स्वस्थ जीवन शैली क्या है? स्वस्थ जीवन शैली के नियम और लाभ -What is a Healthy Lifestyle? Healthy Lifestyle Rules and Benefits
स्वस्थ जीवन शैली क्या है- स्वस्थ शरीर, अच्छा पोषण, शारीरिक गतिविधि इंसान के संपूर्ण स्वास्थ्य और कल्याण के आवश्यक और अनमोल अंग हैं। शारीरिक रूप से एक्टिव रहने वाले व्यक्ति की कई स्वास्थ्य समस्याएं रुक जाती है, और अवसाद, दर्द और तनाव को कम करके मानसिक स्वास्थ्य को सुधारा जा सकता है।
एक अच्छे जीवन की नींव स्वस्थ जीवन शैली है। लेकिन इस जीवन शैली को प्राप्त करने में अधिक मेहनत नहीं लगती लेकिन बहुत से लोगों में दृढ़ संकल्प की कमी और व्यवसायिक प्रतिबद्धताओं और व्यक्तिगत मुद्दों की वजह से एक स्वस्थ जीवन शैली का पालन नहीं कर पाते हैं। पूरे दिन भर सभी कार्यों को पूरा करने की वजह से अक्सर हमारे स्वास्थ्य का संतुलन बिगड़ जाता है।अगर आप स्वस्थ दिनचर्या का पालन नियमित तौर पर करते हैं, तो जिंदगी का हर एक दिन लाजवाब बन जाएगा। एक अच्छी दिनचर्या और स्वस्थ जीवन शैली आपके जीवन को स्वस्थ बना देती है। हर एक शख्स स्वस्थ और सार्थक जिंदगी जीना पसंद करता है। लेकिन सच्चाई बहुत कठोर होती है।
आइए आपको बताते हैं स्वस्थ जीवन शैली के नियम और लाभ
सुबह का नाश्ता अवश्य करें
नाश्ता करने से पहले ब्रश कर लें
एक अच्छी दिनचर्या के लिए सुबह उठकर ब्रश करना बहुत जरूरी है। बिना ब्रश के कुछ भी खाने पीने से परहेज करें। डॉक्टर्स के मुताबिक नाश्ता करने से पहले ब्रश करने से हमारे दांतो के ऊपर फ्लोराइड की एक कोटिंग जम जाती है, जो दांतो को मजबूत और सुरक्षित बनाए रखते हैं।
जूस पियें
हर रोज जूस पीने की आदत आपकी स्वस्थ जीवन शैली के लिए काफी फायदेमंद है। रोजाना खाना खाने के बाद जूस पीना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। खाना खाने के बाद जूस पीने से हमारा शरीर पोषक तत्वों को अच्छी तरह से ग्रहण कर लेता है। आप कोई भी पसंदीदा जूस का सेवन कर सकते हो। जूस अगर बिना शक्कर के पिया जाए तो, यह आपके लिए ज्यादा फायदेमंद हो सकता है।
उपवास करें
रोजाना अच्छी डाइट लेने के साथ-साथ यह भी कोशिश करें कि सप्ताह में उपवास जरूर करें, या महीने के एक बार उपवास करें। शोध के अनुसार 1 दिन खाना ना खाने से मेटाबॉलिज्म बढ़ जाता है। इसके अतिरिक्त उपवास करने से बीमारियां और खास तौर पर दिल की बीमारी की संभावना 40% कम होती है।
गहरी सांस लेते रहें
दिन भर में आप कभी भी असहज महसूस करें, तो गहरी सांस लें। इससे दिमाग के अंदर ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ जाती है, और आप तनाव के साथ-साथ ताजगी महसूस करेंगे। जबकि छोटी सांस लेने से हार्ट रेट और तनाव बढ़ने लगता है।
और भी पढ़ें➡️ ऑक्सीजन लेवल बढ़ाने के घरेलू उपाय घरेलू वातावरण में ऑक्सीजन लेवल कैसे बढ़ाए
रोजाना फल जरूर खाएं
अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में सुधार लाने के लिए और स्वस्थ जीवन शैली जीने के लिए रोजाना नियमित तौर पर एक फल का सेवन जरूर किया करें। रोजाना एक फल खाने से आप स्वस्थ ही नहीं बल्कि और ऊर्जावान भी महसूस करेंगे। शोध के अनुसार नियमित तौर पर फल खाने से कैंसर जैसी भयानक बीमारी खतरा 20% तक कम हो जाता है।
नमक का अधिक उपयोग करने से बचें
अपने खाने में अधिक नमक का उपयोग करने से परहेज करें। खाना बनाते या पकाते समय जितनी मात्रा में नमक उस में डाला गया हो वह सही है। इसके अलावा अतिरिक्त नमक का उपयोग ना करें। नमक के अलावा आप कुछ हर्बस का प्रयोग कर सकते हैं।
फल या सलाद का सेवन करें
रोजाना डाइट में खाने के साथ फल या एक कटोरी सलाद खाने की आदत डालें। फल और सलाद के अंदर पाए जाने वाले पोषक तत्व आपको स्वस्थ बनाए रखने में बहुत सहायक होते हैं, और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बनाए रखने और बढ़ाने में काफी मददगार होते हैं। इसके साथ साथ फलों को एक सामान्य तापमान पर रखने की कोशिश करें।
