Ticker

6/recent/ticker-posts

Astronomical Events of August 2023 in Hindi 2023 के अगस्त महीने की खगोलीय घटनाएं

Astronomical Events of August 2023 in Hindi 2023 के अगस्त महीने की  खगोलीय घटनाएं


2023 के अगस्त महीने आसमान में अद्भुत खगोलीय घटनाएं घटने वाली है। अगस्त महीना इस बार काफी खास महीना साबित होने वाला है। इस महीने मे काफी त्योहार होते हैं लेकिन इस वर्ष इस महीने में खगोलीय घटना  घटने की वजह से यह महिना और भी खास हो गया है। इस महीने मे अद्द्भुत खगोलीय घटनाएं घटने वाली है  अगस्त 2023 के महीने में बहुत ही अद्भुत खगोलीय घटनाएं घटित होने जा रही है। अपने इस लेख में हम उन घटनाओं के बारे में आपको बताने जा रहे हैं कि ये खगोलीय घटनाएं  कौन-कौन सी है और कौन सी तारीख को घटने वाली है

सुपर मून तथा ब्लू मून (Super Moon and Blue Moon in Hindi) 

2023 के अगस्त में दो सुपर मून देखने को मिलेंगे। पहला सुपरमून 1 अगस्त मे दिखाई देगा और दूसरा 30 अगस्त की रात को दिखाई पड़ेगा। इस दिन चांद पृथ्वी के बहुत निकट होगा जिसकी वजह से चाँद का आकार बड़ा दिखाई देगा। पृथ्वी के निकट होने की बजह से चाँद अधिक चमकदार दिखाई देगा।30 अगस्त को दूसरा सुपरमून देखने को मिलेगा यह महीने का दूसरा सुपरमून होगा इसकी वजह से इसे ब्लू मून (Blue moon) नाम दिया गया है। और यह 1 अगस्त के सुपरमून से ज्यादा बड़ा दिखाई देगा क्योंकि इस वक्त चांद पृथ्वी के और भी नजदीक आ जाएगा। 30 अगस्त को 9:36 से दूसरे दिन 31 अगस्त 7:00 बजे तक यह अद्भुत दृश्य देखने को मिलेगा। इस महीने में पूर्णिमा दो बार देखने को मिलेंगे और दूसरी पूर्णिमा को सुपर ब्लू मून नजर आएगा। इससे पहले 22 अगस्त 2021 में भी ब्लू मून दिखाई दिया था।


और भी पढ़ें➡️ गैजेट्स क्या है ? घातक है गैजेट्स का इस्तेमाल।


जीरो शैडो डे क्या है? Zero shadow day in Hindi

18 अगस्त को जीरो शैडो होगा। इस दिन किसी भी चीज की परछाई नहीं दिखाई देगी। यह तब संभव है जब सूरज धरती के ठीक ऊपर आ जाएगा। वैज्ञानिकों के हिसाब से कर्क और मकर रेखा के आसपास के शहरों में यह घटना घटित होगी। यह घटना स्थल में लगभग 2 बार घटित होती है एक जब तब सूरज उत्तर की ओर बढ़ता है, दूसरी घटना तक घटती है जब सूरज दक्षिण की तरफ जाए। 

आसमान में दिखाई देगा सनी रिंग Saturn Ring Visibility

27 अगस्त को हम शनि ग्रह और शनि ग्रह के चारों ओर जो रिंग बना होता है, उसे आसानी से देख सकते हैं इस वजह से यह दिन बहुत ही खास दिन बताया जा रहा है इस दिन शनि ग्रह सूर्य के विपरीत होगा तथा पृथ्वी के बहुत ही नजदीक दिखाई देगा ऐसी अद्भुत घटनाएं कई सालों के पश्चात घटित होती है इसीलिए 2023 के अगस्त महीने को खास  बताया जा रहा है

हमें आशा है कि हमारे द्वारा दिए गए सूचनाओं से आपको संतुष्टि मिली होगी हमारा यह लेख लिखने का मुख्य उदेश्य आप लोगों तक खगोलीय पिंडों के बारे में जानकारी पहुंचाने से है।

हमारे What'sapp ग्रुप में शामिल होने के लिए यहाँ क्लिक करें।


Post a Comment

0 Comments