अंकुरित या भीगे चने खाने के फायदे-Benefits of Eating Sprouts and soaked Grams
चना एक प्रमुख भारतीय खाद्यान्न है। यह काफी फायदेमंद और पौष्टिक आहार की तरह इस्तेमाल किया जाता है। इसके साथ-साथ क्या आप जानते हैं, कि चना खाने के फायदे क्या है।
चना को अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में काले चने के नाम से भी जाना जाता है। यह काफी सारे स्वास्थ्य लाभ देने में काफी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है।
आपने अक्सर बड़े बुजुर्गों को कहते सुना होगा कि सुबह भीगे चने जरूर खाने चाहिए। बहुत से लोग भीगे चने का इस्तेमाल करते हैं, जिन्होंने जिम जॉइन किया है, वो नाश्ते के रूप में चने का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन नियमित रूप से चने का सेवन करने से आपको बहुत फायदे मिलते हैं। फलियां और दालें हम लोगों की डाइट का एक अहम हिस्सा है। जो हमारे भोजन को केवल स्वादिष्ट ही नहीं इसके साथ-साथ हमारी सेहत को भी बहुत फायदे देते हैं। इन्हीं दाल और फलियों में से एक ब्राइटी है काला चना जिसे पौष्टिक आहार का स्त्रोत माना जाता है। काले चने को बहुत से लोग छोले के नाम से भी जानते हैं। काले चने में बहुत से पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं जैसे कि प्रोटीन, फैट, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट और कैल्शियम जोकि हमारे शरीर की कई बीमारियों को दूर करने में और हमारा दिमाग तेज करने में भी सहायता करता है। काला चना सिर्फ सेहत के लिए ही नहीं बल्कि हमारे बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद है। किसी व्यक्ति के शरीर में अगर आयरन या हीमोग्लोबिन की कमी हो तो उनको काले चने का सेवन जरूर करना चाहिए क्योंकि काले चने में 30 फ़ीसदी आयरन मौजूद होता है।
और भी पढ़ें➡️ ऑक्सीजन लेवल बढ़ाने के घरेलू उपाय घरेलू वातावरण में ऑक्सीजन लेवल कैसे बढ़ाए
बहुत से लोग चने भूनकर खाना भी पसंद करते हैं। कुछ उबालकर, तो कुछ तलकर, या कुछ लोग सब्जी बनाकर चने का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन आज हम अपने इस लेख में आपको भीगे हुए चने के फायदे के बारे में बताने जा रहे हैं, तो आइए जानते हैं, भीगे हुए चने या अंकुरित चने कब और कैसे खाने चाहिए।
भीगे चने खाने का सही समय-Bhige Chane khane ka sahi samay
आप अगर चाहते हो कि काले चने का ज्यादा से ज्यादा फायदा आपको मिले, तो इसके लिए आपका चने का इस्तेमाल करने का सही समय जानना बेहद जरूरी है।
भीगे चने खाने का सही समय सुबह खाली पेट है। सुबह उठकर किए हुए चने खाने से सेहत को बहुत से अलौकिक लाभ मिलते हैं। अगर आपका सुबह का नाश्ता हैल्दी और पोषक तत्वों से भरपूर हो तो, आप पूरे दिन भर ऊर्जावान बने रहेंगे। अगर आप चाहे तो अपने दिन की शुरुआत एक मुट्ठी भीगे हुए चने खाकर भी कर सकते हैं। क्योंकि भीगे चने आपको चुस्त और तंदुरुस्त रखने के साथ-साथ बीमारियों से भी बचाव में सहायता करते हैं, और इसके साथ-साथ आपके खून को साफ करके दिमाग भी तेज करता है।
कितनी मात्रा में करना चाहिए चने का सेवन-Kitni matra me karen chane ka Sevan
रोज सुबह उठकर आप दो मुट्ठी चने का सेवन नियमित तौर पर कर सकते हैं। चने का सेवन करने से आपके शरीर पर पड़ने वाला असर आपको बहुत जल्दी दिखाई देने लगेगा। खासकर पेट की समस्याओं से निजात पाने के लिए चने का सेवन काफी फायदेमंद होता है।
भीगे हुए चने खाने का सही तरीका-Bhige huye chane khane ka sahi tarika
अंकुरित काले चने या भीगे हुए चने के अंदर विटामिन सी, विटामिन डी, विटामिन के, विटामिन ए, क्लोरोफिल के साथ-साथ फास्फोरस, मैग्नीशियम, पोटेशियम और कई प्रकार के मिनरल्स मौजूद होते हैं। जिस कारण से काले चने को सुपरफूड माना जाता है।
