Ticker

6/recent/ticker-posts

मकर संक्रांति कब है? जाने सही तिथि और मुहूर्त

कब है मकर संक्रांति 14 या 15 जनवरी?  जाने सही तिथि और मुहूर्त 

When is Makar Sankranti on 14th or 15th January? Know the exact date and time.


हिंदू धर्म के अनुसार मकर संक्रांति के दिन दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। साल 2025 में मकर संक्रांति किस दिन है अपने इस लेख में हम बताने जा रहे हैं। 


मकर संक्रांति 2025 हिंदू धर्म के अनुसार मकर संक्रांति का विशेष महत्व है पंचांग के अनुरूप जब सूर्य धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करता है तो मकर संक्रांति का उत्सव बनाया जाता है। यह उत्सव  पूरे देश में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन स्नान करने के पश्चात दान करने से  पुण्य की प्राप्ति होती है इस दिवस को खिचड़ी के त्योहार के रूप में भी बनाया जाता है। 

मकर संक्रांति 2025 में कब है? When is Makar Sankranti in 2025?

हिंदू पंचांग के अनुरूप सूर्य ग्रह 14 फरवरी 2025 मंगलवार के दिन सुबह 9:03 पर धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे इसीलिए इस साल मकर संक्रांति का पर्व 14 जनवरी को मनाया जाएगा। 

मकर संक्रांति का महत्व Importance of Makar Sankranti

मकर संक्रांति का पर्व पूरे देश में बड़े हर्ष उल्लास से मनाया जाता है। जब सूर्य धनु राशि में होते हैं तो  कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता लेकिन जब सूर्य मकर संक्रांति में प्रवेश करता है तो सभी शुभ कार्य आरंभ किए जाते हैं। सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने से ही शादी विवाह सहित अन्य मांगलिक कार्य आरंभ हो जाते हैं। माना जाता है कि इस दिन पवित्र नदी में स्नान करने के पश्चात दान करने का दुगना फल या पुण्य प्राप्त होता है । इस दिन तिल, चावल, खिचड़ी आदि का दान शुभ माना जाता है।


हमारे What'sapp ग्रुप में शामिल होने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Post a Comment

0 Comments