पौष्टिकता से भरपूर हैं, 'मटर' स्वास्थ्य के लिए हरे मटर के फायदे और नुकसान Benefits and Harms of Green Peas for Health in Hindi
हरे मटर खाने में स्वादिष्ट तो होते ही है, लेकिन इसके साथ-साथ ये कई तरह के पोषक तत्वों से भी भरपूर होते हैं। मटर में विटामिन b-1, बी-6 विटामिन-सी, विटामिन-ए और विटामिन-k पाया जाता है। इसी वजह से मटर को विटामिन का पावर हाउस भी कहते हैं। अगर कैलोरी की बात की जाए तो इसमें बहुत कम कैलोरी और फाइबर, मैग्नीज, प्रोटीन, आयरन और फॉलेट भरपूर मात्रा में मौजूद होता है।
{Green Peas in Hindi} ठंड के मौसम में रंग बिरंगी सब्जियों के साथ ही हरे मटर को काफी पसंद किया जाता है। मटर की मौजूदगी भोजन के प्रति आपकी रुचि को दोगुना कर जाती है। स्वाद सेहत और सौंदर्य का अनोखा मिश्रण है, 'हरे मटर'।
जानिए हरे मटर के बेहतरीन फायदे Benefits of Green Peas for Health in Hindi
कोलेस्ट्रोल के लिए फायदेमंद Beneficial for Cholesterol
मटर खाने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह हमारे कॉलेस्ट्रोल की मात्रा को कम कर देता है, और आपके मोटापे के साथ-साथ अन्य कई बीमारियों से भी बचाता है। यह हमारे ब्लड कोलेस्ट्रॉल को भी कम करता है। यह शरीर के रक्त में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम कर देता है। इसलिए इसके सेवन से दिल की बीमारियों का खतरा भी कम हो जाता है।
डायबिटीज Diabetes
डायबिटीज के मरीजों को अपने आहार में हरे मटर अवश्य शामिल करने चाहिए। हरे मटर में प्रोटीन और उच्च फाइबर पाए जाते हैं, जो शुगर की मात्रा को कंट्रोल कर डायबिटीज के खतरे से रक्षा करते हैं, ताकि आप एक सेहतमन्द जिंदगी जी सकें।
और पढ़ें➡️ पानी गिला है या सुखा? 3000 साल पुराने सवाल का अद्भूत जबाब।
उंगुलियों की सूजन Swelling of the Fingers
अक्सर सर्दियों के दिनों में महिलाओं के पानी में लगातार काम करने के कारण हाथ और पैर की उंगलियां सुजने लगती है। साथ ही उनमें खुजली भी होने लगती है। इस खुजली और सूजन को दूर करने के लिए मटर के दानों का काढ़ा बनाएं, और गुनगुने पानी का काढ़े में कुछ देर अंगुलियों को डुबोकर रखें। इससे आपको राहत मिलेगी। इसके अलावा गुनगुने सरसों के तेल से मालिश करने से भी सूजन और खुजली में राहत मिलती है। प्रतिदिन हरे मटर का सेवन करना आपके दिल को स्वस्थ रखने में सहायक होता है।
कैंसर में लाभकारी Green Peas Beneficial for Cancer in Hindi
आकार में भले ही मटर छोटा हो, लेकिन यह कैंसर जैसी भयानक बीमारियों से भी आपको छुटकारा दिला सकता है। इसे नियमित खाने से कैंसर की बीमारी का खतरा कम हो जाता है। खासतौर से पेट के कैंसर में मटर बहुत लाभकारी सिद्ध होता है।
ऊर्जावान बनाए Energize
मटर के दाने फाइबर से भरपूर होते हैं, जो आपको ऊर्जावान बनाए रखते हैं। हरे मटर को नियमित खाने से आप लंबे समय तक जवान नजर आते हैं, और बढ़ती उम्र का असर जल्दी दिखाई नहीं देता।
अल्जाइमर Alzheimer's
रोजमर्रा की जिंदगी में काम का बढ़ता तनाव और बढ़ती उम्र के कारण लोग चीजों को या बातों को धीरे-धीरे भूलने लगते हैं। अगर आपको भी ऐसी समस्या हो रही है तो नियमित तौर पर मटर का सेवन जरूर करें।