रात को गिलास या किसी बर्तन में एक मुट्ठी चने अच्छे से धोकर भीगने के लिए रख दें। सुबह उठने के बाद चने को पानी में से निकाल कर खाली पेट ही इसका सेवन करें। अगर आप चाहे तो काले चने को सादा भी खा सकते हैं, या फिर काले चने का इस्तेमाल आप गुड़ के साथ मिलाकर भी कर सकते हैं।
अगर आप गुड के साथ भीगा हुआ चना खाते हैं, तो यह आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। लेकिन इसके साथ-साथ आपको यह ध्यान रखना पड़ेगा कि भीगे हुए चने और गुड़ को अच्छी तरह से चबा चबाकर खाना है।
सुबह उठकर खाली पेट भीगे हुए चने और गुड़ खाने के बहुत सारे फायदे हैं। सुबह के समय वर्कआउट या फिर एक्सरसाइज करने के बाद भीगे हुए चने या अंकुरित चने के साथ गुड़ का सेवन करने से यह आपके शरीर को काफी एनर्जी प्रदान करता है। इसके साथ-साथ यह एक बेहतरीन पोस्ट वर्कआउट स्नैक भी हो सकता है।
भीगे हुए चने प्रोटीन और आयरन का भंडार है। महिलाएं अपने मासिक धर्म के दौरान चने और गुड़ का इस्तेमाल कर सकती है। ऐसा करने से उनके खून की कमी को पूरा करने में काफी सहायता मिलती है।
जिन लोगों को बार बार पेशाब करने की आदत है, या आने की समस्या है। वे लोग गुड़ और चने का इस्तेमाल करके इस समस्या से निजात पा सकते हैं।
भीगे चने खाने के फायदे-Bhige Chane Khane ke Fayde
आपको हम अपने लेख में बता चुके हैं, कि काले चने के अंदर फाइबर, आयरन, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन के अतिरिक्त विटामिन B6, राइबोफ्लेविन, फोलेट और काफी तरह के पोषक तत्व-जैसे कि मैग्नीज, फास्फोरस के बहुत अच्छे स्त्रोत हैं। ऐसी स्थिति में अगर चने को रात भर पानी में भिगोया जाए तो चने में मौजूद पोषक तत्व और मिनरल्स और बढ़ जाते हैं। काले चने को भिगोकर खाने से हमारा पाचन तंत्र इसे आसानी से पचा लेता है।
तो आइए जानते हैं कि भीगे हुए चने खाने के क्या फायदे हैं।
मधुमेह दूर करने में चने खाने के फायदे-Chane Khane ke Fayde for Diabetes
हमारी अच्छी सेहत और स्वास्थ्य को अच्छा रखने में चने के अंदर भरपूर मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो पोषक तत्व चने के अंदर पाए जाते हैं, वह मधुमेह से भी हमारा बचाव करते हैं, क्योंकि चना फाइबर समृद्ध खाद्य पदार्थ है। शोध में पाया गया है कि मधुमेह से पीड़ित व्यक्तियों को फाइबर युक्त आहार का सेवन करना चाहिए। क्योंकि मधुमेह के मरीजों में रक्त ग्लूकोज का लेवल कम होता है। टाइप 2 मधुमेह के मरीजों को उच्च फाइबर युक्त आहार का सेवन करना चाहिए। जिससे मधुमेह में सुधार लाया जा सके। उच्च फाइबर समृद्ध होने के साथ-साथ चने में कार्बोहाइड्रेट भी काफी मात्रा में पाया जाता है। इसलिए चने मधुमेह रोगियों के लिए और सामान्य लोगों के लिए बहुत ही लाभदायक माना जाता है।
और भी पढ़ें➡️ एलोवेरा के फायदे Benefits of Aloe Vera
वजन कम करने में चने खाने के फायदे-Chane Khane ke Fayde for wet loss
एक संतुलित आहार में फाइबर युक्त खाद्य पदार्थों का होना अनिवार्य है। वजन कम करने में फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ बहुत फायदेमंद होते हैं। काले चने के अंदर अघुलनशील और घुलनशील दोनों तरह के फाइबर पर्याप्त मात्रा में मौजूद होते हैं। घुलनशील फाइबर वजन को कम करने में काफी मददगार होते हैं। जबकि इसके विपरीत अघुलनशील फाइबर पाचन तंत्र और कब्ज से होने वाली समस्याओं से छुटकारा देता है। चने में मौजूद फाइबर, भूख को नियंत्रित करता है, और पूर्णता का एहसास दिलाता है। जिसकी वजह से बार-बार भूख लगने का अनुभव नहीं होता।
आप उबले हुए चने का सेवन करते हो, तो यह आपकी भूख को कम कर देता है। इस प्रकार भूख कम होने की वजह से और उर्जा निर्माण के लिए शरीर के अंदर मौजूद अतिरिक्त कैलोरी का इस्तेमाल होता है। इसी तरह चना खाने के फायदे वजन कम करने में सहायक होते हैं। अगर आप चाहें तो चने के विशेष गुणों का लाभ ले सकते हो।
