Ticker

6/recent/ticker-posts

कंप्यूटर क्या है? कंप्यूटर कैसे कार्य करता है? What is Computer? How does the Computer work?

कंप्यूटर क्या है? कंप्यूटर कैसे कार्य करता है? What is Computer? How does the Computer work?

कंप्यूटर क्या है, कंप्यूटर वह मशीन है जो कुछ निर्धारित तथ्यों के अनुरूप काम को संपादित करती है कंप्यूटर एक इलेक्ट्रॉनिक यंत्र है। कंप्यूटर शब्द Comput से लिया गया है इस शब्द का अर्थ, कैलकुलेशन करना या गणना करना होता है। यह एक ऐसा इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस है जो यूजर के द्वारा इनपुट किए हुए डाटा की सूचनाओं का रिजल्ट तैयार करता है। अर्थात यह एक ऐसी मशीन होती है जो यूजर के आदेशों का पालन करती है अतः यह बात साफ है कि कंप्यूटर का कार्य ना केवल सूचनाओं की गणना करना ही नहीं, बल्कि डाटा को संग्रहित कर के रखना भी होता है।

कंप्यूटर 3 तरह से काम करता है इसका पहला काम डाटा लेना जिसको इनपुट नाम दिया गया है।

इसके बाद उस डाटा को प्रोसेसिंग करना होता है।
तीसरा काम प्रोसैस्ड डाटा को दिखाना होता है जिसको आउटपुट कहते हैं।

Input Data
⬇️
Processing
⬇️
Output Data

कंप्यूटर का आविष्कारक कौन है? Who is the inventor of computer?

Charles Babbage (चार्लस बैबेज) कंप्यूटर के जनक है क्योंकि इन्होने पहली बार मैकेनिकल कंप्यूटर का निर्माण किया था इसे Analytical इंजन भी कहा जाता है इसमें पंच कार्ड की सहायता से डाटा को इंसर्ट किया जाता था।

कंप्यूटर की फुल फॉर्म Computer Full Form 

C- Commonly

O- Operated

M- Machine

P- Particularly

U- Used For

T- Technical and

E- Educational

R- Research

कंप्यूटर की फुल फॉर्म हिंदी में Computer Full Form in Hindi 

अगर कंप्यूटर की फुल फॉर्म हिन्दी में बताया जाए तो इसका अर्थ कुछ इस तरह से होगा।
साधारण ऑपरेटिंग मशीन में विशेष रूप से व्यापार शिक्षा और अनुसंधान के लिए इस्तेमाल की जाती है।


सी (C) आम तौर पर (Commonly )
ओ (O) संचालित (Operated)
एम (M) मशीन (Machine)
पी (P) विशेष रूप से (Particularly)
यू (U) प्रयुक्त (Used)
टी (T) तकनीकी (Technical)
ई (E) शैक्षणिक (Educational)
आर (R) अनुसंधान (Research)

कंप्यूटर के प्रकार इन हिंदी Types of Computer in Hindi

जब कंप्यूटर के बाद आती है तो सबसे पहले पर्सनल कंप्यूटर का ध्यान आता है वैसे तो कंप्यूटर अनेक प्रकार के होते हैं।हम इनका इस्तेमाल विभिन्न Shapes और Size के अनुसार करते हैं। आज के इस लेख में हम आपको विभिन्न प्रकार के कंप्यूटर के बारे में बताने जा रहे हैं।

डेस्कटॉप Desktop

इस तरह के कंप्यूटर का अधिकतर उपयोग घर स्कूल और निजी कार्य करने के लिए किया जाता है इसकी डिजाइन इस तरह के होते हैं कि इससे डेस्क पर रख सकते हैं इसमें बहुत पार्ट्स भी होते हैं कीबोर्ड, माउस, मॉनिटर इत्यादि।

लैपटॉप Laptop

लैपटॉप के बारे में सब जानते हैं जो battery-powered होते हैं यह पोर्टेबल होते हैं इन्हें कभी भी कहीं भी ले जाया जा सकता है। इसे नोटबुक कंप्यूटर के नाम से भी जाना जाता है लैपटॉप का वजन टिपिकली 3KG से भी कम होता है और इनकी मोटाई लगभग 3 इंच के बराबर होती है।

टेबलेट Tablet

टेबलेट को हैंडहेल्ड (HAND-HELD-COMPUTER) कंप्यूटर भी कहा जाता है कि टेबलेट को हाथ में पकड़ा जा सकता है इसमें ना तो कीबोर्ड होता है और ना ही माउस होता है इसमें केवल टच सेंसेटिव स्क्रीन होती है जिसे टाइपिंग और नेविगेशन के लिए उपयोग किया जाता है उदाहरण के लिए आईपैड IPAD.