ब्राउन राइस
सफेद चावल और बेड की जगह अगर आप ब्राउन ब्रेड या ब्राउन राइस का उपयोग करें, तो यह सेहत के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं। मैदे से बनाई गई चीजों का परहेज करें। ज्यादातर आटे से बनी चीजों का उपयोग करें। जोकि फायदेमंद होती है।
एक्सरसाइज करें
एक स्वस्थ जीवन शैली के लिए नियमित एक्सरसाइज करना बहुत जरूरी है। अपनी बिजी लाइफ में रोजाना व्यायाम करने का नियम जरूर बनाएं। अगर आप प्रतिदिन एक्सरसाइज नहीं कर सकते तो सप्ताह में 2 या 3 दिन व्यायाम जरूर करें। व्यायाम हमारे स्वास्थ्य की एक मैजिकल KEY है, जो हमें चुस्त और दुरुस्त बनाए रखने में सहायता देती है, और इसके साथ-साथ ब्लड सरकुलेशन को भी सुचारू रूप से चलाने से हमारे शरीर को भरपूर को उर्जा देती है।
और भी पढ़े➡️ सेहत के लिए किशमिश के फायदे उपयोग और नुकसान
पानी का सेवन करते रहें
पूरे दिन भर समय-समय पर पानी पीने की आदत जरूर डालें। चाहे तो आप रिमाइंडर भी लगा सकते हो, जो आपको याद दिलाता रहे। बार-बार पानी पीने से हमारी आधी से ज्यादा समस्याएं दूर हो जाती है। शरीर का तापमान भी बार-बार पानी पीने से नियंत्रित रहता है।
रोजाना जल्दी उठें
बहुत से लोग नाश्ता करने का, व्यायाम करने और सुबह के वक्त अपने परिवार वालों के साथ कुछ मजेदार समय बिताने में नाकाम रह जाते हैं। क्योंकि वह सुबह सही समय पर नहीं जा पाते। इसलिए सुबह-सुबह जल्दी उठने की आदत बनाएं। जिससे आपके पास सारे काम करने का पर्याप्त समय हो सके।
और भी पढ़ें➡️ सुबह जल्दी उठने के फायदे इन हिन्दी
सही समय पर सोने की आदत डालें
एक स्वस्थ जीवन शैली के लिए अगर सुबह सही समय पर उठना जरूरी है, तो रात को सही समय पर सोना भी बहुत आवश्यक है। इसलिए तय कर लीजिए कि आप हर दिन कम से कम 7-8 घंटे की नींद ले। सही टाइम पर सोएं तभी आप सुबह सही वक्त पर जाग सकते हो।
स्वस्थ जीवन शैली का क्या महत्व है?
अक्सर हमारे बुजुर्ग कहते आए हैं, कि समय पर भोजन करना चाहिए, और पौष्टिक भोजन करना चाहिए। समय पर सोना चाहिए ,और समय पर जागना चाहिए। जहां तक संभव हो सके आसपास के स्थानों पर पैदल चलने की कोशिश करें। वाहनों का इस्तेमाल कम से कम करें। लेकिन हममें से बहुत से लोग उनकी सलाह की उपेक्षा करते हैं, और अस्वस्थ दिनचर्या का पालन करना नहीं छोड़ते। बुजुर्ग जो भी सुझाव या सलाह देते हैं, वह बिल्कुल सही है। क्योंकि एक स्वस्थ जीवन शैली का पालन करना हमारे लिए बहुत जरूरी है। आजकल स्वस्थ और अच्छी आदतों की ओर रुख करने पर जोर दिया जा रहा है। इसीलिए हमने आपको अपने इस लेख में बताया है कि स्वस्थ जीवन शैली का पालन करना क्यों महत्वपूर्ण है।
और भी पढ़ें ➡️सेहत के लिए गिलोय के फायदे
- स्वस्थ जीवन शैली आपकी उत्पादकता और आपको अधिक संगठित करती है।
- आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से दूर रखकर शारीरिक रूप से फिट रखता है।
- स्वस्थ जीवन शैली तनाव मुक्त रहने का एक बेहतरीन और शानदार उपाय है।
- यह हमें एक सकारात्मक दृष्टिकोण देती है।
- एक स्वस्थ जीवन शैली हमें रिश्तेदारों और परिवार वालों के और भी नजदीक ले आती है।
जंक फूड, शराब पीना, धूम्रपान जैसी हानिकारक आदतों को अपने जीवन में शामिल करने से बचना चाहिए। यह आदतें हमारे स्वास्थ्य और स्वस्थ जीवन शैली के लिए गंभीर बीमारियों का रूप ले सकती है। इनसे हमेशा बचने की कोशिश करें।
और भी पढ़े➡️ भांग के फायदे और नुकसान
निष्कर्ष
"स्वास्थ्य अनमोल धन है"। लेकिन सही मायने में देखा जाए, तो ऐसा लगता है, कि यह हमारी पीढ़ियां इसे भूलती चली जा रही है। आज के समय में लोग जो जीवन शैली जी रहे हैं। उससे धन तो कमाया जा सकता है, लेकिन उस तरह के जीवन से अपना जीवन काल छोटा किए जा रहे हैं। अभी भी वक्त है, अगर हम लोग अपनी कुछ आदतों में बदलाव करें, तो यह हमारे लिए लाभदायक सिद्ध हो सकता है।