Ticker

6/recent/ticker-posts

Top 10 Tourist Place to Visit in Mandi

मंडी यात्रा के लिए शीर्ष 10 पर्यटन स्थल- Top 10 Tourist Place to Visit in Mandi, How to Explore Mandi

मंडी शहर हिमाचल प्रदेश की खूबसूरत पहाड़ियों के बीच बसा हुआ एक अद्भुत शहर है। जिस की खूबसूरती देखने के लिए दुनिया भर से लोग आते रहते हैं। मंडी शहर पहले एक महान साधु मांडव के नाम पर जाना जाता था। मतलब पहले मंडी शहर का नाम मांडव था। लेकिन आज के समय में इसे मंडी के नाम से जाना जाता है। हिमाचल प्रदेश में जनसंख्या की दृष्टि में शिमला के बाद दूसरा नंबर मंडी का ही आता है। मंडी शहर में जोकि व्यास नदी के किनारे स्थित है इसमें बहुत सारे पुराने मंदिरों की वजह से इसे छोटीकाशी भी कहा जाता है। यहां पर हर साल सफेद चादर से ढके हुए पहाड़ और खूबसूरत वादियों का आनंद लेने के लिए सैलानियों की भीड़ लगी रहती है।

मंडी शहर को हिमाचल प्रदेश के लोकप्रिय वाणिज्यिक केंद्र के रूप में भी जाना जाता है। ठंडे और गर्म मौसम के मिश्रण के साथ-साथ यहां पर झीलें और बगीचे मंडी में आने वाले सैलानियों को ताजा वातावरण उपलब्ध करवाते हैं। लाहौल-स्पीति, कुल्लू-मनाली जैसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों का प्रवेश द्वार मंडी शहर है, जो कभी भी अपने पर्यटकों को निराश नहीं करता। अगर आप भी यहां घूमने का प्लान बना रहे हैं, या फिर मंडी के पर्यटन स्थलों के बारे में जानकारी लेना चाहते हैं, तो आप हमारे इस लेख में मंडी यात्रा की पूरी जानकारी ले सकते हैं।

मंडी के दर्शनीय पर्यटन स्थल- Mandi Sightseeing Places

यदि आप मंडी घूमने के बारे में और पर्यटन स्थलों की सैर करने के बारे में सोच रहे हैं, तो हम आपको मंडी के आकर्षक और प्रमुख पर्यटन स्थलों के बारे में बताने जा रहे हैं।

और भी पढ़े➡️ मनाली यात्रा के लिए पर्यटन स्थल और उनके बारे में जानकारी

1. रिवालसर झील

मंडी की प्रमुख झील रिवालसर झील है। इस झील को त्सो पेमा लोटस झील के नाम से भी जाना जाता है। लगभग 23 किलोमीटर की दूरी पर यह झील मंडी के दक्षिण में एक पहाड़ी स्पर पर मध्यम ऊंचाई पर स्थित है। चौकोर आकार में यह झील समुद्र तल से 350 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है आपकी जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि यह जी अलग-अलग प्रकार की वनस्पतियों और पौधों द्वारा संरक्षित है अपनी प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण के कारण यह स्थान पर्यटकों का पसंद किया जाने वाला स्थान है। रिवालसर झील के नजदीक गुरुद्वारा और बौद्ध मठ है। जिसकी वजह से यह स्थान सिख धर्म, बौद्ध और हिंदू धर्म के अनुयायियों के लिए मायने रखता है।

2. सुंदर नगर

हिमाचल प्रदेश के पूर्व में स्थित सुंदरनगर एक रियासत थी। जिसको पहले सुकेत के नाम से भी जाना जाता था। सुंदर नगर शहर का प्रमुख आकर्षण व्यास सतलुज परियोजना के पानी द्वारा मानव निर्मित झील है। यह परियोजना भारत में सबसे बड़ी हाइडिल परियोजना के रूप में है। इस जगह ऊँचे-ऊँचे पेड़ प्राकृतिक सुंदरता पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करती है। सुंदरनगर शहर भले ही एक छोटा सा शहर हो, लेकिन यहां आकर पर्यटकों के मन और आत्मा को सुकून मिलता है।

3. त्रिलोकीनाथ मंदिर

त्रिलोकी नाथ मंदिर नागर शैली में बना हुआ एक ऐसा मंदिर है जिसकी छत टाइलनुमा है। इस मंदिर के इर्द-गिर्द आप सुंदर नजारों को देख सकते हैं। इस मंदिर में भगवान शिव शंकर को तीनों लोकों के भगवान के रूप में बताया गया है। भगवान शिव की मूर्ति इस मंदिर में पंचांनन है। जो शिव के 5 रूपों को दिखाती है।

4. भूतनाथ मंदिर

मंडी में स्थित भूतनाथ मंदिर प्रमुख धार्मिक स्थल है। इस मंदिर की आध्यात्मिकता 1520 के दशक की है। भूतनाथ मंदिर उतना ही पुराना है जितना पुराना मंडी शहर है। मंडी शहर के बीचोबीच भूतनाथ मंदिर केंद्र में स्थित है। यह मंदिर भोलेनाथ जी को समर्पित है। इस मंदिर में आने वाले पर्यटक और तीर्थ यात्रा पर निकले हुए श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के बैल नंदी को देखते हैं जो परिसर से बाहर की तरफ स्थित है। यहां पर शिवरात्रि का त्योहार मार्च महीने में बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। शिवरात्रि त्यौहार मंडी शहर का एक प्रमुख त्योहार है।

5. पराशर झील

हिमाचल प्रदेश के सबसे ऑफबीट जगह में से एक पराशर झील मंडी शहर से 50 किलोमीटर की दूरी पर स्थित एक क्रिस्टल क्लियर वॉटर बॉडी है। इस स्थान पर एक तीन मंजिला शिवालय बनाया गया है, जो कि पराशर ऋषि जी को समर्पित है। समुद्र तल से पराशर झील की ऊंचाई 2730 मीटर है, जो अपने गहरे और नीले पानी की वजह से फेमस है। पर्वत मालाओं से घिरा हुआ यह रहस्यमई क्षेत्र आकर्षण से भरा हुआ है। पराशर झील के निचली तरफ से व्यास नदी बहती हुई एक आकर्षण दृश्य लगता है। यहां पर हरी-भरी घाटियां और बर्फ से ढकी हुई चोटियां, झीलें, नदियां इस स्थान को एक बेहतरीन आकर्षण स्थल बना देती है।

6. कमरूनाग झील

मंडी करसोग मार्ग पर स्थित कमरूनाग झील पर्यटकों के लिए एक बेहतरीन जगह है। समुद्र तल से 3334 मीटर की ऊंचाई पर यह झील बाहु घाटी और बर्फ से ढके धौलाधार के पहाड़ों से घिरी हुई यह झील आकर्षण का केंद्र है। ट्रैकर्स के लिए यह जगह काफी बेहतरीन है। पूरे मंडी जिले में देव कमरूनाग को सबसे बड़े देवता के रूप में पूजा जाता है। कमरुनाग जी को वर्षा का देवता भी कहते हैं। हर साल जून और जुलाई महीने में यहां पर मेले का आयोजन किया जाता है। बहुत सारे श्रद्धालु इस मंदिर में पैदल यात्रा करके पहुंचते हैं, जो बाया चैलचौक, करसोग, रोहाँडा होकर आते हैं।

7. शिकारी देवी मंदिर

3332 मीटर की ऊंचाई पर स्तिथ शिकारी देवी मंदिर शहर की भीड़भाड़ से दूर एक प्रसिद्ध है पर्यटन स्थल है। ट्रैकिंग करने के लिए यह जगह काफी रोमांचकारी है।

और भी पढ़ें➡️ शिकारी माता मंदिर की कथा और विशेषता

जन्जेहली से यह मंदिर 18 किलोमीटर दूरी पर स्थित है। मंदिर के चारों ओर घने वन हैं, और मंदिर तक पहुंचने के लिए सड़क की सुविधा भी उपलब्ध है। शिकारी माता के घने जंगलों का अद्भुत दृश्य बड़ा ही मनमोहक है।

और भी पढ़ें➡️ हिमाचल के 10 मनमोहक पर्यटन स्थल

8. भीमकाली मंदिर

माता भीमाकाली माँ का मंदिर भी मंडी के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक है। यह व्यास नदी के तट पर स्थित है। इस मंदिर में विभिन्न देवी देवताओं की मूर्तियों का दर्शन किया जा सकता है। इस मंदिर में यह वही स्थल है, जहां पर कृष्ण भगवान ने बाणासुर नामक राक्षस से युद्ध किया था। यह मंडी शहर के बहुत ही नजदीक है। आप जब भी कभी इस मंदिर में जाओगे तो आपको यहां पर व्यास नदी का सुंदर दृश्य देखने को मिलेगा। 

