Ticker

6/recent/ticker-posts

देव विष्णु मतलोड़ा का मंदिर_ देव विष्णु मतलोड़ा का मंदिर कहां पर है?

देव विष्णु मतलोड़ा का मंदिर कहां पर है? Temple of Dev Vishnu Matloda_ Where is the temple of Dev Vishnu Matloda?

Temple of Dev Vishnu Matloda



हिमाचल को देवभूमि माना जाता है क्योंकि यहां पर लोगों की देवी देवताओं में गहरी आस्था देखने को मिलती है सभी देवी देवताओं का अपना इतिहास होता है जिसे आज के समय में भी लोगों की आस्था इन पर बनी हुई है बड़ा देव विष्णु मतलोड़ा को भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है। इन्हें सराजघाटी में बड़ा देव के नाम से भी जाना जाता है। अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में बड़ा देव अपना विशेष स्थान रखते हैं। देव व मानस मिलन के अनूठे संगम के लिए सराज घाटी के बड़ा देव विष्णु मतलोड़ा शिवरात्रि महोत्सव में हर वर्ष पहुंचते हैं और महोत्सव की शोभा बढ़ाते हैं।
सराज घाटी में भगवान विष्णु मत लोड़ा बड़ा देव के नाम से जाने जाते हैं। लोगों में स्थान को लेकर गहरी आस्था है

देव विष्णु मतलोड़ा का मुख्य मंदिर बागाचनोगी की में है यह सराज घाटी में स्थित  चोहट नाम के एक गांव में है। यह  खूबसूरत मुख्य मंदिरों में से एक मंदिर है। विष्णु  देव की एक कोठी है जो थुनाग तहसील के शिवकारी गांव में है। मंडी जिले में सबसे अधिक पूजी जाने वाले प्रसिद्ध देवताओं में यह देव भी शामिल है।
धन दौलत में सबसे अग्रणी माने जाने वाले देवता
 विष्णु मतलोड़ा में लोगों की बहुत  गहरी आस्था है जिस वजह से न केवल सराज में ही नहीं बल्कि पूरी जिले में इस देवता को माना जाता है। यह देवता धन दौलत में सभी से अग्रणी माने जाते हैं जब भी इस देवता के लिए कोई भी कार्य करना हो तो  सभी उन कार्यों को प्रसन्नता पूर्वक करते हैं। यही वजह है कि आज इस कलयुग में भी इस देवता का सोने से जड़ा हुआ रथ बनाया गया है। माना जाता है कि यह रथ लगभग चार करोड रुपए से भी अधिक राशि से तैयार किया गया है। इसके अतिरिक्त कोठी में देवता के आसन के लिए  चांदी से निर्मित वस्तुएं तैयार की गई है।

देव विष्णु मतलोड़ा का मंदिर Temple of Dev Vishnu Matloda

मंदिर में लकड़ी की कला इसे अद्भुत बनाती है। यह शिकावारी केंद्र गांव के बहुत करीब है, जहां बग्सैड़ घाटी से सड़क मार्ग द्वारा पहुंचा जा सकता है।हाल ही में घाटी के लोगों द्वारा लकड़ी का एक नया मंदिर बनाया गया है जो बड़ा देव विष्णु मतलोडा मंदिर का प्रमुख आकर्षण बिंदु है।

हमारे What'sapp ग्रुप में शामिल होने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Post a Comment

0 Comments