संतुलित आहार किसे कहते हैं balance Deit संतुलित आहार के गुण:-
संतुलित आहार से तात्पर्य उस भोजन से है जो स्वास्थ्य को बनाए रखें, शरीर को ना अधिक मोटा होने दें और ना ही ज्यादा पतला होने दे ।एक आहार जो एक मनुष्य के लिए उपयुक्त है दूसरों के लिए अनुपयुक्त भी हो सकता है अतः आहार के संबंध में कोई निश्चित नियम नहीं बनाया जा सकता है।
संतुलित आहार का अर्थ
आहार जिसमें सभी प्रकार के आवश्यक तत्व पाए जाते हैं जो मनुष्य के शरीर के लिए लाभदायक हो उस आहार को संतुलित आहार का नाम दिया गया है अर्थात उसे संतुलित आहार कहते हैं।
संतुलित आहार से जुड़ी हुई कुछ महत्वपूर्ण बातें
सामान्य रूप से एक व्यक्ति के लिए प्रतिदिन 5 से 10% प्रोटीन की आवश्यकता होती है इससे अधिक कार्बोहाइड्रेट तथा 30 से 40 ग्राम तक रेशे से प्राप्त होने वाले आहार का सेवन उचित माना गया है जिस भोजन ने सभी प्रकार के पोषक तत्व तथा खनिज निहित हो उसे ही सर्वोत्तम समझा जाता है।
दूध, मांस, मछली आदि में प्रोटीन की मात्रा अधिक पाई जाती है। यह पचने के बाद शरीर को दृढ़ता प्रदान करता है ।सब्जी, फल, अनाज तथा दलों से कार्बोहाइड्रेट की प्राप्ति होती है। इससे जहां अन्य पदार्थों को पचाने में सहायता मिलती है वही शरीर को अतिरिक्त कैलोरी भी प्राप्त होती है
घी, तेल, मक्खन, मछली आदि पदार्थों से प्राप्त होने वाली वसा शरीर को अधिक कैल्शियम प्रदान कर के शरीर का विकास में महत्वपूर्ण योगदान देती है। चना, मिश्रित गेहूं जौ की रोटी पाचन तथा स्वास्थ्य वर्धक होती है नींबू, हरा धनिया, हरी मिर्च तथा अदरक का सेवन जहां भोजन को स्वादिष्ट बनाता है वही उससे पोस्टिक तथा सुपाच्य भी बनाता है भूख से कुछ अधिक मात्रा में भोजन करना हानिकारक होता है।
संतुलित आहार जरूरी क्यों है?
किसी भी व्यक्ति के लिए बैलेंस डाइट जरूरी होती है, क्योंकि इससे शरीर को सही और पर्याप्त पोषक तत्व मिलते हैं। जब शरीर को पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्व मिल जाते हैं, तो शारीरिक गतिविधि भी अच्छी तरह होती है। इससे मोटापा और कई अन्य समस्याओं को पनपने से रोका जा सकता है।
संतुलित आहार के गुण
संतुलित आहार हमारे शरीर और मानसिक रूप से आवश्यक माना जाता है आइए जाने उन महत्वपूर्ण गुणों के बारे में जो एक संतुलित आहार में मौजूद होते हैं
- संतुलित आहार करने से हमारी सेहत अच्छी रहती है हमारा शरीर स्वस्थ और सुदृढ़ बना रहता है
- संतुलित आहार से शरीर को अनेक पोषक तत्व मिलते हैं जो हमारे शरीर के लिए मानसिक और शारीरिक दोनों रूप से आवश्यक होते हैं
- संतुलित आहार में आवश्यक तत्व हमारे शरीर के अनुरूप होते हैं हमारी उम्र के अनुसार ही हमारे शरीर को बसा कैलोरी और अन्य आवश्यक तत्व की आवश्यकता होती है इसलिए एक बैलेंस डाइट का निहित करना आवश्यक माना गया है
संतुलित आहार के मुख्य तत्व
1. वसा
2. प्रोटीन
3. जल
4. विटामिन
5. कार्बोहाइड्रेट
6. खनिज लवण
आहार का सही विज्ञान
अपने आहार में साथ इंद्रधनुषी रंगों को समाहित करें आपके शरीर के लिए सभी विटामिन तथा मिनरल्स की पूर्ति सभी रंगों की सब्जियों व फलों से होती है जैसे गहरे रंग की पत्तियों वाली सब्जियां गाजर, टमाटर, मूली, कैप्सिकम इत्यादि इनसे टमाटर त्वचा की क्षति पूर्ति के लिए सर्वोत्तम पदार्थ है इसमें एंटी ऑक्सीडेंट होते हैं जो शरीर से त्वचा को नष्ट करने वाले फ्री रेडियंस को साफ करते हैं।
आहार के 5 स्वाद
हमारी जीभ में 5 बार केंद्र होते हैं जो स्वाद कलिका के नाम से जाने जाते हैं मीठा, खट्टा, नमकीन, कड़वा तथा तीखा। स्वस्थ त्वचा के लिए इन पांच स्वाद का रसास्वादन जरूरी है मगर इन स्वादो को प्राकृतिक रूप से ग्रहण किया जाए तभी सभी इसका लाभ होता है।
शक्ति वर्धक भोज्य पदार्थ
शक्ति वर्धक पदार्थों का सेवन भी करना आवश्यक माना जाता है इसमें ढेर सारे पोषक तत्व होते हैं तथा जिन्हें अन्य स्रोतों से प्राप्त करना मुश्किल होता है इन खाद्य पदार्थों में मेथी दाना, अंकुरित पदार्थ, अलसी के बीज, बादाम ( छिलके के साथ जिसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है) शामिल है ये प्रोटीन, मैग्नीशियम और विटामिन ई के स्रोत होते हैं यह हृदय संबंधी रोग और कैंसर से लड़ने में हमारी मदद करते हैं इन्हें हम शाम के स्नेक्स में शामिल कर सकते हैं मगर इन पदार्थों का एक नियमित रूप से ही सेवन करना स्वास्थ्य के लिए लाभप्रद होता है अत्यधिक रूप से अपनी डाइट में शामिल करते हैं तो यह भी हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक सिद्ध हो सकते हैं अतः स्वास्थ्यवर्धक पदार्थों का एक सही रूप से और सही मात्रा में सेवन करना चाहिए ताकि वह हमारे शरीर और स्वस्थ दोनों के लिए लाभकारी सिद्ध हो सके।
♣️आईये जानें साँस का हमारे शरीर में क्या महत्व है?
♣️क्या आप जानते हो हमारे हृदय का वजन कितना होता है?
♣️हमारे शरीर का पाचन तंत्र कैसे काम करता है?
0 Comments
Please do not enter any spam link in the comment box