी लंबे समय या विवाह से पहले से ही जानते हैं। उन्हें एक दूसरों की आदतों के बारे में सही से पता होता है कि उसके साथी को कौन सी बात अच्छी लगती है और कौन सी बुरी। जिस वजह से लव मैरिज में लड़ाई की संभावना कम होती है और अरेंज मैरिज में कपल एक दूसरे के बारे में कम ही जानते होते हैं और कई बार उन्हें एक दूसरे की कुछ बातें बुरी भी लगती है।
सुख दुख में एक दूसरे का साथ Each other in Happiness and Sorrow
प्रेम विवाह में पार्टनर एक दूसरे के हर सुख- दुख में साथ देते हैं क्योंकि उन्हें विवाह के लिए कई समझौते करने पड़ते हैं और अपने परिवार वालों को भी स्वयं बनाना पड़ता है।
मन से खुश रहना Be happy at Heart
प्रेम विवाह में लोगों को उनका मनपसंद जीवनसाथी मिलता है। यदि जिंदगी जीने के लिए मनपसंद साथी मिल जाए तो इससे बड़ी खुशी की बात और क्या हो सकती है इसलिए जो प्रेम विवाह करते हैं वह हमेशा मां से खुश रहते हैं।
दहेज की समस्या का अंत End of dowry Problem
प्रेम विवाह में समाज के रीति रिवाज की तरह दहेज का लेनदेन की समस्या भी खत्म हो जाती है। इसमें लड़का लड़की अपने घर वालों को दहेज जैसी समस्या से दूर रखते हैं वे अपने परिवार वालों को दहेज न लेने के लिए भी मानते हैं । प्रेम विवाह में पार्टनर केवल एक दूसरे का साथ चाहते हैं।
प्रेम विवाह के नुकसान Disadvantages of Love Marriage
कहा जाता है कि हर सिक्के की दो पहलू होते हैं। जहां लव मैरिज के फायदे हैं, उसके साथ-साथ उसकी कुछ नुकसान भी होते हैं।
परिवार वालों से दूर Disgrace in Society
लव मैरिज में यदि परिवार वाले मान जाए तो कपल को कोई परेशानी नहीं होती लेकिन कई बार ऐसा देखा जाता है कि परिवार वाले उनकी शादी के लिए मंजूर नहीं होते जिससे उन्हें घर वालों के खिलाफ जाकर शादी करनी पड़ती है जिससे रिश्तो में दूरियां बन जाती है।
समाज में बदनामी Disgrace in Society
लव मैरिज में यदि लड़का - लड़की एक धर्म या जाति के ना हो तो रिश्तेदारों में बदनामी हो जाती है क्योंकि कुछ परिवार ऐसे होते हैं जो केवल अपने ही जाति व धर्म में रिश्ता बनाना पसंद करते हैं । यदि ऐसा ना हो पाए तो उन्हें समाज में बदनामी का सामना करना पड़ता है।
समाज में अपराधी बनाना Criminalize society
कई बार प्रेम विवाह वालों को समाज का सम्मान प्राप्त नहीं होता है दरअसल सभी धर्म में अपने अलग रीति रिवाज होते हैं और जिन्हें समाज में रहते हुए हमें मनाना पड़ता है कई बार लव मैरिज में कपल अलग-अलग धर्म के होते हैं जिससे उनके रीति रिवाज भी अलग-अलग होते हैं इस परिस्थिति में उन्हें समाज का अपराधी माना जाता है और जिस वजह से प्रेम विवाह का रिश्ता समाज की नजर में अच्छा रिश्ता नहीं माना जाता है।
हमारे What'sapp ग्रुप में शामिल होने के लिए यहाँ क्लिक करें।
0 Comments
Please do not enter any spam link in the comment box