Ticker

6/recent/ticker-posts

हिमाचल के 10 मनमोहक पर्यटन स्थल

हिमाचल के 10 मनमोहक पर्यटन स्थल Top 10 Adorable Tourist Place of Himachal Pradesh in Hindi

हिमाचल प्रदेश भारत का एक हरियाली और वादियों से भरा हुआ प्रमुख राज्य है। जो अपने पर्यटक स्थल, असीम सुंदरता और आकर्षित जगहों के लिए जाना जाता है। पर्यटकों के लिए भारत में हिमाचल एक खास राज्य है। हिमाचल में प्राचीन मंदिर उनके पहाड़ और निर्मल झीलें पर्यटकों का मन मोहित कर देती हैं। हिमाचल में आने वाले लोगों को यहां की पहाड़ियां और ऊंची ऊंची घाटियां शांति का अहसास दिलाती है। हिमाचल प्रदेश की सीमा उत्तर में जम्मू कश्मीर, पूर्व में उत्तरांचल, दक्षिण में उत्तर प्रदेश, पश्चिम में पंजाब से लगी है। हिमाचल में सेब का उत्पादन में बहुत ही अधिक किया जाता है, जिसके कारण हिमाचल को सेब के राज्य के नाम से भी जाना जाता है।
हिमाचल प्रदेश का वातावरण अनुकूल होने के साथ-साथ यहां विभिन्न प्रकार के मेले त्योहार, दर्शनीय स्थल, सुरम्य प्राकृतिक दृश्य, साहसिक खेल, रंगीन संस्कृति और समारोह बेहद अलौकिक और खास हैं। हमारा हिमाचल पर्यटकों के साथ-साथ तीर्थयात्रियों का भी मनपसंद राज्य है।


सुंदर प्राकृतिक वातावरण, सर्द हवाएं और बर्फीली वादियों के लिए हिमाचल प्रदेश भारत का एक मशहूर राज्य है। जो कि उत्तर दिशा में स्थित है। दक्षिण, पश्चिम, व मध्य भारत में जहां पर गर्मी के मौसम में चिलचिलाती हुई गर्मी पड़ती है। हिमाचल प्रदेश में वहीं पर जून के महीने में दिसंबर महीने जैसी ठंडक और सुकून का अहसास मिलता है। बहुत से पर्यटक गर्मियों की छुट्टियों का आनंद लेने के लिए और गर्मी से राहत पाने के लिए हिमाचल में घूमने के लिए आते हैं। अगर आप भी हिमाचल घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो यह आपकी यात्रा को चार चांद लगा देगा। आइए आज हम अपने इस लेख में आपको हिमाचल प्रदेश के मनमोहक और सुंदर पर्यटक स्थलों के बारे में बताने से पहले हिमाचल प्रदेश के इतिहास के बारे में बताते हैं।

हिमाचल प्रदेश की (हिस्ट्री) इतिहास- History of Himachal Pradesh in Hindi

हिमाचल का इतिहास काफी ज्यादा उत्तर भारत के इतिहास से मिलता जुलता है। हिमाचल प्रदेश को प्रागैतिहासिक लोगों द्वारा बसाया गया था। यह सिंधु घाटी की सभ्यता के महत्वपूर्ण क्षेत्रों में से एक है। दिल्ली सल्तनत, मौर्य और हर्ष हिमाचल पर मुगलों के आने से पहले राज करते थे। जो हिमाचल प्रदेश के सुंदर दृश्य को देखकर काफी प्रसन्न और मोहित हो गए थे। इन लोगों ने यहां पर गर्मी के दिनों में रहने के लिए घर बनाए थे। उनके बाद अंग्रेजों ने भी इसी प्रवृत्ति को दोहराया, और गर्मी वाले क्षेत्रों को छोड़कर हिमाचल की ठंडी वादियों में बस गए। जब भारत आजाद हुआ था तो उसके बाद 1950 में संविधान लागू हो जाने के बाद हिमाचल प्रदेश को एक राज्य घोषित कर दिया गया।

