Ticker

6/recent/ticker-posts

आई फ्लू क्या होता है? कारण लक्षण, इलाज और घरेलू उपचार

आई फ्लू क्या होता है? कारण  लक्षण, इलाज और घरेलू उपचार What is Eye Flu? Causes, Symptoms, Treatment and Home Remedies in Hindi



लगातार बारिश की वजह से कई प्रकार की बीमारियां उत्पन्न हुई है। बारिश की वजह से लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है। और कई गंभीर बीमारियां उत्पन्न हो गई है और इन बीमारियों को संभालना भी मुश्किल हो रहा है। ऐसी स्थिति में आई फ्लू का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। EYE FLU एक ऐसी बीमारी है जिससे लोगों की आंखों में जलन, सूजन ,दर्द, खुजली आदि होना शुरू हो जाती है। देश में लगातार इस बीमारी का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। यह एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति को लगने वाली बीमारी है। इस स्थिति में डॉक्टर संक्रमित व्यक्ति को काला चश्मा लगाने का की सलाह देते हैं ताकि इसके संक्रमण को रोका जा सके। इस लेख में हम आपको आई फ्लू क्या होता है? इसका इलाज कैसे होता है? इसकी रोकथाम कैसे की जाती है? आदि के बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी बताने जा रहे हैं।

आई फ्लू क्या होता है? What is Eye Flu in Hindi?

आई फ्लू (Eye Flu) बरसात के मौसम में होने वाली खतरनाक बीमारियों में से एक बीमारी है इसको मेडिकल भाषा में पिंक आई या कंजंक्टिवाइटिस आई के नाम से जाना जाता है। कुछ लोग इसे साधारण भाषा में "आंख आना" भी कहते हैं।यह एक प्रकार की आंखों का संक्रमण होता है जिसकी वजह से आंखें लाल होना शुरू हो जाती है, आंखों में सूजन दर्द आदि कई समस्याएं उत्पन्न होती है। यह बीमारी ज्यादातर संक्रमण की वजह से होती है यह एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति को आसानी से हो जाती हैं। यह माना जाता है कि आई फ्लू सर्दी-खांसी वाले वायरस से उत्पन्न होता है। इस बीमारी के चलते व्यक्ति की आंखों  सफेद हिस्सा लाल होना शुरू हो जाता है। 


और भी पढें ➡️घमौरियां क्या होती है? गर्मी में घमौरियों से बचने के उपाय, ऐसे पाएं घमौरियों से छुटकारा

आई फ्लू के लक्षण Symptoms of Eye Flu in Hindi

आई फ्लू के लक्षण, क्या होते हैं? What are the Symptoms of Eye Flu in Hindi?

Eye flu होने से व्यक्ति की आंखें लाल हो जाती है और आंखों में जलन जैसे कई समस्या उत्पन्न होती है। जिनमें कुछ लक्षण निम्नलिखित है

  • आंखों का लाल होना।
  • आंखों में दर्द होना।
  • आंखों में सूजन आना।
  • आंखों से पानी निकालना। 
  • आंख में लगातार खुजली का होना 

  • नींद से उठने के बाद आंखों का चिपकना।

आई फ्लू होने के क्या कारण है? आई फ्लू के कारण What are the Causes of Eye Flu? Cause of Eye Flu in Hindi? 

आई फ्लू ज्यादातर बरसात के मौसम में होने वाली गंभीर बीमारी है। धूल, मिट्टी, गंदी हवा की वजह से आंखों में एलर्जी हो जाती है बरसात के मौसम में नमी के कारण व गंदे पानी से नहाने आदि की वजह से आई फ्लू हो जाता है। इसके अलावा आई फ्लू संक्रमित व्यक्ति की आंख को छुना, उसकी आंखों में देखना और उसके द्वारा इस्तेमाल किए गए कपड़े को प्रयोग में लाने से यह बीमारी होती है

आई फ्लू का उपचार कैसे करें? How to Treat Eye Flu?

यह एक  संक्रामक रोग है। इस बीमारी का उपचार करने के साथ-साथ हमें यह ध्यान रखना होगा कि इसके संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में ना आए। और किसी भी उपचार को करने से पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य ले। इस बीमारी के उपचार के लिए डॉक्टर आपको एंटीबायोटिक दवाइयां और आई ड्रॉप्स देते हैं। यदि किसी व्यक्ति को यह बीमारी बहुत ही अधिक हो गई होती है तो उन्हें डॉक्टर हाइ डोज वाली दवाई भी देते हैं इस समस्याओं को कम करने के घर से बाहर निकले तो चश्मा अवश्य पहने की सलाह दी जाती है ताकि  इसके संक्रमण को रोका जा सके

आई फ्लू से कैसे बचा जा सकता है? How can Eye Flu be Avoided?

आई फ्लू से बचाव Eye Flu Prevention in Hindi

यदि आप आई फ्लू से बचना चाहते हैं, तो नीचे दी गई हुई कुछ बातों का हमेशा ध्यान रखें यदि किसी को आई फ्लू हो गया है तो उसका जल्दी से डॉक्टरी व घरेलू इलाज करवाए ताकि वह दूसरों को न फैल सके। आई फ्लू संक्रमित व्यक्ति को निम्नलिखित लिखित बातें ध्यान में रखनी चाहिए। 

  • आंखों को बार-बार हाथ ना लगाए। 
  • आंखों को साफ करने के लिए साफ कपड़े का इस्तेमाल करें और उस कपड़े को दूसरों को इस्तेमाल करने ना दे। 
  • यदि आपके घर में बच्चे हैं तो उनसे दूर रहे। क्योंकि बच्चे जल्दी ही संक्रमण का शिकार हो जाते हैं।
  • आंखों को बार-बार ना रगड़े ऐसा करने से इन्फेक्शन और बढ़ जाएगा। 
  • यदि बच्चों को आई फ्लू हो गया है तो उसे स्कूल ना भेजें। 
  • आंखों को दिन में तीन चार बार गुनगुने पानी से धोएं। 
  • किसी अन्य व्यक्ति के रुमाल व तोलिये इस्तेमाल ना करें।

क्या काला चश्मा पहनने से आई फ्लु को ठीक किया जा सकता है? 

काला चश्मा लगाने से आई लू खत्म नहीं होता बनती है बल्कि आई फ्लू के संक्रमण को रोका जाता है आई फ्लू संक्रमित व्यक्ति आंखों की सेंसिटिविटी बढ़ जाती है जिसकी वजह से उसे कम रोशनी भी तेज लगने लगती है और आंखों में जलन होना शुरू हो जाता है। इस जलन से बचने के लिए काला चश्मा पहना जाता है। काला चश्मा पहनने से आई फ्लू  को ठीक नहीं किया जाता बल्कि इसके संक्रमण को रोका जाता है।


आई फ्लू कैसे फैलता है? How does Eye Flu Spread in Hindi?

आई फ्लू एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति को फैलता है आई फ्लू संक्रमित आंख को छूने से वायरस हाथों को चिपक जाते हैं और जिससे जब हम दूसरे उसको हाथ लगाएंगे तो वायरस दूसरों को चिपक जाते हैं। इसी वजह से आई फ्लू दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। देश के बहुत से राज्यों में आइब्रो तेजी से बढ़ रहा है। 

आंखों का फ्लू क्यों होता है? Why does Eye Flu Happen?

आंखों का फ्लू होने का मुख्य कारण वायरस और बैक्टीरिया होता है। लेकिन कई बार एलर्जी,  सूर्य की पराबैंगनी किरणे,प्रदूषित वातावरण आदि Eye Flu  होने के कारणों में सम्मिलित होते हैं।

आई फ्लू की सबसे अच्छी दवाई कौन सी है? Which is the Best Medicine for Eye Flu?

आइ फ्लू की सबसे अच्छी  दवाई टोब्रामाइसिन और फ्लोरोमेथेलॉन है। यह दोनों दवाइयां आंखों के संक्रमण और कीटाणु से होने वाले दुष्प्रभाव को इलाज करने में काफी सही मानी जाती है

क्या आई फ्लू होने पर बुखार हो सकता है? Can I have Fever with Flu?

आई फ्लू होने पर बुखार की संभावना कम रहती है लेकिन कभी-कभी यदि संक्रमण अधिक बढ़ जाए तो बुखार भी आ सकता है। जीवाणु संक्रमण अथवा वायरल बुखार कभी कभी कभार आंखों के लक्षणों के साथ-साथ बुखार आने की वजह भी बन सकता है। इसमें आंखों में जलन व आंखों से पानी बहना शुरू हो जाता है। पहले आंखें गुलाबी रंग की होती है धीरे-धीरे यह लाल होना शुरू हो जाती है।

हमें आशा है कि आपको हमारे द्वारा दिए गए सुझावों से राहत मिलेगी फिर भी किसी भी उपाय को करने से पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य ले ले और अपने आपको व दूसरों को इस इंफेक्शन से होने से बचाएं

प्रतिदिन मोटिवेशनल टॉपिक, टूरिज्म प्लेसिस, हेल्थ, एजुकेशन, त्योहार आदि की जानकारी के लिए हमारा {Whatsapp Group} व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करने के लिए यहां क्लिक करें।

Post a Comment

0 Comments