हृदय रहता है स्वस्थ-Heart remains healthy
हृदय को शरीर का इंजन कहा जाता है। अगर इंजन ही बंद हो जाए, तो जीवन लीला खत्म हो जाएगी। इसलिए जरूरी है, कि हृदय को स्वस्थ रखना बहुत आवश्यक है। अगर आपको अपने हृदय को स्वस्थ रखना है। तो चने का इस्तेमाल करना चाहिए। चने के अंदर डेलफंडिन, एंथोसाइनिन, सायनाइडिन, एंटीऑक्सीडेंट और पेटुनिडिन के साथ-साथ फाइटोन्यूट्रिएंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।
इन सभी पोषक तत्वों से रक्त वाहिकाओं को स्वस्थ रखने में काफी सहायता मिलती है, जो ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को रोकने में सहायक है। जिसकी वजह से दिल की बीमारी होने का खतरा भी कम हो जाता है। चने के अंदर फोलेट और मैग्नीशियम की मात्रा अच्छी होती है, जिससे दिल के दौरे, रक्त थक्के, प्लाक गठन और स्ट्रोक जैसी समस्याओं को कम किया जा सकता है।
कोलेस्ट्रोल कम करता है चने का उपयोग-Chane ka upyog for Lower Cholesterol
शरीर के अंदर कोलेस्ट्रोल की ज्यादा मात्रा हृदय और रक्तचाप स्वास्थ्य को प्रभावित कर देती है। इन समस्याओं को कम करने के लिए आप चने का सेवन कर सकते हो। क्योंकि चने मैं मौजूद घुलनशील फाइबर एसिड को बांधकर रखता है। जो शरीर द्वारा होने वाले अवशोषण को रोकता है। इस तरह से चने का उपयोग करने से कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम किया जा सकता है।
अगर आप नियमित तौर पर चने का सेवन करते हो, तो यह कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने में काफी मददगार है। इसके अतिरिक्त रक्त वाहिकाओं के अवरोध और कोलेस्ट्रोल को कम करके रक्त वाहिकाओं को स्वस्थ बनाता है। जिसके कारण ब्लड सरकुलेशन सही रूप से होता है।
इम्यूनिटी सिस्टम को करता है मजबूत-Strong Immunity System
आज के समय में कोरोना वायरस महामारी हर तरफ फैली हुई है। जिसके लिए हमारी इम्यूनिटी का मजबूत होना बहुत ही जरूरी हो चुका है। जिससे शरीर को बीमारियों से बचाया जा सके। इसके लिए सस्ता और बेहतर उपाय काले चने का सेवन ही एक अच्छा विकल्प है। काले चने को 8 से 10 घंटे पानी के अंदर भिगोकर रखकर इसका सेवन करने से केवल इम्यूनिटी सिस्टम ही नहीं, बल्कि रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी मजबूत किया जा सकता है। काले चने खाने से शारीरिक ताकत को भी बढ़ाया जा सकता है। जिससे आपको दिन भर काम करने के लिए एनर्जी प्राप्त होती है।
महिलाओं के लिए चने के फायदे-Chane ke Fayde for Ladies
चने का उपयोग विभिन्न प्रकार के स्वास्थ्य लाभ उपलब्ध करवाने वाले पौष्टिक आहार के रूप में किया जाता है। लेकिन इसके साथ-साथ महिलाओं के लिए भी चने के बहुत से फायदे होते हैं। जैसे कि ओस्टियोपोरोसिस, स्तन कैंसर इत्यादि को रोकने में चने काफी मदद करते हैं। इसके अतिरिक्त चने रजोनिवृत्ति के बाद महिलाओं के अंदर हॉट फ्लैश को कम करने में सहायक है।
चने के अंदर पाए जाने वाले सैपोनिन नामक फाइटोन्यूट्रिएंट्स एंटीऑक्सीडेंट की तरह कार्य करते हैं। इस प्रकार महिलाओं के लिए चने फायदेमंद होते हैं।
उर्जा बढ़ाने में मददगार-Energy Booster
शारिरीक ऊर्जा बढ़ाने के लिए आप चने का इस्तेमाल कर सकते हैं। क्योंकि चने को एक विशेष आहार माना जाता है। घोड़ों को अधिक मात्रा में ऊर्जा दिलाने के लिए भी चने का इस्तेमाल किया जाता है। क्योंकि चने में उच्च प्रोटीन मौजूद होता है, जो शरीर को भरपूर मात्रा में ऊर्जा और शक्ति दिलाने में काफी सहायता देते हैं इसके अतिरिक्त चने के अंदर मैथीयोनिन नाम का एक योगिक का होता है, जो कोशिकाओं को विकसित करने में सहायता प्रदान करता है। रात को चने भिगोकर रखने से सुबह उनका सेवन करने पर आपको दिनभर की ऊर्जा प्राप्त होती है। शरीर को फिट रखने के लिए आप भुने चने का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
