Ticker

6/recent/ticker-posts

घमौरियां क्या होती है? घमौरियों के प्रकार, लक्षण, कारण एवं बचाव

घमौरियां क्या होती है? गर्मी में घमौरियों से बचने के उपाय, ऐसे पाएं घमौरियों से छुटकारा


घमौरियां PRICKLY HEAT, RASH in Hindi

घमौरियां एक प्रकार की स्किन रैश होती है, जो स्किन के भीतर पसीने की ग्रंथियों के अधिक सक्रिय होने की वजह से होती है। आमतौर पर यह समस्या गर्मियों के मौसम में अधिक परेशान करती है। गर्मी में घमौरी होना आम बात है। एक तो भयंकर गर्मी और दूसरा पसीने के साथ घमोरियाँ पूरे बदन में आग लगा देती है। घमौरियां ज्यादातर गले ,पेट और पीठ पर अधिक देखने को मिलती है। गर्मी में सबसे ज्यादा परेशानी घमोरियों से होती है। यह परेशानी बच्चों और बड़ों सबको होती है।
बहुत से लोग घमौरियों से बचने के लिए सूती कपड़े का इस्तेमाल करते हैं, तो कुछ लोग बर्फ को अपने शरीर पर लगाते हैं। पर इससे कुछ खास प्रभाव नहीं पड़ता है। घमोरियों के प्रभावों से बचने के लिए लोग तरह-तरह के पाउडर का भी इस्तेमाल करते हैं। घमौरियों को कैसे दूर किया जा सकता है। इससे जानने से पहले यह जानना आवश्यक है कि घमौरियां क्या होती है और घमौरियां कैसे होती है।

घमौरियां क्या होती है? What are Prickly Heat in Hindi?

पसीने की ग्रंथियों के अधिक सक्रिय हो जाने से शरीर पर से पसीना अत्यधिक मात्रा में निकलने लगता है। जब पसीने की ग्रंथियों के मुंह पर मुंह बंद हो जाते हैं। तब शरीर पर छोटे छोटे दाने निकल आते हैं। इन दानों को सामान्य भाषा में घमौरिया कहते हैं। इन दोनों  में खुजली व जलन होती है। इसे मेडिकल भाषा (Language) में मिलीयारियां Milieria, कहा जाता है।

घमौरियां कितने प्रकार की होती है? How Many Types of Prickly Heat in Hindi?

हमारे शरीर पर गहराई से  प्रभाव छोड़ने वाली  घमौरियों  को  मीलियरिया रुब्रा {Meliaria Rubra} कहते हैं। इस प्रकार की घमौरियां लाल दाने के रूप में शरीर पर उबर आती  है, यह कांटों की तरह  चुभन प्रदान करती है और इन पर अधिक खुजली होती रहती है।


घमौरियों के प्रकार Ghamoriyon ke Prakar in Hindi

घमोरियां मुख्यतः तीन प्रकार की होती है। 

1क्रिस्टलीय

2 रूब्रा 

3 गहरा

1.क्रिस्टलीय

एक तरह की घमोरियां बहुत ही साधारण रूप में हमारे शरीर पर उभरकर आती है। इस प्रकार की घमौरियों में हमारे शरीर पर छोटे-छोटे पानी की जैसे नजर आने वाले पिंपल या दाने दिखाई पड़ते हैं। इस प्रकार की घमौरियों में ना तो खुजली होती है और ना ही कोई दर्द। यह ज्यादातर बच्चों में दिखाई देती है।

2. रुब्रा

इस प्रकार के घमौरियों में त्वचा पर लाल रंग के दाने व आभार नजर आने लगते हैं। यह हमारी त्वचा की गहरी परतों से उत्पन्न होती है। यह बहुत ही असुविधा जनक स्थिति होती है। घमौरियों की स्थिति को मिलिअरिया पस्टुलोसा कहा जाता है।

3. गहरा

यह घमौरियों का वह प्रकार है, जिसमे घमोरियां बड़े-बड़े दानों के रूप में हमारी त्वचा पर नजर आने लगती है। यह हमारी त्वचा की आंतरिक सतह से उत्पन्न होता है और इस प्रकार की घमौरियां बार-बार शरीर में उत्पन्न हो सकती है। इसीलिए इनका डॉक्टरों से उपचार करना आवश्यक माना जाता है।


और भी पढें ➡️ ताँबे के बर्तन में पानी पीने के फायदे और नुकसान।


घमौरियों के लक्षण Symptoms of Heat Rash in Hindi

घमौरियों के क्या लक्षण होते हैं? 

