Ticker

6/recent/ticker-posts

क्यों मनाते हैं Valentine's Day? Valentine का क्या अर्थ है?

क्यों मनाते हैं Valentine's Day? Valentine का क्या अर्थ है? Valentine's Day Meaning & History in Hindi 


अगर आप यह जानना चाहते हैं कि Valentine's Day क्यों मनाया जाता है, और Valentine क्या अर्थ है? तो आपके लिए यह लेख बिल्कुल सही है।


हमारे भारतवर्ष को त्योहारों का देश माना जाता है, क्योंकि इस देश में सब लोग मिलजुलकर और एक साथ सारे त्योहारों को खुशी-खुशी मनाते हैं। जैसे कि दिवाली, होली, क्रिसमिस, ईद इत्यादि।

भारतवर्ष में जो भी त्योहार मनाए जाते हैं, इन सब त्योहारों के पीछे कोई ना कोई सच्ची कहानी जरूर होती है। जो इतिहास के पन्नों पर जरूर लिखी गई है। सभी त्यौहार सदियों से चले आ रहे हैं, और अलग-अलग जगह में अलग-अलग रीति-रिवाजों के तौर पर बनाए जाते हैं।


ऐसा ही एक दिन Valentine's Day के नाम से मनाया जाता है। इस दिन को प्यार दिवस भी कहा जाता है, और यह हर वर्ष फरवरी महीने में प्यार के महीने के रूप में मनाया जाता है।


वैलेंटाइन डे 14 फरवरी को ही क्यों मनाया जाता है? Why is Valentine's Day celebrated on 14 February only in Hindi?


क्या आपने कभी सोचा कि हम वैलेंटाइन डे 14 फरवरी को ही क्यों मनाते हैं? तो आइए आपको बताते हैं, इसके पीछे की कहानी जिसके बारे में शायद ही आप लोगों को पता हो।

Valentine's Day Kyun Manaya jata Hai? Valentine Day History in Hindi 

Valentine Day नाम एक व्यक्ति के नाम पर रखा गया था। जिसका नाम था Valentine. इस प्यार से भरी हुई कहानी की शुरुआत प्यार से नहीं हुई है। यह कहानी एक राजा और संत वैलेंटाइन में हुई मुठभेड़ के बारे में है।


और भी पढ़ें➡️नाजुक होते हैं, "रिश्ते" इन्हें संभाल कर रखिए। खूबसूरत रिश्ते और उनका महत्व।


Valentine Day की शुरुआत रोम में तीसरी सदी से हुई थी। जहां पर Claudius नाम का अत्याचारी राजा हुआ करता था। उस राजा का यह मानना था कि एक शादीशुदा सिपाही के मुकाबले अकेला सिपाही लड़ाई के लिए प्रभावशाली और उचित सिपाही हो सकता है। क्योंकि एक शादीशुदा सैनिक को हर समय इस बात का डर लगा रहेगा कि अगर वह मर जाता है, तो उसके परिवार का उसके जाने के बाद क्या होगा, और सारा समय वह इस तरह की चिंताओं में बिता देगा और जंग में सही से नहीं लड़ पाएगा। इसीलिए उसने यह ऐलान किया था कि उसकी सेना में कोई भी सैनिक शादी नहीं करेगा और अगर उसके आदेश का उल्लंघन किया गया तो उसे कड़ी सजा दी जाएगी।

सभी सैनिक इस फैसले से बहुत परेशान और दुखी थे। वह लोग यह भी जानते थे, कि उनके राजा का फैसला गलत है। लेकिन अपने राजा के डर से किसी की हिम्मत नहीं थी कि वह आदेश का उलंघन कर सके और वे लोग Claudius की आज्ञा का पालन करने के लिए बहुत मजबूर हो गए थे।

परंतु रोम के संत वैलेंटाइन को यह आदेश मंजूर नहीं था और वह छुप-छुप कर सिपाहियों की मदद और उनकी शादी करवाने लगे। जो सैनिक अपनी प्रेमिका से विवाह करना चाहते थे। वह लोग मदद मांगने के लिए वैलेंटाइन के पास जाते थे, और संत वैलेंटाइन उनकी मदद किया करते थे और उनकी शादी करवा देते थे। इस तरह से वैलेंटाइन ने बहुत से सैनिकों की चुपचाप शादी करवा ली।

लेकिन सच्चाई ज्यादा दिन तक छुप नहीं सकती थी। एक ना एक दिन सच सबके सामने आना ही था, और वैलेंटाइन के इस कार्य के बारे में राजा Claudius तक खबर पहुंच गई।