सरवर्स Servers

सर्वर एक ऐसा कंप्यूटर है जिसका उपयोग सूचना के आदान-प्रदान के लिए किया जाता है उदाहरण के लिए जो कुछ भी हम इंटरनेट पर खोज करते हैं वह सब चीजें सर्वर में स्टोर होती हैं।

कुछ अन्य प्रकार के कंप्यूटर

स्मार्टफोन SmartPhone

एक नॉर्मल फोन और स्मार्टफोन में अंतर होता है, जब किसी सेल फोन में इंटरनेट उपलब्ध होता है और जिसका उपयोग हम अपने बहुत से कामों में कर पाते हैं उस सेल फोन को स्मार्टफोन कहा जाता है।

गेम कंट्रोल Game Control

गेम कंसोल बत्रा का कंप्यूटर है जिसका उपयोग हम टीवी पर वीडियो गेम खेलने के लिए करते हैं।

टीवी TV

टीवी भी एक तरह का कंप्यूटर होता है। टीवी में भी अब कई एप्लीकेशन या एप होती है, जो कि टीवी को स्मार्ट टीवी में बदलते या परिवर्तित कर देते हैं। अब तो ऐसे टीवी भी उपलब्ध हैं, जिन पर इंटरनेट से वीडियो स्ट्रीम कर सकते हैं।

कंप्यूटर का उपयोग Use of Computer in Hindi

कंप्यूटर का इस्तेमाल हर क्षेत्र में होता है। हम अनेकों कार्य को पूरा करने के लिए कंप्यूटर का इस्तेमाल करते हैं, और आगे भी करते रहेंगे। कंप्यूटर हमारा एक अंग बन चुका है। विभिन्न क्षेत्र में कंप्यूटर का इस्तेमाल अपनी-अपनी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए किया जाता है। हम आपको अपने इस लेख में कंप्यूटर का अलग-अलग क्षेत्र में इस्तेमाल किए जाने के बारे में बताने जा रहे हैं।


शिक्षा के क्षेत्र में कंप्यूटर का उपयोग:

आजकल शिक्षा में कंप्यूटर का उपयोग सबसे अधिक किया जाता है किसी भी स्टूडेंट को अपनी समस्याओं का हल करना हो तो वे कंप्यूटर का ही उपयोग करते हैं, और वह कुछ ही मिनटों में अपनी जानकारी प्राप्त कर लेते हैं। स्टूडेंट की रिसर्च से ही हमें पता चलता है कि कंप्यूटर अनेक लर्निंग प्रोसेस में सहायक है आजकल तो ऑनलाइन क्लासेज के माध्यम से ही पढ़ाई हो रही है।


विज्ञान के क्षेत्र में कंप्यूटर का उपयोग:

आजकल प्रत्येक रिसर्च कंप्यूटर की वजह से आसान हो गई है। Collabaratory एक नया ट्रेंड चला है जिसमें संसार के सभी साइंटिस्ट मिलकर कार्य कर सकते हैं चाहे वह देश के किसी भी कोने में क्यों ना बैठे हो। वह कंप्यूटर की मदद से एक साथ अपने कार्य को बेहतर बना सकते हैं।


स्वास्थ्य के क्षेत्र में कंप्यूटर का उपयोग:

हेल्थ के लिए भी कंप्यूटर किसी वरदान से कम नहीं है आजकल बहुत से मरीज अपनी बीमारी की पूरी जानकारी कंप्यूटर से प्राप्त करते हैं वे आसानी से अपने रोग के बारे में पता लगाते हैं और उस बीमारी का इलाज भी करते हैं कंप्यूटर में स्वास्थ्य से जुड़ी बहुत सी जानकारी उपलब्ध है।


एंटरटेनमेंट Entertainment:

कंप्यूटर एंटरटेनमेंट का नया और प्रमुख अड्डा बन गया है। छोटे-छोटे बच्चे भी आजकल किसके माध्यम से कई बातें सीखते हैं जिसमें कई चीजों की जानकारी प्राप्त की जा सकती है, जैसे मूवीज, स्पोर्ट्स, कंप्यूटर के इस्तेमाल से हमारे क्षेत्र की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।


कंप्यूटर कैसे कार्य करता है?