घमौरियों के प्रकार जानने के पश्चात घमौरियों के लक्षणों के बारे में जानना भी अत्यधिक आवश्यक है। गर्मियों में जब पसीने से ग्रंथियों अधिक पसीना छोड़ती है, तो कई बार ऐसा होता है कि हमारी त्वचा के रोम छिद्र बंद हो जाते हैं। जिसकी वजह से हमारी त्वचा की सतह पर हल्के हल्के  लाल रंग के दाने उभर आते हैं। कई बार इन दानों में खुजली और जलन भी होना शुरू होती है। सामान्यता घमौरियां पीठ गर्दन चेहरे ऐसी जगह पर निकलती है। जहां पर अधिक पसीना होने की संभावना बनी रहती है। 


घमौरियों होने के क्या कारण हैं? What are the Causes of PRICKLY HEAT RASH in Hindi

घमौरियां मुख्यतः हमारे पसीने की ग्रंथियों के अवरुद्ध होने की वजह से होती है। जब पसीना त्वचा की बाहरी सतह पर नहीं निकल आता तो वह दानों के रूप में त्वचा पर दिखाई देता है। इसके अलावा कुछ अन्य कारण भी है जिससे घमौरिया होती है। 
अविकसित पसीने की नालियों
छोटे बच्चों की पसीने की नालियां पूरी तरह से विकसित ना होने की वजह से पसीना त्वचा के अंदर ही जम जाता है। जिसकी वजह से बच्चों में यह समस्या नजर आने लगती है बच्चों में घमौरियां 1 सप्ताह के अंदर हो  जाती हैं। 

गर्मियों के मौसम में घमौरियां तब निकलती है। जब शरीर में पसीने  की ग्रंथियां बंद हो जाती है, और पसीना बाहरी स्तर पर नहीं पहुंच पाता। इसकी वजह से शरीर पर हल्की सूजन व दाने निकल आते हैं। घमोरियां छोटे-छोटे दाने के रूप में त्वचा पर दिखाई देने लगते हैं। इन दोनों में अत्यधिक जलन व खुजली होती है।

मौसम 

घमोरियाँ अत्यधिक गर्मी के मौसम में होती है, क्योंकि गर्मियों में पसीने की ग्रंथियां अत्यधिक सक्रिय हो जाती है। 

शारीरिक गतिविधि

अत्यधिक कार्य करना, व्यायाम करना आदि शारीरिक गतिविधियां भी घमौरियों के होने की बजह होती है। 

आइए जाने की घमौरियां किन किन कारणों से होती है?

  • घमौरियां होने का मुख्य कारण अत्यधिक गर्मी का होना होता है।
  • घमौरियां का अन्य कारण पसीने के ग्रंथि में रुकावट भी है, यह रुकावट हमारी सकीन मे मौजूद स्टफिलोकोक्स एपिडर्मिस नामक नतीजों की वजह से होता है। 
  • यह  बैक्टीरिया हमारी त्वचा के रोम छिद्र को बंद कर देता है। जिसके कारण पसीना शरीर से बाहर नहीं निकल पाता और यह दाने या घमौरियों के रूप में नजर आने लगता है।
  • अत्यधिक दवाइयों का सेवन करने से भी घमोरियां होती है।
  • ज्यादातर धूप में रहने से भी घमौरिया हो जाती है।

घमौरियों की जांच Test for Worms in Hindi

घमौरियों का परीक्षण या निदान कैसे होता है? 

घमौरियों की जांच करवाने के लिए आपको किसी प्रकार के टेस्ट  की आवश्यकता नहीं पड़ती है। घमौरियों का पता डॉक्टर आपकी त्वचा को देखकर यह बता लगा लेते हैं।



घमौरियों से राहत पाने के घरेलू उपाय Home Remedies to Get Relief from Prickly Heat in Hindi


चंदन का प्रयोग Use of Sandalwood

चंदन एक ओर जहां आपकी घमौरियों की समस्या को दूर करता है। वही आपकी त्वचा को भी स्मूथ और सॉफ्ट बनाता है। इसके प्रयोग के लिए एक-एक चम्मच चंदन के पाउडर को गुलाब जल में भिगोकर पेस्ट बना लें और इसे घमौरियों  वाली त्वचा पर लगाएं। इस पेज को लगभग सूखने तक चेहरे पर लगा रहने दें उसके पश्चात ठंडे पानी से इनको साफ कर दें। जिससे घमौरियों से राहत मिलेगी।

नीम Neem

नीम में एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। इसके प्रयोग से घमौरियों का प्रभाव कम हो जाता है। आप चाहे तो नीम की पत्तियों का पेस्ट बनाकर भी ऐसे घमौरियों की त्वचा पर लगा सकते हैं। इसके अलावा आप कुछ नीम की पत्नियां गर्म पानी में डालकर उस पानी से नहा भी सकते हैं।

एलोवेरा Aloe Vera

एलोवेरा आपकी त्वचा को कई प्रकार की समस्याओं को दूर करने के लिए सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। यह घमौरियों को सही करने का सबसे अच्छा विकल्प भी माना जाता है। इसका प्रयोग करने के लिए ताजा एलोवेरा का गुर्दा निकालने और घमौरियों वाले स्थान पर लगाएं जिससे बीमारियों से राहत मिलेगी।