वैलेंटाइन ने राजा के आदेशों को नहीं माना था। इसलिए राजा ने वैलेंटाइन को जेल में बंद कर दिया और सजा-ए-मौत की सजा सुना दी।

वैलेंटाइन अपनी मौत की तारीख का इंतजार जेल के अंदर कर रहे थे। 1 दिन वैलेंटाइन के पास जेलर आया जिसका नाम था Asterius. रोम के लोगों का यह मानना था कि वैलेंटाइन के पास एक दिव्य शक्ति है। जिसका उपयोग करके वह लोगों को रोग मुक्त कर सकता था। एस्टीरियस की एक बेटी थी जो अंधी थी और उसको वैलेंटाइन की जादुई ताकत के बारे में पता था। इसलिए वो जेलर वैलेंटाइन के पास विनती करता है, कि वह उसकी बेटी की आंखों की रोशनी अपनी दिव्य शक्ति से सही कर दे।

संत वैलेंटाइन काफी नेक दिल इंसान थे, और सब लोगों की मदद किया करते थे। तो उन्होंने जेलर की भी मदद की और उनकी बेटी की आंखों की रोशनी को अपनी दिव्य शक्ति से ठीक कर दिया। 

इस घटना के बाद जेलर की बेटी और वैलेंटाइन में गहरी दोस्ती हो गई और धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई, और उनको पता भी नहीं चला। जेलर की बेटी यह सोच सोच कर सदमे में चली गई कि वैलेंटाइन को मौत की सजा हो गई है।

आखिर में वह दिन भी आ गया। जिस दिन वैलेंटाइन को फांसी दी जानी थी, और उस दिन तारीख 14 फरवरी थी। वैलेंटाइन ने अपनी मौत से पहले जेलर से कागज और कलम मांगा, और उस कागज पर उन्होंने जेलर की बेटी को अपना अलविदा संदेश लिखा, और पन्ने के आखिर में उन्होंने "तुम्हारा वेलेंटाइन" लिखा था यह वह शब्द है, जिसको लोग आज भी याद करते हैं।

Valentine के दिए हुए इस बलिदान को आज भी लोग याद करते हैं, और 14 फरवरी के दिन को वैलेंटाइन डे के रूप में आज भी मनाया जाता है।

सभी प्यार करने वाले लोग इस दिन अपने-अपने प्रेमी-प्रेमिकाओं को गिफ्ट और चॉकलेट देकर प्यार भरे अंदाज में अपने प्यार का इजहार करते हैं।

हिंदी में Valentine Day का क्या अर्थ है? What is the meaning of Valentine's Day in Hindi?


Valentine Day एक ऐसा प्रेम दिवस है, जो यूरोपीय देशों से शुरू होकर आज दुनिया भर में काफी मशहूर और बहुत प्यार से मनाया जाता है। क्योंकि यह एक प्रेम दिवस है, इसलिए लड़के-लड़कियां ज्यादा से ज्यादा समय इस दिन एक दूसरे के साथ बिताना पसंद करते हैं।

Valentine Day कब मनाया जाता है? When is Valentine's Day celebrated in Hindi?


पूरे विश्व भर में वैलेंटाइन डे फरवरी महीने की 14 तारीख को मनाया जाता है। दुनिया भर में इस दिन प्रेमी जोड़े एक दूसरे से अपनी भावनाओं को शेयर करते हैं, और अपने प्यार का इजहार करके लड़के-लड़कियां एक दूसरे के साथ प्रेम बंधन में बन्धते हैं।


और भी पढ़ें➡️ प्यार क्या है? आईए जानते हैं, सबसे खुबसूरत एहसास "प्यार" के बारे में। What is "Love" in Hindi?


Valentine Day किसके साथ मनाएं? With whom do you Celebrate Valentine's Day in Hindi?

यह काफी एम सवाल है, कि Valentine Day क्या हम अपनी गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड के साथ ही मना सकते हैं। लेकिन इसका जवाब नहीं है। क्योंकि आजकल यह केवल Lover's तक ही सीमित नहीं है। आज के वक्त में परिवार वर्ग, भाई-बहन, दोस्तों के साथ भी वैलेंटाइन डे मनाया जा रहा है।

अपने प्यार को जाहिर करने का यह एक प्रतीक बन चुका है। आज कल तो यह प्रेम, करुणा, मोहब्बत और स्नेह का दिन बन चुका है। इसलिए आप अपना वैलेंटाइन डे किसी के साथ भी मना सकते हैं।

For Example:-


  • जीवन साथी के साथ अपने प्यार को मजबूत बनाने के लिए
  • Lover's के साथ अपने नए रिश्ते को अटूट बनाने के लिए
  • दोस्तों के साथ अपनी दोस्ती बढ़ाने के लिए
  • परिवार जनों के साथ रिश्ते को मजबूत करने के लिए
  • अपनी बेस्टी के साथ अच्छा समय बिताने के लिए
  • अगर साफ शब्दों में कहूँ, तो जिनकी आप केयर और फिक्र करते हैं। आप उनके साथ वैलेंटाइन डे को काफी अच्छी तरह से सेलिब्रेट कर सकते हैं।

Valentine  Day कैसे मनाते हैं? How to celebrate Valentine's Day in Hindi?


