Ticker

6/recent/ticker-posts

बच्चों के लिए हास्य कविताएं Best Poem's for Kids in Hindi

बच्चों के लिए हास्य कविताएं Best Poem's for Kids in Hindi


कविता के बच्चों के लिए काफी सारे फायदे हैं। कविताओं के माध्यम से हम बच्चों में केवल जानकारी ही नहीं बल्कि यह उन्हें आनंदित भी कर देती है। कविताओं को याद करना और उन्हें पढ़ना बहुत मजेदार है। इस तरह आप अपने बच्चों को व्यस्त भी रख सकते हो। आइए नजर डालते हैं, कुछ प्रसिद्ध और मजेदार कविताओं पर जो हम आप तक अपने इस लेख के माध्यम से पहुंचा रहे हैं और हम आपको बताएंगे कि अपने बच्चों के लिए कविताएं कैसे चुने और किस तरह से उनको कविताएं पढ़ना सिखाएं।


बच्चों के लिए कविता कैसे चुने? How to choose poetry for children in Hindi 


सर्वप्रथम बात सामने यह आती है कि बच्चों की कविताएं किस तरह से चुने आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि बच्चे को जो कविताएं आप पढ़ा रहे हो जा सिखा रहे हो तो आप का उद्देश्य सिर्फ यही होना चाहिए कि बच्चों को कविता अच्छी लगे और उनको समझ में आए और वह कविताओं के प्रति प्रशंसा और सम्मान व्यक्त कर सकें इसके साथ साथ यह भी होना चाहिए कि आप खुद भी कविताओं के प्रति पॉजिटिव रहे कविता का आप कुछ ऐसा विषय चुन सकते हो जो बच्चों से जुड़ा हुआ हो और उन को आनंदित कर सकें शुरू शुरू में सरल और छोटी कविताएं ही बच्चों के लिए एक अच्छा विकल्प है जिससे बच्चे जल्दी याद कर सके और कविताओं का आनंद ले सके।

बच्चों की कुछ खास कविताएं Some Special Poems for Children

अपने बच्चों को अगर आप कुछ सरल वह प्रसिद्ध कविताएं बताना चाहती हैं, तो कुछ कुछ कविताएं यहां दी गई है जिससे आपको काफी मदद मिल सकती है चलिए जानते हैं---


बिल्ली को जुकाम है


बिल्ली बोली--बड़े जोर का हुआ मुझ को जुकाम,

चूहा चाचा, चूर्ण दे दो 

हो जाए जल्दी आराम।

बोला - चूहा, बतलाता हूं 

दवा एक बेजोड़।

आगे से अब चूहे खाना 

बिल्कुल ही दो छोड़!


पेड़ भी अगर चलते होते


पेड़ भी अगर चलते होते,

मजे कितने हमारे होते,

तने में बांध उसके रस्सी,

जहां चाहे कहीं ले जाते।

जहां कहीं भी धूप सताती,

नीचे उसके जट सुस्ताते,

जहां कहीं वर्षा हो जाती, 

नीचे उसके हम छुप जाते।

भूख लगती यदि अचानक,

तोड़कर फल उसके हम खाते,

आ जाती बाढ़-कीचड़ कहीं तो,

ऊपर उसके झट चढ़ जाते।

पेड़ भी अगर चलते होते, 

मजे कितने हमारे होते!


बादल आए


आसमान पर बादल छाए,

लेकर बारिश बादल आए।

गढ़-गढ़-गढ़-गढ़ की धुन में, 

ढोल-नगाड़े बादल बजाए।

चमके बिजली चम-चम, चम-चम,

छम-छम बादल नाच दिखाए।

सन-सन, सन-सन चले हवाएं, 

मधुर गीत बादल सुनाए।

टप-टप, टप-टप बूंदे टपके, 

झमाझम जल बादल बरसाए।

कल-कल, कल-कल बोले झरने, 

बहते इनमें बदल जाए।

लगे चेहरे हंसने-मुस्कुराने 

खुशियां इतनी बादल लाए।


कहता पर्वत


कहता पर्वत

उठाकर शीशा

बन जाओ ऊंचे तुम भी।

कहता सागर लहरा कर

गहराई मन में लाओ तुम भी।

समझ रहे हो 

कहती क्या है, 

गिर-गिर, उठ-उठ तरल तरंगे।

भर लो-भर लो मन में अपने, 

मीठी-मीठी मृदुल उमंगे।

कहती धरती,

छोड़ो ना धैर्य

कितना ही हो भार सिर पर।

कहता है नभ

इतना फैलो

ढक लो तुम संसार सारा।


घर चिड़िया का


चिड़िया, ओ चिड़िया, 

तेरा घर है कहां? 

आती है उड़ उड़,

जहां से फर फर! 

चिड़िया, ओ चिड़िया 

तेरा घर है कहां?

जाती है उड़ उड़,  

जहां को फर फर! 

खड़ा है बन में जो,

बड़ा सा तरुवर!

बना है उसी पर, 

खर-पातों वाला घर!

आती हूं उड़-उड़, 

वहीं से फर फर!