दही का इस्तेमाल Use of Curd

दही का इस्तेमाल भी घमौरियों के प्रभाव को कम करने के लिए किया जाता है। आप दही का एक अच्छा सा पेस्ट बनाकर इसे 15 मिनट तक स्किन पर लगाए रखें। इससे घमौरियां कम हो जाती है। दही भी एक एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होती है, जो हमारे स्किन को घमौरियों से राहत दिलाती है।

नारियल तेल Coconut Oil

नारियल तेल का इस्तेमाल भी घमौरियों को खत्म करने के लिए किया जाता है। इसके लिए नारियल के तेल में थोड़ा सा कपूर मिलाएं और इसे पूरे शरीर में मालिश करें। इससे राहत मिलेगी।

घमौरियों को 2 से 3 दिन में ठीक करने के घरेलू उपाय Home Remedies to Cure Heat Rash in 2 to 3 days in Hindi

गर्मी में घमौरियां होना एक साधारण सी बात है, लेकिन यदि यह समस्या प्रतिदिन बढ़ती जाए तो, इसका समाधान करना भी बहुत आवश्यक माना जाता है यह एक ऐसी समस्या है जिसकी वजह से शरीर में लगातार खुजली होना शुरू हो जाती है, और हमारी त्वचा पर लाल रंग के दाने नजर आने लगते हैं जब इन दानों पर हम लगातार खुजली करते रहते हैं, तो इनसे खून भी निकल आता है ऐसे में बहुत जरूरी है इस समस्या का समाधान करना। 


आइए जाने कुछ घरेलू उपाय के बारे में जिससे हम घमौरियों से छुटकारा पा सकते हैं

गर्मी की वजह से शरीर में लगातार होने वाली खुजली को खीरे के साथ ठीक किया जा सकता है। खीरा हमारे शरीर को ठंडक पहुंचाता है, और त्वचा में निखार भी देता है इसके लिए आप खीरे के छिलके उतारकर स्लेस काटने और इन्हें कुछ देर तक फ्रिज में ठंडा होने दें फिर घमौरियों पर लगाएं ऐसे करने से घमौरियों से राहत मिलती हैं।


और भी पढ़े➡️ सेहत के लिए किशमिश के फायदे उपयोग और नुकसान

घमौरियों का नुकसान Prevention of Heat Rash in Hindi

घमौरियों से कैसे बचाव किया जा सकता है? 

  • घमौरियों के नुकसान से बचने के लिए कई तरह के उपाय किए जा सकते हैं। 
  • त्वचा की मृत कोशिकाओं व पसीने की ग्रंथियों पर जमने वाले शिवम  को हटाने के लिए त्वचा की नियमित रूप से साफ रखें। 
  • पसीने आने वाली गतिविधियां कम करें। 
  • शरीर को गर्मी वाले मौसम से बचाएँ। 

घमौरियों के नुकसान Complications of Heat Rash 

घमौरियों से क्या-क्या नुकसान होते हैं? 

घमोरियां बैक्टीरिया से संक्रमित होती हैं। कभी-कभी समस्या इतनी बढ़ जाती है कि हमारे शरीर में बहुत तेज दर्द व सूजन उत्पन्न होता है। छोटे बच्चों में यह समस्या कभी-कभी इतना गंभीर रूप ले लेती है कि बच्चों को बुखार तक आ जाते हैं। इसीलिए यह आवश्यक है कि हमें घमौरियों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। समय रहते इसका इलाज करना आवश्यक है। ताकि इसके होने वाले नुकसान से बचा जा सके।

घमौरियों को अंग्रेजी में क्या कहते हैं?


घमौरियों को अंग्रेजी PRICKLY HEAT, RASH कहते हैं।

निष्कर्ष Conclusion

दोस्तों आज हमने इस पोस्ट में यह जाना, घमौरियां क्या होती है? घमौरियों के प्रकार, लक्षण, कारण एवं बचाव {Prickly Heat, Rash in Hindi} और घमौरियों से जुड़ी हर एक जानकारी के बारे में पता चला। हमें पूरी उम्मीद है कि हमारे द्वारा दी गई जानकारी आपको अच्छी तरह से समझ आई, और आपको जानकारी अच्छी लगी। अगर आपको जानकारी अच्छी लगी और जानकारी से संतुष्ट हैं, तो शेयर जरूर करें। हमारा काम आपको जागरूक करना है, लेकिन किसी भी दवाई या किसी तरह के रोग के इलाज के लिए अपने नजदीकी चिकित्सक से अवश्य सलाह ले लें। इसके अलावा अगर आपके कोई सुझाव या सवाल हो तो आप Comment Box में अपने सुझाव दे सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments