Ticker

6/recent/ticker-posts

Forest Guard Vacancy 2021 in Himachal Pradesh

हिमाचल प्रदेश में वन रक्षकों के 386 पदों पर भर्ती- Forest Guard Vacancy 2021 in Himachal  Pradesh 

HP Forest Gaurd Recruitment 2021-सरकारी नौकरी की चाहत रखने वाले नौजवानों के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार की तरफ से वन विभाग में वन रक्षकों की 311 पद भरने का निर्णय लिया गया है। हिमाचल प्रदेश वन विभाग की तरफ से आदेश जारी किए गए हैं कि वन विभाग में 311 वनरक्षक लिए जाएंगे वनरक्षक की भर्ती के लिए वन विभाग वन रक्षकों की चयन प्रक्रिया और मापदंड के संबंध में 5 जुलाई को विज्ञापन जारी करेंगे कोविड-19 की वजह से वनरक्षक की भर्ती लगातार टल रही है, जो शनिवार को शुरू हो चुकी है। वन विकास निगम और वन विभाग में कुल 386 पदों को भरने के लिए पीसीसीएफ हॉफ की तरफ से सभी वन मंडलों से आवेदन मांगे गए हैं। जिस की चयन प्रक्रिया और निर्देश जारी हो गए हैं।

Forest Guard Vacancy 2021 in Himachal  Pradesh-ऑनलाइन आवेदन केवल 6 जुलाई से 19 अगस्त तक ही लिए जाएंगे। वन मुख्यालय की तरफ से जारी किए गए आदेशों के आधार पर वन विभाग में 311 वन रक्षक लिये जाएंगे। वन विकास निगम में वन रक्षकों की भर्ती के लिए निगम के निदेशक दक्षिण विज्ञापन रिलीज करेंगे। यह चयन प्रक्रिया राज्य स्तर पर होगी। लेकिन वन विभाग में वन रक्षकों के पद मंडल स्तर पर भरे जाएंगे। कोविड-19 को देखते हुए शारीरिक दक्षता परीक्षा का प्रत्येक मंडल के स्तर पर आयोजन करवाया जाएगा। पहले प्रदेश में केवल 3 जगहों पर ही पीईटी प्रस्तावित था। आवेदनों की छटनी 20 अगस्त से 8 सितंबर के बीच की जाएगी, और शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए 9 से 20 नवंबर के बीच सूचना दी जाएगी। शारीरिक टेस्ट 21 सितंबर से 20 अक्टूबर के बीच ले जाएंगे और सर्कल एडमिट कार्ड 21 अक्टूबर से 25 अक्टूबर के बीच अपलोड होंगे। मेरिट लिस्ट के लिए 3 दिन लिए जाएंगे जो 4 दिसंबर से 6 दिसंबर के बीच तैयार कर के अंतिम परिणाम घोषित किए जाएंगे। पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे उपलब्ध करवाए जाएंगे।

और भी पढ़ें➡️ हिमाचल में खुला नौकरियों का पिटारा, भरे जाएंगे 3233 पद

वन विभाग और वन मंडल के आधार पर भर्ती

मंडल                          संख्या

हमीरपुर                         37

बिलासपुर                      30

चम्बा                            15

धर्मशला                        57

कुल्लू                           30

मंडी                            35

नाहन                          20

रामपुर                         23

शिमला                        24

सोलन                         17

वन्यजीव शिमला           15

वन्यजीव धर्मशाला          3

जिएचएनपी शमशी         5

वन निगम                     75


शैक्षणिक योग्यता

12th पास

आयु सीमा:

न्युनतम आयु- 18 वर्ष

अधिकतम आयु- 30 वर्ष

महत्वपूर्ण तिथियाँ:

सर्कल के लिए सूचना- 18-6-2021

प्रक्रिया के लिए विज्ञापन- 05-07-2021

ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि- 06-07-2021

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि- 19-08-2021

शारीरिक परीक्षण की तिथि- 21-09-2021 से 20-10-2021

लिखित परीक्षा की तिथि- 31-10-2021

चयन प्रक्रिया:

हिमाचल प्रदेश के वन विभाग के उच्च अधिकारियों ने उनके प्रदर्शन के आधार पर नए कुशल उम्मीदवारों की भर्ती के लिए निम्नलिखित दौर आयोजित करने का निर्णय लिया है। नौकरी पाने के लिए उम्मीदवारों को सभी राउंड को क्लियर करना होगा।

लिखित परीक्षा

शारीरिक परीक्षण

प्रमाणपत्र सत्यापन

और भी पढ़े➡️ स्वस्थ जीवन शैली क्या है? स्वस्थ जीवन शैली के नियम और लाभ


शारीरिक दक्षता परीक्षण:

For Boy's:

100 मीटर दौड़ - 14 सैकेण्ड

800 मीटर दौड़- 2 मिनट 45 सेकंड 

हाई जंप- 1.25 मीटर 

लॉन्ग जंप- 4 मीटर 

लम्बाई- 165 सेन्टीमीटर 

छाती- 79 सेन्टीमीटर (+5 फैलाने पर)

For girl's: 

100 मीटर दौड़- 17 सेकण्ड

800 मीटर दौड़- 4 मिनट 15 सेकण्ड

हाई जंप- 1 मीटर 

लॉन्ग जंप- 3 मीटर 

लम्बाई: 150 सेन्टीमीटर 

छाती: 74 सेंटीमीटर (+5  फैलाने पर)

Apply Online 

डाउनलोड ऑफिशल नोटिफिकेशन


Post a Comment

0 Comments