10 हरी पतियों के औषधीय गुण- Medicinal Properties of Green Leaves
कहते हैं आम के आम गुठलियों के दाम। फलों के संग यह कहावत बिल्कुल सटीक बैठती है। अब देखिए ना, मीठास से भरे रसीले फलों को खाने से केवल मन ही तृप्त नहीं होता, तन भी तंदुरुस्त रहता है। लेकिन क्या आपको पता है कि ऐसे कई फल हैं, या पेड़ पौधे हैं, जिनकी पत्तियां सेहत की सहेली होती है। बंगलुरू स्थित जिंदल नेचरकयोर इंस्टिट्यूट की चीफ मेडिकल ऑफिसर और नेचुरोपैथिक एक्सपर्ट डॉक्टर बबीना एन. एम. यहां पत्तों के फायदे के बारे में बता रही हैं, आप भी इन नुस्खों का फायदा उठाएं-----
फलों और सब्जियों के फायदों से सभी वाकिफ हैं। फूलों से जुड़े सेहत के नुस्खों से भी कोई अनजान नहीं है। जाने जादू सा असर डालने वाले पत्तों से होने वाले फायदों के बारे में------
1. अमरूद की पत्तियों के फायदे- Benefits of Guava Leaves
अमरूद के पत्ते खाने के क्या फायदे हैं ? क्या आपको पता है कि अमरूद के पत्तों की चाय पीने के बहुत फायदे हैं। ऐसा माना जाता है, कि इसमें मौजूद पॉलीफेनाल्स खाने में मौजूद कार्बोहाइड्रेट के डाइजेशन को कंट्रोल करता है। डायबिटीज की परेशानी झेल रहे लोगों के ऊपर भी इसका अच्छा असर होता है। खाना खाने के बाद अमरूद की पत्तियों को उबालकर पीने से ब्लड शुगर का लेवल नियंत्रण में रहता है। शोध से यह भी पता चला है, कि इसके पत्तों की चाय पीने से डायरिया भी ठीक होता है।
और भी पढ़ें➡️ मानसून में होने वाली बीमारियां और उनस रोकथाम के उपाय
2. केले के पत्तों के फायदे- Benefits of Banana Leaves
केले के पत्तों पर भोजन करना हमारी परंपरा में रहा है। लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इसके अलग अलग तरीके से इस्तेमाल के ढेरों फायदे हैं। केले के पत्तों में पाया जाने वाला पॉलिफिनॉल्स नाम का एंटी ऑक्सीडेंट बॉडी के फ्री रेडिकल्स का सफाया करता है। इसकी वजह से होने वाले स्किन डिजीज को दूर करता है। यह चेहरे पर झुर्रियां नहीं बनने देता अगर केले के पत्ते का पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाया जाए, तो मुहांसे दूर होंगे। अगर कोई डैंड्रफ से बहुत परेशान है है, तो केले के पत्तों का मास्क बनाकर बालों में लगाएं, और थोड़ी देर बाद धो लें। उस का कमाल जल्दी ही नजर आएगा। ये तो थे केले के पत्तों के सौंदर्य से जुड़े फायदे का असर। इसके ढेरों हेल्थ बेनिफिट्स भी है। गले में खराश होने पर इसके सूखे पत्तों से तैयार चाय को एक-एक सिप करके पीने से राहत मिलेगी। दिन में कम से कम 2 बार ऐसा करके देखें, आपको जल्द ही फायदा नजर आएगा।
और भी पढ़ें अंकुरित या भीगे चने खाने के क्या फायदे हैं?