और भी पढ़ें➡️ सेहत के लिए सेब खाने के फायदे हिंदी में
गर्भवती महिलाओं के लिए बेस्ट आहार है मटर Peas is the Best Diet for Pregnant Women
अगर आप मां बनने वाली हैं, तो संपूर्ण पोषक तत्वों से युक्त आहार को अपनी डाइट में शामिल करें। हरे मटर भी एक उत्तम आहार है। इसमें मौजूद फॉलिक एसिड पेट में भ्रूण की समस्याओं को दूर करता है। साथ ही गर्भवती महिला को पर्याप्त पोषण भी प्रदान करता है।
बढ़ाए रोग प्रतिरोधक क्षमता Boost Immunity
शरीर को रोगों से बचाने और यह इम्यूनिटी पावर को स्ट्रांग बनाने के लिए कच्चा हरा मटर जरूर खाएं। हरे मटर में एंटीऑक्सीडेंट होता है। यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाकर बीमारियों से लड़ने की ताकत प्रदान करता है।
त्वचा के लिए फायदेमंद Green Peas Beneficial for Skin in Hindi
मटर के दानों का दरदरा पेस्ट त्वचा के लिए बेहतरीन स्क्रब है। इसे लगाने से धीरे-धीरे चेहरे की चमक बढ़ जाएगी। शरीर के किसी भी स्थान पर जल लगाने की स्थिति में मटर के दानों का महीन लेप लगाने से आराम मिलता है। यह जले हुए स्थान पर ठंडक प्रदान करने के साथ-साथ घाव को बढ़ने नहीं देता।
रखे दिल का ख्याल Take Care of Heart
विशेषज्ञों के अनुसार मटर में बहुत सारे खास तत्व पाए जाते हैं, जो हृदय से संबंधित विकारों को दूर करने में सक्षम है। साथ ही मटर में खून साफ करने का भी एक अद्भुत गुण मौजूद होता है। जिस वजह से आप ऐसा मान सकते हैं, कि यह हमारे दिल से संबंधित विकारों को और बीमारियों को नियंत्रित करता है।
एंटी कोलेस्ट्रॉल गुणों से भरपूर Rich in Anti-cholesterol Properties
कोलेस्ट्रोल और मटर से संबंधित एक शोध के अनुसार यह पाया गया कि, मटर के अंदर ऐसे कुछ तत्व मौजूद होते हैं। जिनसे हाइपर कोलेस्ट्रोल {एंटी कोलेस्ट्रॉल} गुण पाया जाता है। इसी वजह से मटर का सेवन करने से शरीर के अंदर कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को नियंत्रित किया जा सकता है।
और भी पढें➡️सेहत के लिए किशमिश के फायदे उपयोग और नुकसान
सेहत के लिए मटर के फायदे, तो आपने जान लिए आईए अब जानते हैं। सेहत के लिए मटर के नुकसान क्या है? {Green Peas in Hindi}
सेहत के लिए मटर के नुकसान Harm of Peas for Health in Hindi
अगर हम बात करें मटर के नुकसान की तो इसकी अभी तक कोई पुष्ट जानकारी नहीं है। लेकिन फिर भी कुछ बिंदुओं की सहायता से मटर से संबंधित आम धारणा को समझा जा सकता है।
• जरूरत से ज्यादा मटर खाने से यह पाचन क्रिया को प्रभावित कर सकता है।
• मटर के अत्यधिक सेवन से गैस की समस्या को बढ़ावा मिल सकता है। इसलिए जिन लोगों को गैस की समस्या हो, उनको मटर का ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए।
• मटर का अत्यधिक सेवन करने से डकार, पेट फूलना जैसी समस्याओं का कारण बन सकता है।
नोट:- हमने अभी आपको जो जानकारी दी यह बिल्कुल सही है। लेकिन फिर भी ज्यादा जानकारी के लिए आप डॉक्टर की सलाह ले सकते हैं, जो जरूरी है।
0 Comments
Please do not enter any spam link in the comment box