लखपति दीदी योजना क्या है? Lakhpati Didi Yojana In Hindi
भारत सरकार की ओर से लखपति दीदी योजना एक महत्वकांक्षी पहल है। जिसका मकसद ग्रामीण क्षेत्र में स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हुई महिलाओं को वित्तीय सहायता और कौशल प्रशिक्षण प्रदान करके आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है। इस योजना के अनुसार महिलाओं को सालाना घरेलू आए को न्यूनतम ₹100000 या इससे अधिक करने का प्रयास है ताकि महिलाएं अपने छोटे-छोटे व्यवसाय शुरू करके आत्मनिर्भर बन सके।
लखपति दीदी योजना का विवरण
लखपति दीदी एक सेल्फ-हेल्प ग्रुप की सदस्य होती हैं, जिनके घर की सालाना इनकम ₹1,00,000 से ज़्यादा होती है। फाइनेंशियल सफलता के अलावा, वे स्थिरआजीविका के तरीके अपनाकर और एक अच्छा जीवन स्तर पाकर प्रेरणा देती हैं। स्वयं सहायता समूह से SHGs मिलकर काम करके, फाइनेंशियल लिटरेसी और स्किल डेवलपमेंट के साथ इस सफ़र में मदद करते हैं, और मेंबर्स को बिज़नेस के लिए मज़बूत बनाते हैं। सरकार इस पहल का पूरा सपोर्ट करती है, अलग-अलग तरह की आजीविका की एक्टिविटीज़ को बढ़ावा देती है और स्ट्रेटेजिक प्लानिंग और उसे लागू करने के लिए अलग-अलग सेक्टर में मिलकर काम करने को बढ़ावा देती है।
लखपति योजना के मुख्य पहलू
कौन-कौन पात्र है?
जो जो महिलाएं स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हुई है वही इस योजना के पात्र होंगे।
लखपति दीदी योजना का लक्ष्य क्या है?
इस योजना का मुख्य लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को वार्षिक 100000 से अधिक कमाने में सक्षम बनाना है।
लखपति योजना के तहत क्या-क्या सुविधाएं प्रदान की जाएगी?
इस योजना के तहत उद्यमशीलता (Entrepreneurship) के लिए प्रशिक्षण, कौशल विकास और वित्तीय मदद प्रदान की जाएगी। कुछ सूत्रों के अनुसार इसमें ₹500000 तक का ऋण भी उपलब्ध कराया जाएगा।
और भी जानें ➡️बुढ़ापे तक स्वस्थ रहने के कुछ नियम Budhaape tak svasth rahane ke 9 niyam
Execution कार्यान्वयन:- यह दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (DAY-NRLM) के अंतर्गत चलाई जा रही है।
इस योजना में महिलाओं को स्वरोजगार का मौका दिया जाता है। जिससे वह आर्थिक रूप से मजबूत होकर अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा बन सके।
लखपति स्कीम क्या है?
भारत सरकार द्वारा लखपति दीदी योजना एक पहल है। जिसका मकसद ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाना है, ताकि वह महिलाएं स्वयं सहायता समूह के जरिए हर साल कम से कम ₹100000 की स्थाई इनकम हासिल कर सकें, और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सके। इसके लिए महिलाओं को कौशल विकास स्वरोजगार और छोटे व्यवसाय आरंभ करने के लिए क्रेडिट गारंटी और वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। जिससे वह आर्थिक रूप से लखपति बन सके और समाज में एक उदाहरण बन सके।
लखपति दीदी योजना की राशि कितनी है?
लखपति दीदी योजना में केवल वही महिलाएं हिसार ले सकती है, जो स्वयं सहायता समूह की सदस्य हो, और इस योजना के अंतर्गत महिलाओं की वार्षिक आय एक लाख या इससे अधिक होती है। यह इनकम कम से कम चार कृषि रितु या व्यावसायिक चक्र के लिए प्रदान की जाती है। जिसमें वार्षिक आय ₹10000 से अधिक होती है।
लखपति दीदी (बेटी) योजना के लिए कौन-कौन आवेदन कर सकता है?
इस योजना के अंतर्गत वहीं महिलाएं इस योजना का लाभ उठा सकती हैं या वहीं महिलाएं इस योजना के लिए आवेदन कर पाएंगी, जो स्वयं सहायता समूह की सदस्य होंगी।
लखपति योजना के अंतर्गत लोन की ब्याज दर कितनी होगी?
इस योजना के तहत ब्याज पर सब्सिडी स्वयं सहायता समूहों को 3 लाख तक का ऋण लेने पर 7% सालाना सब्सिडी दी जाएगी।
लखपति दीदी योजना के लिए कौन सा मंत्रालय जिम्मेदार है?
लखपति दीदी योजना ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा शुरू की गई योजना है। इस योजना के अंतर्गत लखपति दीदी स्वयं सहायता समूह की सदस्य होती है। जिनकी वार्षिक आय लगभग 100000 से अधिक होती है। आर्थिक सहायता के अतिरिक्त एक सम्मानजनक जीवन स्तर और स्थाई आजीविका पद्धतियों को अपना कर लोगों को प्रेरणा देती है।
लखपति दीदी योजना में कैसे आवेदन करें?
इस योजना में आवेदन करने के लिए आपके पास पैन कार्ड, आधार कार्ड, बैंक पासबुक और मोबाइल नंबर का होना आवश्यक है। इच्छुक महिलाएं ग्रामीण विकास मंत्रालय की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन या नजदीकी स्वयं सहायता समूह के कार्यालय और बैंक जाकर ऑफलाइन फॉर्म जमा करवा सकती हैं और खुद को लखपति बन सकती है।




0 Comments
Please do not enter any spam link in the comment box