हिमाचल प्रदेश के 10 मनमोहक पर्यटन स्थल- Top 10 Adorable Tourist Place of Himachal Pradesh in Hindi

1.शिमला हिमाचल प्रदेश 

हिमाचल की राजधानी शिमला है। यह उत्तरी भारत का सबसे लोकप्रिय और मनमोहक पर्वतीय क्षेत्र है। यहां पर लोग दूर-दूर से घूमने के लिए आते हैं। माल रोड, रिज मैदान आदि अन्य क्षेत्र शिमला में पर्यटकों को काफी अच्छे लगते हैं। शिमला की ऊंचाई समुद्र तल से 2250 मीटर है। देश के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक दर्शनीय पर्यटन स्थल है। खूबसूरत वादियों और पहाड़ियों तथा घने जंगलों के मध्य शिमला भारत का सबसे खूबसूरत पर्यटन क्षेत्र है। शिमला में अनेक तरह के मंदिर है, जो शिमला की और भी लोकप्रियता को बढ़ाते हैं। ब्रिटिश शिमला को भारत की पूर्वर्ती ग्रीष्मकालीन राजधानी मानते थे। शिमला में बहुत अधिक आकर्षक क्षेत्र हैं, जिसकी वजह से पर्यटक बार-बार शिमला की तरफ खिंचे चले आते हैं, और शिमला में घूमने के लिए जाते हैं। 


2.मनाली हिमाचल प्रदेश 

भारत के लोकप्रिय हिल स्टेशन में से एक मनाली है। मनाली पीर पंजाल और धौलाधार पर्वत माला के बर्फीले ढलाने के मध्य स्थित है। समुद्र तल से मनाली की ऊंचाई लगभग 950 मीटर है। मनाली नीले रंग की धाराओं फूलों और हरे-भरे जंगलों के लिए प्रसिद्ध है। मनाली उन लोगों को अधिक प्रिय लगती है, जो प्रकृति से प्रेम करते हैं। यहां  अनेको मंदिर गांव की उबड़ खाबड़ गलियां पर्यटकों को अपनी तरफ खींचती है। कुल्लू नदी के बहते पानी की आवाज और पक्षियों की चेहचहाती आवाज मनाली में लगातार गूंजती रहती है मनाली के घने जंगलों में अनेक प्रकार की जड़ी बूटियों पाई जाती है।

घूमने योग्य स्थान:

साहसिक खेलों में सोलंग वैली और कुल्लू में एंग्लिंग, कैंपिंग, ट्रैकिंग के साथ-साथ रिवर राफ्टिंग का आनंद ले सकते हैं।
इसके साथ-साथ आप मनाली में प्राचीन देवी देवताओं के ऐतिहासिक मंदिरों का दर्शन कर सकते हैं।


3.धर्मशाला हिमाचल प्रदेश 

हिमाचल प्रदेश में धर्मशाला एक बहुत ही खूबसूरत और खास पर्यटक स्थल है, जो हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला में स्थित है। कांगड़ा से धर्मशाला की दूरी 17 किलोमीटर है। धर्मशाला को कांगड़ा घाटी का प्रवेश द्वार कहा जाता है। धर्मशाला में धौलाधार पर्वत श्रृंखला में बर्फ से ढके रहने की वजह से इसे बहुत ही खूबसूरत बना देती है। दलाई लामा का निवास स्थान धर्मशाला में स्तिथ है। अलग-अलग डिविजनों में बांटा गया यह शहर अलग-अलग ऊंचाई के साथ स्थित है इस के ऊपरी हिस्से को मैकलोडगंज और निचले हिसे को धर्मशाला शहर के नाम से जाना जाता है। धर्मशाला में तिब्बती हब होने की वजह से यहां बौद्ध धर्म और तिब्बती संस्कृति को जानने और सीखने के लिए हिमांचल में यह एक खूबसूरत जगह है।


घूमने योग्य स्थान:

धर्मशाला में आप कांगड़ा किले के शाही दर्शन और डल झील में नाव की सवारी का आनंद ले सकते हैं।
यहां पर आप भाग्सूनाथ मंदिर में श्रद्धांजलि अर्पित कर सकते हैं, जो कि भगवान शिव को समर्पित है, और इसके साथ साथ आप भाग्सू झरना का लुत्फ उठा सकते हैं।
कांगड़ा कला संग्रहालय, दलाई लामा मंदिर परिसर का दौरा, विभिन्न मठों और कांगड़ा घाटी तलहटी में आपको चाय के शानदार बागानों को देखने का मौका मिल सकता है।

4.मण्डी-रिवालसर झील हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश में व्यास नदी के किनारे मंडी एक ऐतिहासिक शहर है मंडी शहर काफी लंबे समय तक रहा है कहा जाता है कि ऋषि मंडल यहां पर ध्यान किया करते थे हिंदी ऐप तेजी से विकास करने वाला शहर है जिसने आज भी अपने चरित्र और आकर्षण को बनाए रखा है आज के समय में यह एक जिला मुख्यालय है। मंडी जिले में भगवान शिव के पौराणिक सभ्यता के 80 मंदिर हैं जिस वजह से इसे छोटी काशी के नाम से भी जाना जाता है। मेरा शहर अपने बेहतरीन नकाशी और मंदिरों के लिए प्रसिद्ध है।
उसमें पुराने महिलाओं के साथ औपनिवेशिक वास्तुकला के कुछ उल्लेखनीय उदाहरण भी हैं त्रिलोकीनाथ भूतनाथ श्यामकली और पंचतंत्र मंडी रिवालसर में प्रसिद्ध है हर साल क्षेत्र का प्रमुख आकर्षण सप्ताह भर चलने वाला अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेला प्रसिद्ध है। मेले प्रदर्शन या सांस्कृतिक कार्यक्रमों, खेलों आदि में पर्यटकों तथा आसपास के लोगों को आकर्षित करता है।


5.कसौली हिमाचल प्रदेश 

भारत में हिमाचल प्रदेश को छोटे इसराइल के रूप में जाना जाता है, यह हिल स्टेशन पार्वती घाटी में स्थित है। जिसे कसोल के नाम से जाना जाता है। हिमाचल में कसोल से अच्छा हिल स्टेशन दूसरा नहीं है। कसौली शहरी भीड़भाड़ से दूर एक शांतिपूर्ण स्थान है, जोकि हिमाचल के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में एक छोटा सा शहर है। यहां पर अंग्रेजों द्वारा बनाई गई अलौकिक विक्टोरियन इमारतों के रहस्य के लिए भी जाना जाता है, जो कि देवदार के सुंदर जंगलों के बीचो-बीच स्थित है। कसौली की आकर्षक शांति और शांत वातावरण इसे हिमाचल में सबसे खूबसूरत और खास पर्यटक स्थलों में से एक बना देता है।
कसौली, सोलन साल भर में सुखद जलवायु के साथ एक धान्य क्षेत्र है। सोलन में शूलिनी देवी का मंदिर प्रसिद्ध है। आप सोलन में जटोली गांव में स्थित राजगढ़ रोड पर बौद्ध डोलनजी बॉन मठ और भगवान शिव के मंदिर को देख सकते हैं। सोलन को भारत के मशरुम शहर के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि यहां पर मशरूम की खेती अधिक मात्रा में की जाती है।

घूमने योग्य स्थान:

ब्रिटिश काल में बनाया गया एन्ग्लिक्न चर्च यहां पर बहुत प्रसिद्ध है। अगर आप घूमने के शौकीन और प्राकृतिक सुंदरता को देखने के शौकीन हैं तो आपको गिलबर्ट ट्रेल जाना चाहिए।

6.किन्नौर हिमाचल प्रदेश 

किन्नौर को हिमाचल प्रदेश में लैंड ऑफ गॉड के नाम से जाना जाता है। यह शिमला से करीब 235 किलोमीटर की दूरी पर है। किन्नौर स्पीति नदी के बीच, बसपा और सतलुज में स्थित एक ऐसी जगह है, जो अपनी पहाड़ियों की सुंदरता और अपनी हरयाली के लिए काफी प्रसिद्ध है। यहां पर बौद्ध धर्म और हिंदू धर्म के आपसी भाईचारे की वजह से यह जगह एक अलग तरह की संस्कृति के अस्तित्व को दर्शाती है। जो भी सैलानी यहां पर घूमने के लिए आते हैं,  वह प्रसिद्ध किन्नर कैलाश के दर्शन करने जरूर जाते हैं। कहा जाता है कि पांडवों की कहानियों से भी इस जगह का संबंध रहा है। किन्नौर के आसपास के इलाकों में पुराने मंदिर और बौद्ध मठ भी शामिल हैं, जो खुद में एक अलग ही महत्व रखते हैं, और बौद्धों द्वारा उनकी पूजा की जाती है।

7.बीर बिलिंग हिमाचल प्रदेश 

बिलिंग घाटी हिमाचल प्रदेश में एक छोटा सा शहर है, जो बहुत से रोमांचकारी खेलों के लिए जाना जाता है, जैसे कि ट्रैक, मेडिटेशन और पैराग्लाइडिंग।
दुनिया के सबसे अच्छे स्थानों में पैराग्लाइडिंग के लिए बीर बिलिंग को जाना जाता है। जिसमें हर वर्ष पैराग्लाइडिंग चैंपियनशिप की मेजबानी की जाती है। इसमें टेक ऑफ साइट को बिल्डिंग भी कहा जाता है। और लैंडिंग साईट को वीर कहा जाता है। हिमाचल प्रदेश में बीर शहर मेडिटेशन के लिए काफी प्रसिद्ध है। जोकि मेडिटेशन का प्रमुख केंद्र है।


घूमने योग्य स्थान:

आप यहां पर चौंतरा, चौगन और भट्टू जो कि जंगल के केंद्र में स्थित है वहां पर भव्य बौद्ध मठों की सैर कर सकते हैं।

बीर बिलिंग से करीब 10 किलोमीटर की दूरी पर भगवान शिव को समर्पित तेरहवीं शताब्दी का मंदिर है जहां आप भगवान शिव के दर्शन कर सकते हैं।

8.कुफरी हिमाचल प्रदेश 

हिमाचल के सबसे खास पर्यटक स्थलों में कुफरी एक है, जो छुट्टियां मनाने के लिए सबसे ज्यादा मांग वाला स्थान है। शिमला से कुफरी लगभग 10 किलोमीटर की दूरी पर है। अगर आप शिमला घूमने जा रहे हो तो कुफरी घूमने के लिए जरूर जाएं। कुफरी अपनी अधिक ऊंचाई के कारण बर्फीली पहाड़ियों के लिए जानी जाती है। वैसे तो कुफरी में घूमने जैसा कुछ है नहीं, लेकिन फिर भी यहां के मंदिर, यहां के मनोरम दृश्य इस जगह को खास बना देते हैं। जिसकी वजह से कुफरी में अधिक भीड़ रहती है।

9.सोलंग वैली हिमाचल प्रदेश 

सोलंग और वैली शब्दों के संयोजन से सोलंग वैली नाम लिया गया है कुल्लू घाटी के शीर्ष पर हिमाचल प्रदेश में यह एक टूरिस्ट साइट है। जो मनाली से 14 किलोमीटर पश्चिम रिजॉर्ट शहर से रोहतांग दर्रे के रास्ते पर स्थित है। गर्मियों और सर्दी के मौसम में यहां पर खेल गतिविधियों का आयोजन किया जाता है।
यहां पर पर्यटकों द्वारा सबसे अधिक इंजॉय करने वाले खेल पैराग्लाइडिंग, पैराशूटिंग, जोरिंग और स्केटिंग है।
आप हिमाचल प्रदेश के इन खास पर्यटक स्थलों के अतिरिक्त व्यास कुंड सूरज ताल, नाको झील, भृगु झील, चंद्रताल, करेरी झील, मनाली दशहरी झील, मणिमहेश झील, पराशर झील, श्री मणि करण साहिब, बिजली महादेव मंदिर, हिडिंबा देवी मंदिर, जगतसुख शिव मंदिर, अर्जुन गुफा, व्यास कुंड, मनु मंदिर, मनाली वन्य जीव अभ्यारण, ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क का भ्रमण भी कर सकते हैं।