3. अरबी की पत्तियों के फायदे- Benefits of Arbi Leaves
अरबी की सब्जी को जितनी तरीके से बनाएं, उतनी ही स्वादिष्ट लगती है। अरबी ही क्यों, इसके पत्तों से तैयार पतोड़ (पत्रोडु) तो हर किसी का फेवरेट होता है। सेहत की भी बात की जाए, तो अरबी के पत्तों में बहुत सारे औषधीय गुण होते हैं। इसमें नाइट्रेट पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखता है। जिन लोगों को हाइपरटेंशन है, वे अगर इसके पत्तों से तैयार सब्जी खाएं, तो हाइपरटेंशन से बचे रहेंगे। इसके पत्तों में सोडियम की मात्रा काफी कम होने के साथ ही इसमें बसा भी नहीं होती है। इसमें पाया जाने वाला बीटा कैरोटीन और विटामिन ए आंखों के लिए भी अच्छा माना गया है। इसलिए घर में सभी लोगों को इससे तैयार खाना दें, ताकि हर कोई सेहतमंद रहे।
4. सहजन की पत्तियों के फायदे- Benefits of Drumstick Leaves
सहजन की पत्तियां खाने के क्या फायदे हैं ? सहजन की सब्जी किसी को बेहद पसंद होती है, तो किसी को ना पसंद होती है। लेकिन सहजन का पेड़ गुणों से भरपूर होता है। इसका फल, फूल और सब्जी सभी सेहत के लिए लाभदायक हैं। इसके पत्तों की तो दवाई बनाई जा रही हैं। कई घरों में सहजन की पत्तियों से तैयार सब्जी बड़े मजे से खाई जाती है। इसके कोमल पत्तों का साग बनाकर खाने से कब्ज दूर होती है। इसके पत्तों से तैयार पाउडर के सेवन से ब्लड में ग्लूकोज का लेवल कम होता है। इतना ही नहीं बल्कि कैल्शियम से भरपूर इसकी पत्तियों को भोजन में शामिल किया जाए, तो हड्डियां मजबूत रहती है। पिछले कुछ सालों में मोरिंगा यानी सहजन के पत्ते खूब चर्चा में आए हैं। इसकी वजह है, कि इसमें ढेरों हेल्थ बेनिफिट्स छिपे हैं। इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाने के कारण इससे अनेक लाभ मिलते हैं। इसमें विटामिन बी6, विटामिन सी, राइबोफ्लेविन और आयरन मिलता है। स्टडी के अनुसार मोरिंगा के पत्तों से तैयार पाउडर ब्लड में एंटी ऑक्सीडेंट के स्तर को बढ़ाता है। खून में अत्यधिक ब्लड शुगर होना खतरनाक है। अध्ययनों में पाया गया है कि ऐसे पेशेंट के लिए मोरिंगा के पत्तों को अच्छा माना गया है। इतना ही नहीं यह भी पाया गया है, कि मोरिंगा कोलेस्ट्रॉल के लेवल को भी कम करता है। इससे हार्ट डिजीज का रिस्क कम हो जाता है।
और भी पढ़े➡️ सेहत के लिए किशमिश के फायदे उपयोग और नुकसान
5. बेल की पत्तियों के फायदे- Benefits of Bael Leaves
बेल का फल देखने में अजीब सा लगता है। लेकिन इसके फायदे अनेक है। इसके पत्तों में जादुई शक्ति होती है। कई रोगों के दूर करने में यह काफी असरदार साबित होता है। सिर दर्द से परेशान हैं, और टेबलेट खाने से बचना चाहते हैं, तो बेल के पत्तों को आजमाएं। बेल के पत्तों का रस निकालें, इसे एक साफ कपड़े में डुबोकर सिर पर रखें। इससे आराम मिलेगा। छाती में जलन महसूस हो रही हो, तो इसके पत्तों को पानी के साथ पीस लें। इसे छानने के बाद, इसे थोड़ी मिश्री मिलाकर दिन में 3-4 बार पीने से आराम मिलेगा। एक बार आजमा कर जरूर देखें। शरीर से बहुत दुर्गंध आती है, तो बेल के पत्तों के रस को मिलाकर शरीर पर लगाएं। इसके बाद नहाने से दुर्गंध दूर हो जाती है।
और भी पढ़ें➡️ सुबह जल्दी उठने के फायदे इन हिन्दी
6. नींबू के पत्तों के फायदे- Benefits of Lemon Leaves