खून बनाने में मददगार-Blood banane me Faydemand
आप हमारे इस लेख में पढ़ चुके होंगे, कि हमने आपको बताया काले चने आयरन का एक बेहतरीन स्रोत है। इसलिए काले चने खून की कमी से होने वाली समस्याओं को भी दूर करते है, और इसके साथ-साथ शरीर में एनर्जी लेवल को भी बढ़ावा देता है। बच्चे को दूध पिलाने वाली महिलाएं, गर्भवती महिलाएं, और बढ़ते हुए बच्चे को अगर सीमित मात्रा में काले चने का सेवन कराया जाए, तो यह काफी फायदेमंद हो सकता है। काले चने शरीर के अंदर हिमोग्लोबिन का उत्पादन भी करते हैं। इसलिए काले चने खाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद है।
कब्ज की समस्या को दूर करने में फायदेमंद-Kabaj dur karne me Faydemand
काले चने के अंदर घुलनशील फाइबर भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसलिए यह पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में काफी सहायक होते हैं, और पाचन तंत्र को स्वस्थ रखते हैं। अक्सर कब्ज की प्रॉब्लम से आंत पर जोर पड़ता है। ऐसी स्थिति में काले चने कब्ज की प्रॉब्लम को दूर कर देते हैं। जिन लोगों की कब्ज की समस्या परेशान कर रही हो उनको चने रात भर पानी में भिगोकर रखने चाहिए, और सुबह उठकर सिर्फ चने ही नहीं बल्कि इसका पानी भी पी लेना चाहिए, और चने के अंदर थोड़ा सा जीरा पाउडर छिड़क कर चने का सेवन करने से कब्ज की समस्या से निजात पाया जा सकता है।
बालों के लिए फायदेमंद-Balon k liye Chane ke Fayde
सेहत के साथ-साथ अंकुरित चने या भीगे हुए चने सुंदरता को बढ़ाने में भी काफी फायदेमंद है। चने के अंदर मैग्नीज होता है, जो हमारी कोशिकाओं को ऊर्जा देता है। जिसे चेहरे के ऊपर बढ़ती हुई उमर के निशान नहीं दिखते। काले चने फ्री रेडिकल्स से लड़ने की क्षमता रखता है, जो हमारी झुर्रियों का कारण बनते हैं। यह विटामिन बी कोशिकाओं के लिए एक इंधन की तरह कार्य करते हैं। काले चने के अंदर मौजूद मैग्नीज बालों के लिए बहुत फायदेमंद है। अक्सर देखा गया है कि मैग्नीज की कमी के कारण बालों की वृद्धि रुक जाती है। इसके अतिरिक्त काले चने में प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है,जो बालों को झड़ने से रोकने में मदद करता है।
स्किन के लिए चने खाने के फायदे-Skin ke liye Chane ke Fayde
स्किन की समस्याओं और स्किन को स्वस्थ रखने के लिए आप चने का इस्तेमाल कर सकते हैं। चने के अंदर प्रोटीन, फाइबर, कॉपर, कार्बोहाइड्रेट और आयरन भरपूर मात्रा में होते हैं, जो हमारी स्किन के लिए काफी फायदेमंद है। स्किन का इस्तेमाल करके स्किन के संक्रमण और मुहांसों के विकास को रोकने में किया जा सकता है। चने का पाउडर और दूध का मिश्रण अपने चेहरे पर लगाएं। यह उपचार आपके चेहरे पर मौजूद मुहांसों को ठीक करने में काफी मदद करता है। इस प्रकार आप अपने रंग को साफ करने और सुंदरता को बढ़ाने में चुने का इस्तेमाल कर सकते हैं।
अंकुरित या भीगे चने खाने के नुकसान-Chane khane ke Nuksaan
चना के अलग-अलग लाभ होने के साथ-साथ उसके कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। यदि चने का सेवन सही मात्रा में किया जाए तो यह काफी लाभदायक होता है।
खाली पेट अगर चने का ज्यादा सेवन किया जाए तो यह सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
अधिक फाइबर होने की वजह से ज्यादा चने खाने से पेट में ऐंठन, पेट फूलना, दस्त और सूजन जैसी प्रॉब्लम हो सकती है।
अगर चने खाने से किसी को कोई एलर्जी हो तो उन्हें चने का सेवन नहीं करना चाहिए।
इसके अतिरिक्त अगर चना खाने के कुछ देर बाद आपको सिर दर्द, खांसी, त्वचा पर चकत्ते की समस्याएं आए तो तुरंत विशेषज्ञ से संपर्क करें।