यह दिन प्यार करने वालों के लिए काफी मायने रखता है। इसलिए इस दिन को किस तरह से यादगार बनाया जाए। जिससे पूरे साल भर यह दिन खुशी से याद रख रहे। काफी लोग इसकी तैयारी पहले से ही कर रखते हैं।

मैं आपको कुछ टिप्स यहां पर देने वाला हूं, जिससे कि आप अपने Valentine Day पर अपना सकते हैं, और आप इस प्यार भरे व सुनहरे दिन को हमेशा के लिए हसीन बना देंगे।


  • अपने पार्टनर को कहीं ऐसी जगह घुमाने के लिए ले जाए जहां पर वह कहें
  • आप उनको कहीं डिनर करवाने के लिए भी ले जा सकते हो
  • या फिर आप उनको कहीं मूवी दिखाने के लिए ले जाए
  • आप अपने Lover's को किसी ऐसी जगह लेकर जाएं। जहां पर उनसे आप की पहली मुलाकात हुई थी, फिर चाहे वह पार्क हो या आपका पुराना स्कूल या फिर मंदिर।
  • आप अपनी प्रेमिका या प्रेमी को उनकी पसंद का कोई स्पेशल गिफ्ट भी देकर खुश कर सकते हैं।
  • अपने पार्टनर के साथ प्यार भरा समय बिताएं और उन हसीन लम्हों को याद करें जो आपने कभी उनके साथ मनाए हो।

GF/BF के लिए Valentine Gift in Hindi 


Valentine week में 7 दिन होते हैं और हर एक दिन का अपना अपना अलग-अलग महत्व होता है। अगर आप अपने पार्टनर से सच्चा प्यार करते हैं, और अपने इन 7 दिनों को स्पेशल बनाना चाहते हैं, तो गिफ्ट सबसे बेहतरीन तरीका है। अगर आप अपनी प्रेमिका या प्रेमी से बहुत दूर है, तो आप इन हसीन लम्हों का आनंद लेने के लिए उनको एक प्यारा सा गिफ्ट जरूर भेजें।


Valentine's Day Week List in Hindi 


7 फरवरी रोज डे 7 February Rose🌷 Day in Hindi 

7 फरवरी को "रोज डे Rose Day🌷" मनाया जाता है। इस दिन प्रेमी अपनी प्रेमिका को और प्रेमिका अपने प्रेमी को प्यार जताने के लिए "गुलाब" 🌷🌷🌷 (Red Rose) गिफ्ट करती हैं। गुलाब का मतलब:-


सफेद गुलाब White Rose- सफेद गुलाब का मतलब, मुझे माफ कर दो। White Rose Says, I am Sorry. 


पिला गुलाब Yellow Rose- पीले गुलाब का मतलब, आप मेरे बहुत अच्छे दोस्त हो। Yellow Rose Says, U are My Best Friend. 


गुलाबी गुलाब Pink Rose - गुलाबी गुलाब का मतलब मैं आपको पसंद करता हूँ। Pink Rose Says, I Like U.


लाल गुलाब Red Rose- लाल गुलाब का मतलब, मैं आपको प्यार करता हूँ। Red Rose Says, I Love U.


8 फरवरी प्रपोज डे 8 February Propose Day in Hindi 

"प्रपोज डे Propose Day" के दिन प्यार करने वाले एक दूसरे को प्रपोज करते हैं, और अपने प्यार का इजहार करते हैं। जिसमें सब का अपना अलग अलग अंदाज होता है, और सभी प्यार करने वाले अपने-अपने ढंग से अपने चाहने वाले को प्रपोज करते हैं।


9 फरवरी चॉकलेट डे 9 February Chocolate Day in Hindi 


9 फरवरी को "चॉकलेट डे" मनाया जाता है। लड़के लड़कियां अपने प्यार को चॉकलेट गिफ्ट करते हैं, और इस दिन हो मिठास और प्यार से सेलिब्रेट करते हैं।