नींबू में छिपे गुणों से हर कोई वाकिफ है। इसके पत्ते भी बेहद लाजवाब होते हैं। इसकी ढेरों खासियत की वजह से ही हिंदुस्तान के साथ-साथ दूसरे देशों में भी इसका जमकर उपयोग होता रहा है। थाई फूड में नींबू के पत्ते खूब इस्तेमाल में लाए जाते हैं। इटली में लोग इसके पत्ते का उपयोग चीज को लपेटने में करते हैं। यूनानी नॉनवेज फूड को रोस्ट करने में इसका प्रयोग होता है। सिर दर्द होने पर तो नींबू के पत्तों का रस निकालकर सूंघने से ही आराम मिल जाता है। नींबू के पत्तों के अर्क में अगर थोड़ा सा शहद मिलाया जाये, तो पेट के कीड़े मारने में काफी सहायक है।
और भी पढ़ें ➡️सेहत के लिए गिलोय के फायदे
7. तुलसी के पत्तों के औषधीय गुण- Medicinal Properties of Basil Leaves
तुलसी के पत्ते खाने से क्या फायदा होता है ? तुलसी के पत्तों का उपयोग कई रोगों के उपचार में किया जाता है। अपने औषधीय गुणों के कारण भी तुलसी हर घर में नजर आती है। साइनोसाइटिस होने पर तुलसी के पत्तों को मसलकर सूंघने से आराम मिलता है। बच्चों के बालों में जूं हो गई हो, तो इसके पत्तों को पीसकर लगाएं। 15 से 20 मिनट तक लगा कर रखना। सूखने पर सिर धो लें जुएं खत्म हो जाएंगी।
8. अनार की पत्तियों के गुणकारी फायदे- Health Benefits of Pomegranate Leaves
अनार के झाड़ आम घरों में भी नजर आते हैं। कुछ लोग इसके पौधों को अपने घरों में बड़े-बड़े गमलों में भी लगा देते हैं। अनार का जूस हर किसी को पसंद आता है। इसके ढेरों फायदे भी हैं। अनार के साथ-साथ इसके पत्ते भी लाभकारी सिद्ध होते हैं। लूज मोशन होने पर इसके पत्ते को चबाने से आराम मिलता है। एक्जिमा के कारण कुछ लोगों के शरीर में महिन दाने ने हो जाते हैं। इन दानों में खुजली भी महसूस होती है, ऐसी स्थिति में इसके पत्तों को पीसकर गुलाब जल में मिलाकर लगाने से राहत मिलेगी। अनार की नई पति को रोजाना खाली पेट चबाया जाए, तो शरीर कई तरह के संक्रमण से बचा रहता है। यह रोग से लड़ने की क्षमता को भी मजबूत करता है। सर्दी जुकाम होने पर इसकी पत्तियों को उबालकर काढ़ा बनाकर पीएं तो आराम मिलता है।
और भी पढ़े➡️ सेहत के लिए किशमिश के फायदे उपयोग और नुकसान
9. पपीते के पत्तों के फायदे- Benefits of Papaya Leaves
पपीते के पत्ते खाने के क्या फायदे हैं ? डेंगू के बुखार में पपीते के पत्तों का फायदा हर किसी को पता है। यह पाया गया है, कि डेंगू होने पर इसके पत्तों का सेवन करने से ब्लड में कम हो रहे प्लेटलेट्स के स्तर को बढ़ाया जा सकता है। मेक्सिको में पपीते के पत्तों का उपयोग डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए किया जाता रहा है।
और भी पढ़ें➡️ एलोवेरा के फायदे Benefits of Aloe Vera
10. आम के पत्तों के औषधीय गुण- Medicinal Properties of Mango Leaves
आम का पत्ता खाने से क्या होता है ? आम के पत्तों को सांस से जुड़े कई रोगों के उपचार के लिए अच्छा माना जाता है। आम के पत्तों को उबालकर इसका काढ़ा तैयार करके इसे शहद के साथ लेने से फायदा होगा। यह काढ़ा पीने से खांसी में आराम पहुंचता है। गला बैठने पर भी इस काढ़े का उपयोग किया जा सकता है। एसिडिटी या कब्ज से परेशान हैं, तो आम की पत्तियों को एक गिलास पानी में उबाल लें, उबले पानी को रात भर के लिए छोड़ दें। सुबह इसे छानकर खाली पेट पिएं पेट की दिक्कतें दूर हो जाएंगी।
0 Comments
Please do not enter any spam link in the comment box