10.कुल्लू हिमाचल प्रदेश 

कुल्लू हिमाचल का एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। यह मनाली के साथ स्थित है। कुल्लू में पाए जाने वाले देवघर के वृक्षों की वजह से कुल्लू का दृश्य और भी सुंदर और मनमोहक लगता है। समुद्र तल से कुल्लू की ऊंचाई लगभग 1230 मीटर है। कुल्लू का दृश्य प्रेमियों और यात्रियों के लिए स्वर्ग के समान माना जाता है। कुल्लू की हरी-भरी पहाड़ियां और प्राचीन नदियां कुल्लू की जलवायु को बेहद ही खुशनुमा बना देती है। हिमाचल प्रदेश में आने वाले पर्यटक ज्यादातर कुल्लू और मनाली दोनों जगहों में एक साथ भ्रमण कर पाते हैं। इन दोनों घाटियों में यात्री रिवर राफ्टिंग, ट्रेकिंग आदि जैसे कई खेलों का मजा लेते हैं। कुल्लू में मौजूद रघुनाथ मंदिर और जगन्नाथी देवी मंदिर कुल्लू के लिए और भी महत्वपूर्ण माने जाते हैं। श्रद्धालु दूर दूर से इन मंदिरों में आते हैं।

11.डलहौजी हिमाचल प्रदेश 

हिमाचल प्रदेश में डलहौजी एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल और हिल स्टेशन है, जो शांत वातावरण के लिए प्रमुख माना जाता है। डलहौजी शहर की चहल पहल से दूर हिमाचल के पहाड़ी क्षेत्र में स्थित है। डलहौजी का प्राकृतिक वातावरण मन को आनंदित कर देता है। यहां पर घूमने के लिए आने की मुख्य वजह यहां का शांत वातावरण और प्राकृतिक सुंदरता माना जाता है। डलहौजी में स्थित खजियार घाटी को भारत का मिनी स्विट्ज़रलैंड भी कहा जाता है।

घूमने योग्य स्थान:

आप डलहौजी में स्थित खजियार घाटी की प्राकृतिक सुंदरता का लुत्फ उठा सकते हैं। जिससे भारत का स्विट्जरलैंड के नाम से जाना जाता है।
शहर के सबसे ऐतिहासिक स्थान सेंट जॉन चर्च में आप जा सकते हैं, जो सबसे पुराने चर्च के रूप में जाना जाता है।

हिमाचल प्रदेश में यात्रा का सही समय-Best Time To Visit Himachal Pradesh

हिमाचल प्रदेश की यात्रा का सबसे अच्छा और सही समय गर्मी का मौसम माना जाता है। जो कि अप्रैल महीने से शुरू होकर जून तक चलता रहता है। यदि आप किसी गर्म जगह पर रहते हैं, तो गर्मियों के मौसम के लिए हिमाचल प्रदेश की यात्रा और यहां घूमने के लिए आना आपको का शांति का अहसास दिला सकता है।
यहां पर यात्री गर्मी के मौसम में हॉट एयर बैलूनिंग, वाटर स्पोर्ट्स, पैराग्लाइडिंग, ट्रैकिंग, कैंपिंग का लुथ्फ उठाते हैं। गर्मी के मौसम में घूमने की सबसे अच्छी जगह शिमला, कुल्लू-मनाली, धर्मशाला और खजियार हैं।

