जेनरेशन बीटा क्या है? कौन होंगे जेनरेशन बीटा? What is Generation Beta? Who will be Generation Beta in Hindi?
आजकल इंटरनेट पर एक नया शब्द ट्रेंड में आया है जो है जेनरेशन बीटा जनरेशन बीटा क्या है और किन्हें जेनरेशन बीटा का नाम दिया जाएगा? आज इस लेख में हम आपको पूरी जानकारी देने जा रहे हैं।
और भी पढ़े➡️ इंटरनेट क्या है? इंटरनेट कैसे काम करता है? इंटरनेट का मालिक कौन है?
जेनरेशन बीटा जन्म और मृत्यु दुनिया का एक अटल सत्य है जो पैदा होगा वह मृत्यु को अवश्य ही प्राप्त होगा संसार में समय समय पर लोग पैदा होते हैं, जिन्हें पीढी या अंग्रेजी भाषा में 'जेनरेशन' का नाम दिया गया है। पहले आपके दादा पैदा हुए, उसके बाद आपके पापा की पीढ़ी,फिर आप पैदा हुए और आगे को कोई और पैदा होगा इस तरह से पीढ़ी दर पीढ़ी या जेनरेशन बनती गई। इन्हीं जेनरेशन को अलग-अलग नाम दिया जाता है उनके बारे में आसानी से बात की जा सके। इन्ही जनरेशन में एक नाम ( millennials) मिलेन्नियस् है जिसे Gen Y जनवरी का नाम दिया गया है।
जेनरेशन Z और अल्फा जेनरेशन (Gen Alpha) के बारे में तो सभी ने सुना है आज हम इन्हीं के बारे में कुछ बताने जा रहे हैं कि जेनरेशन Z क्या है?
क्या है जेनरेशन बीटा? What is Generation Beta in Hindi?
जेनरेशन बदलती रहती है। 1जनवरी 2025 से 2039 तक जो बच्चे पैदा होंगे वह जेनरेशन बीटा या बीटा किड्स के नाम से जाना जायेगा। यह पीढ़ी बहुत ही खास मानी जाएगी इस जेनरेशन में पैदा होने वाले बच्चे अन्य जेनरेशन के मुताबिक अधिक तेज व एक्टिव माने जाएंगे। साधारण शब्दों में जो बच्चे 1 जनवरी 2025 से लेकर 2039 के बीच में पैदा होंगे उन्हें जेनरेशन बीटा या बीटा किड्स कहा जाएगा।
और भी पढ़ें➡️ Metaverse: मेटावर्स टेक्नोलॉजी क्या है? क्या मुर्दों से भी बात की जा सकती है?
परिवर्तन प्रकृति का नियम है जैसे-जैसे समय बदलता जाता है वैसे ही अलग-अलग पीढ़ियां बनती जाती है। इन पीढ़ियों को नाम उनकी सही जानकारी प्राप्त करने के लिए दिया गया है। इस बार की पीढ़ी को जनरेशन बीटा का नाम मिला है। 2024 की समाप्ति पर जेनरेशन अल्फा भी समाप्त हो गई। 2025 की शुरुआत से एक नई पीढ़ी का आरंभ हो गया है।
विशेषज्ञ इस जनरेशन के बारे में सोच कर चिंता प्रकट कर रहे हैं क्योंकि इस जनरेशन के बच्चों में रचनात्मक और पारस्परिक कौशल की कमी होने की संभावना पाई जा रही है।
हमारे What'sapp ग्रुप में शामिल होने के लिए यहाँ क्लिक करें।
0 Comments
Please do not enter any spam link in the comment box