9. देवीदहड़ पार्क

7800 फीट की ऊंचाई पर स्थित यह पर्यटन स्थल देवदार के घने जंगलों में स्थित है, जो कि  ज्युणी वैली का अंतिम गांव है। इस पर्यटन स्थल पर मुंडासन माँ का मंदिर स्थित है। देवीदहड़ के  खूबसूरत मैदान में एक तालाब भी बनवाया गया है, जोकि यहां के सौंदर्य को चार चांद लगा देता है। इस पार्क के चारों और की सुंदर वादियां सर्दी के मौसम में और भी रोमांचकारी हो जाती है। लोग यहां की कृत्रिम झील मैं वोटिंग का भी मजा लेते हैं देवीदहड़ को मिनी खजियार के नाम से भी जाना जाने लगा है। यह पार्क मंडी से 57 किलोमीटर और  चैलचौक से 17 किलोमीटर दूर स्थित है।

और भी पढ़ें➡️ Best tourism place in mandi,  Devidahad Himachal Pradesh 

10. बरोट 

बरोग एक सुंदर और छोटा सा हिल स्टेशन है, जो की मंडी से लगभग 70 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। पहले यह बिजली उत्पादन के लिए प्रसिद्ध था, लेकिन अब यह एक पर्यटन स्थल के लिए भी जाना जाता है। आज के समय में बरोट एक हिल स्टेशन के रूप में प्रसिद्ध हो गया है। हरी-भरी पहाड़ियों से घिरा हुआ यह पर्यटन स्थल एक बहुत ही लोकप्रिय और रमणीय स्थान है। इस के बीचो बीच  उहल नदी का पानी इकट्ठा करके एक डैम बनाया गया है, जो बरोट क्षेत्र की सुंदरता को और भी बढ़ाता है। यहां पर पर्यटक कैंपिंग, ट्रैकिंग और फिशिंग का आनंद भी ले सकते हैं


मंडी यात्रा का सही समय-Best Time To Visit Mandi

वैसे तो आप मंडी शहर घूमने कभी भी जा सकते हो, लेकिन अगर आप मण्डी घूमने का प्लान बना रहे हो, तो अप्रैल से लेकर अक्टूबर महीने तक मंडी यात्रा का सबसे अच्छा बढ़िया समय है।

कैसे पहुंचे मंडी-How to Reach Mandi

मंडी हिमाचल का ही नहीं बल्कि भारत का भी एक लोकप्रिय, छुट्टियां मनाने के लिए गंतव्य क्षेत्र है। यह जगह चंडीगढ़ से लगभग 130 और दिल्ली से लगभग 435 किलोमीटर दूर है। आप मंडी शहर मैं हवाई मार्ग रेल मार्ग और सड़क मार्ग से आ जा सकते हैं।


हवाई मार्ग द्वारा- By Air

यदि आप मंडी हवाई मार्ग से जाना चाहते हैं, तो इसके लिए सबसे अच्छा भी कर लो भुंतर हवाई अड्डा है। भुंतर हवाई अड्डा मंडी से लगभग 60 किलोमीटर की दूरी पर है। मंडी से भुंतर सबसे नजदीकी हवाई अड्डा है। भुंतर हवाई अड्डा एयर इंडिया की उड़ानों के जरिए भारत के बड़े-बड़े शहरों जैसे बेंगलुरु, मुंबई, दिल्ली आदि के साथ जुड़ा हुआ है। यहां से आगे मंडी तक की दूरी तय करने के लिए आपको कैब आसानी से मिल जाएगी। जिनके माध्यम से आप मंडी आसानी से पहुंच सकते हैं।

रेल मार्ग द्वारा- By Train 


ट्रेन मार्ग द्वारा भी मंडी पहुंचा जा सकता है जोगिंदर नगर रेलवे स्टेशन मंडी शहर का निकटतम रेलवे स्टेशन है जोगिंदर नगर रेलवे स्टेशन से मंडी की दूरी लगभग 60 से 65 किलोमीटर है।

सड़क मार्ग द्वारा- By Road


मंडी शहर में सड़कों का जाल बिछा हुआ है। सड़क के माध्यम से यात्रा करना भी आपके लिए सही रहेगा। आकर्षक दृश्य का नजारा और आनंद लेने के लिए सड़क मार्ग एक अच्छा विकल्प हो सकता है। अगर आपको चंडीगढ़ से मंडी आना है, तो इसके लिए NH3 के माध्यम से आपको लगभग 195 किलोमीटर की दूरी पड़ेगी। यदि आप दिल्ली से मंडी के लिए आना चाहते हैं, तो आपको लगभग 500 किलोमीटर के आसपास सड़क मार्ग के माध्यम से दूरी तय करनी पड़ेगी।

Post a Comment

2 Comments

  1. I am thankful to this blog giving unique and helpful knowledge about this topic. Snowshoeing Holidays

    ReplyDelete
  2. We will bring such good post for you, if you like the post then definitely share it.

    ReplyDelete

Please do not enter any spam link in the comment box