कैसे पहुंचे हिमाचल-How to Reach Himachal

भारत के हिल पर्यटन स्थलों में हिमाचल प्रदेश प्रमुख है जो उत्तरी भारत में स्थित है। यह रहस्यमई खूबसूरत पर्यटन स्थलों से भरा पड़ा है यहां सभी हिल स्टेशन पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करते हैं। हिमाचल प्रदेश की खूबसूरत वादियां साल भर पर्यटकों की भीड़ लगाए रखती है। जब भी कोई हिमाचल प्रदेश में घूमने के लिए आता है। वह दूसरी बार अवश्य ही हिमाचल घूमने का प्रयास करता है। उसके दिमाग में यह बात बनी रहती है, कि हिमाचल प्रदेश में एक बार अवश्य जाना चाहिए।
अक्सर आपके दिमाग में यह सवाल आता होगा कि हिमाचल प्रदेश में कैसे पहुंचा जाए। कठिन रास्ते और बदलती जलवायु के बावजूद भी हिमाचल प्रदेश में सड़कें, रेलवे और हवाई मार्ग अच्छे से मौजूद हैं।
आप हमारे इस लेख में बताए गए विकल्पों की सारणी से परिवहन विधि को अपना सकते हैं।

हिमाचल में सड़क मार्ग द्वारा कैसे पहुंचे-How to Reach Himachal by Road

हिमाचल प्रदेश में सड़कों का एक अद्भुत जाल बिछा हुआ है। ट्रेन और हवाई मार्ग की अपेक्षा सड़क के माध्यम से हिमाचल में प्रवेश करना अधिक सुविधाजनक है। देश के सभी देश के सभी बड़े-बड़े शहर सड़क के द्वारा ही हिमाचल से जुड़े हैं। इसके अतिरिक्त हिमाचल में सरकारी बस सेवाएं बहुत ही अधिक सस्ती हो सुविधाजनक है। यह सरकारी सेवाएं देश के बड़े शहरों जैसे दिल्ली, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, चंडीगढ़ आदि प्रमुख क्षेत्रों से जुड़ी हुई है।
यदि आप हिमाचल के धार्मिक स्थलों का भ्रमण करना चाहते हो तो सड़क मार्ग ही सबसे उपयुक्त है। क्यूंकि प्रत्येक धार्मिक क्षेत्र सड़कों के द्वारा शहरों से जुड़े हुए हैं।

हिमाचल में रेल मार्ग द्वारा कैसे पहुंचे-How to Reach Himachal by Train

हिमाचल प्रदेश वासियों की पहाड़ियों से घिरा हुआ है। जिसकी वजह से रेलवे मार्ग हिमाचल में बहुत ही कम उपलब्ध है। यात्रियों के लिए रेलवे मार्ग से हिमाचल पहुंचना कालका रेलवे स्टेशन सबसे अच्छा विकल्प है। कालका के लिए आप चंडीगढ़ से ट्रेन ले सकते हैं या फिर दिल्ली से भी ट्रेन उपलब्ध है। इसके उपरांत आपको हिमाचल में सड़क मार्ग द्वारा ही भ्रमण करना पड़ेगा।

हिमाचल में हवाई मार्ग से कैसे पहुंचे-How to Reach Himachal by Air

भारत का भारत का प्रमुख पर्यटन स्थल होने की वजह से हिमांचल हवाई मार्ग से भी जोड़ा गया है।
शिमला में जो जुबड़हटी,  कुल्लू में भुंतर हवाई अड्डा, और कांगड़ा में गग्गल हवाई अड्डा देश के बड़े शहरों से जुड़ा हुआ है। आप हिमांचल के लिए दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु चंडीगढ़ जैसे शहरों से उड़ान भर सकते हैं।

हिमाचल की जलवायु और प्रदूषण स्तर-Climate and Pollution Level of Himachal

दिल्ली के सेंटर फॉर ऐटमॉसफेरिक साइंस के एक शोध के अनुसार हिमाचल प्रदेश में सबसे स्वच्छ जिला किन्नौर है। किन्नौर जिले की साफ हवा साफ़ और स्वच्छ है। यहांं कि पार्टिकुलेट मैटर का स्तर वायु की गुणवत्ता के लक्ष्य से 10% कम है।

Post a Comment

0 Comments