जाती हूं उड़-उड़,

वही को फर फर!


बच्चों की हास्य कविताएं Children's Comic Poem's in Hindi

Small Poem's in Hindi for Kids


हंसना हमारी सेहत के लिए बेहद जरूरी है। जब आप अपने बच्चों के साथ छोटी-छोटी कविताओं को पढ़कर हंसी के ठहाके लगाते हैं, तो इससे बेहतर और क्या हो सकता है। आपके लिए हम यहां कुछ हास्य कविताएं लेकर आए हैं, जिनसे आपके बच्चे खिलखिला कर हंस पड़ेंगे और वे उन कविताओं को याद करने के लिए भी उत्सुक होंगे।


और भी पढ़ें ➡️लकड़ी की काठी Lyrics of Lakadi ki kathi in Hindi


मुर्गे की शादी


ढोल बजाता डम-डम, डम-डम 

कूद कूद कर बंदर, 

घुंघरू बांध नाचता छम -छम

भालू मस्त कलंदर,

कोयल गाती कुहू-कुहू-कु 

मीठा मीठा गाना सुनाती।

मुर्गे की शादी में है सब

पूरे दिन भर मौज उड़ाते!


लल्लू जी की पतंग


करें बातें हवा संग 

लल्लू जी की लाल पतंग। 

लहर रही है आसमान में 

ना कह रही है एक जगह।

कभी इधर जाती, कभी उधर जाती 

करे खूब मस्ती हुड़दंग।

नीली, गुलाबी, हरी, काली 

सबकी इसने छुट्टी कर डाली।

काट चुकी है, बीस पतंगे

बड़ी बहादुर, बड़ी दबंग।

सुंदर है, सभी पतंगों से 

लल्लू जी की लाल पतंग।


बतूता का जूता⛸


पहन के जूता इब्न बतूता, 

निकल पड़े तूफान में,

नाक में घुस गई थोड़ी हवा, 

घुस गई थोड़ी कान में।


कभी कान को,कभी नाक को, 

मलते इब्न बतूता,

निकल पड़ा इसी बीच में पैरों से उनके जूता।

उड़ते उड़ते जूता उनका, 

जा पहुँचा जापान में, 

खड़े रह गए इब्न बतूता, 

मोची की दुकान में।


हिंदी में बच्चों के लिए कविताएं,Bachon ki Kavitayen Hindi me


    हे भगवान🕉


हे भगवान हे, भगवान 

हम सब हैं तेरी संतान। 

ईश्वर हमको दे दो वरदान। 

हम बने पढ़ लिखकर महान। 

चमके हमसे पूरा हिंदुस्तान।


    अनोखा घर🏛


होता है सबका अपना घर,

रहना सब को होता है, 

सुख-दुख जहां होता है, 

होता है अनोखा वो घर। 

रहते सब अंदर चार दीवार के,

पता नहीं बीत जाता है समय कब, 

होता है अनोखा वो घर।

करते हैं जहां अपना काम सब,

रहते हैं हमेशा मिलजुल कर,

होता है वो अनोखा घर।


Kavita for Children in Hindi 


(फ़ूल)🌷


कितने प्यारे, कितने सुंदर फूल,

भाते सबके मन को फूल, 

छटा बिखेरते अद्भुत फूल,

हरे रंग के इंद्रधनुष के फूल।


माला, गजरा, साज, सजावट

कितने आते उपयोग में फूल,

चहुँ ओर फैलाते महक, मिठास,

अस्तित्व अपना बताते फ़ूल।


Best Poem for Kids in Hindi 


(बिल्ली रानी)😻


कितनी प्यारी, कितनी प्यारी, 

अनूठी है बिल्ली रानी, 

अंदर यूं घुस जाती चुपके से, 

पता ना चलने देती।


बजते नहीं पैर भी उनके, 

पी जाती दूध, खीर,

छोड़ती नहीं कुछ भी, 

चट कर जाती सब कुछ।


मिलते ही मौका,

पेट भर लेती बिल्ली रानी,

देखते रह जाते सब घर वाले,

कर लेती अपना काम बिल्ली रानी, 

फिर भी लगती सबको प्यारी,

बिल्ली रानी।


Children Poem in Hindi


 (सुबह)🌅


आती है सूरज की किरणें,

खिल जाती है सारी कलियां,

खो जाता है अंधकार, सुंदर हो जाता है संसार।


मिलजुल कर गाती है चिड़ियाँ, 

बहते हैं मीठे उनके स्वर, 

हवा सुहानी ठंडी ठंडी, 

चलती है जैसे मस्तानी।


सुख बेला है यह प्रातः की, 

अलबेला है धरती का सुख, 

नई कहानी नई ताजगी, 

पाते हैं सभी नया जोश।


आलस सारा खो देते हैं, 

लगता है प्यारा सारा काम, 

लगती भली सुबह उनको, 

लगती प्यारी मेहनत जिनको।


अच्छा गुण है मेहनत सबसे, 

बहुत बड़ा दुर्गुण है आलस, 

सुबह ही अगर अलसा जाए,

तो क्या जग सुंदर हो जाए।



Post a Comment

0 Comments