कंप्यूटर एक तरह की मशीन है जो सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर जैसे कंपोनेंट से मिलकर बना है कंप्यूटर Input Unit के जरिए Data प्राप्त करता है जो उसको दिए गए निर्देशों के आधार पर होता है डाटा को प्रोसेस करने के बाद कंप्यूटर विषय Output Device के जरिये इसे वापस भेज देता है।
कंप्यूटर के Input  device ऐसे कंप्यूटर के प्रकार पर निर्भर करते हैं, जिन पर हम काम कर रहे हो तुम तो आमतौर पर हम कंप्यूटर पर मौजूद माउस, कीबोर्ड, स्केनर, यहां तक कि एप्लीकेशन है देखते हैं।


कंप्यूटर कैसे कार्य करता है:

1. इनपुट डाटा Input Data

यह वह स्टेप है जिसमें इंफॉर्मेशन को इनपुट डिवाइस का उपयोग करके कंप्यूटर में डाला जाता है यह कोई भी लेटर , पिक्चर अथवा वीडियो हो सकता है।

2. प्रोसेस Process

प्रोसेस में इनपुट किए हुए डाटा को इंस्ट्रक्शन (सूचना) के मुताबिक प्रोसेसिंग की जाती है पूरा प्रोसेस इंटरनल प्रोसेस में होता है।

3. आउटपुट Output:

आउटपुट में जो डाटा प्रोसेस हो जाता है उसे रिजल्ट के रूप में शो करता है यदि आप चाहें तो रिजल्ट को सुरक्षित अथवा स्टोर करके भी रख सकते हैं ताकि भविष्य में उस रिजल्ट का उपयोग किया जा सके।

कंप्यूटर कैसे विकसित हुआ? How did the computer develop?

पुराने समय में लोगों के पास कुछ ज्यादा सुविधाएं नहीं थी और लोग अपना जीवन यापन शिकार करके ही किया करते थे तब लोगों को यदि कुछ गणना करनी होती थी तो वह पत्थर लाठिया हड्डियों का उपयोग करते थे।
समय जैसे-जैसे बीता गया लोगों का दिमाग विकसित होता क्या और गणना के लिए उन्होंने बहुत सी मशीन बनाए।
ऐसा माना गया है कि कंप्यूटर का विकास Abacus खोज के साथ-साथ शुरू हुआ था। Tim Cranmer नाइस का आविष्कार किया था। Abacus के बाद Napier's Bones कंप्यूटर की खोज की गई थी और इसे बनाया गया था उसके बाद स्लाइड रूल कंप्यूटर्स आए।
इसी प्रकार धीरे-धीरे समय के साथ-साथ नई-नई कंप्यूटर टेक्नोलॉजी अस्तित्व में आने लगी।

हिंदी में कंप्यूटर को क्या कहते हैं? Computer Meaning in Hindi

हिंदी में कंप्यूटर को "संगणक" कहते हैं।
जिसका अर्थ "गणना करना" होता है।

भारत में सबसे पहले कंप्यूटर कब आया? When was the first computer in India?

भारत में कंप्यूटर 1966 में आया था और इस कंप्यूटर का नाम ISIJU रखा गया। ISIJU इसका नाम इसलिए रखा गया क्योंकि इस कंप्यूटर को (ISI) Indian Statistical Institute  और (JU) Jadavpur University ने मिलकर बनाया था। यह भारत का पहला Transistor युक्त कंप्यूटर था।


हर रोज़ टेक्नोलॉजी, मोटिवेशनल टॉपिक्स, हेल्थ, ब्यूटी, एजुकेशन और त्योहार के बारे में जानकारी के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप में ऐड होने के लिए यहां क्लिक करें

Post a Comment

2 Comments

Please do not enter any spam link in the comment box