10 फरवरी Teddy बियर डे 10 February Teddy Bear Day in Hindi 


10 फरवरी को "टेडी बियर डे" मनाया जाता है। इस दिन प्यार करने वाले एक दूसरे को गिफ्ट के तौर पर टेडी बेयर देते हैं, और इस दिन अपने सबसे नजदीकी या सबसे ज्यादा प्यार करने वाले इंसान के लिए गिफ्ट लाकर देते हैं।


11 फरवरी Promise डे 11 February Promise Day in Hindi 


11 फरवरी को "प्रॉमिस डे" के रूप में मनाया जाता है। इस दिन प्यार करने वाले अपने प्रेमी या प्रेमिका के साथ हमेशा प्यार निभाने और साथ निभाने का वादा करते हैं।


12 फरवरी किस डे 12 February Kiss Day in Hindi 


12 फरवरी को "किस डे Kiss Day" मनाया जाता है। प्यार करने वाले प्रेमी जोड़े एक दूसरे के साथ प्यार भरे हसीन लमहे गुजारते हैं, और लम्हों को यादगार बनाने के लिए अपने पिछली हसीन बातों को याद करके इस दिन को खुशी खुशी मनाते हैं।


13 फरवरी हग डे 13 February Hug Day in Hindi 


13 फरवरी को "हग डे" मनाया जाता है। इस दिन प्रेमी जोड़े प्यार से एक दूसरे को हग करके अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हैं, और एक दूसरे को प्यार से गले लगाते हैं, और हमेशा एक दूजे का साथ देने का भरोसा और एहसास दिलाते हैं, जो उनको हर परिस्थिति में बांधे रखता है।


14 फरवरी वैलेंटाइन डे 14 February Valentine Day in Hindi 


14 फरवरी के दिन आखिरी दिन होता है जिस दिन "वैलेंटाइन डे Valentine Day" मनाया जाता है। पूरे दिन भर प्रेमी जोड़े एक दूसरे के साथ बिताते हैं। इस प्रकार हर वर्ष फरवरी महीने में यह सप्ताह अपने पार्टनर, जीवनसाथी, परिवार, खास दोस्तों और जिगरी यारों के साथ गुजारा जाता है। कहते हैं कि "प्यार किसी वक्त या दिन का मोहताज नहीं होता" आज की भाग दौड़ भरी जिंदगी में प्यार कहीं छिप सा गया है, लेकिन वेलेंटाइन वीक (Valentine Week 2022) प्यार का उत्सव लेकर आता है, और सभी प्यार करने वाले एक दूसरे के साथ प्यार भरे पल बिताते हैं।


और भी पढ़ें➡️ माफ करना इतना मुश्किल क्यों? आइए जानते हैं।


कुछ पूछे जाने वाले सवाल Some Frequently Asked Questions


"Will you be my Valentine"  का क्या मतलब है? What does it mean to be my valentine in Hindi?


आंखों ही आंखों में दिल की बात होने लगी। एक दूसरे के दिल के जज्बात जानते हुए भी इजहार करने के लिए इंतजार हो रहा था। जब वक्त आया तो खुशी का कोई ठिकाना ना था। दोनों एक दूसरे का हाथ थाम ते हुए बोले, "विल यू बी माय वैलेंटाइन" 🌹😜


14 फरवरी को क्या खास है? What is special on 14 February in Hindi?


Happy Valentine's Day 2022 in Hindi:- 14 फरवरी को पूरे विश्व भर में कई जगहों पर वैलेंटाइन डे (Valentine's Day 2022) प्यार से मनाया जाता है। इस दिन को प्यार का दिन कहा जाता है। वैलेंटाइन डे के दिन लोग अपने पार्टनर, प्रेमी-प्रेमिकाओं को स्पेशल फील करवाने के लिए उन्हें अच्छे अच्छे गिफ्ट देते हैं।


वैलेंटाइन डे की शुरुआत कैसे हुई? How did Valentine's Day start in Hindi?


अगर आप नहीं जानते कि वैलेंटाइन डे क्यों मनाया जाता है? और इसकी शुरुआत कैसे हुई? आइए हम आपको बताते हैं:- 

'ऑरिया ऑफ़ जैकोबेस डी वॉराजिन' नामक बुक के अनुसार संत वैलेंटाइन रोम के एक पादरी थे। वे दुनिया भर में प्यार बढ़ाने के लिए चर्चित थे। उनके अनुसार प्रेम ही जीवन है। लेकिन उन्हीं के शहर का एक राजा क्लॉडियस था। जिसे यह बातें पसंद नहीं थी। राजा को यह लगता था कि विवाह और प्रेम करने से पुरुषों की शक्ति और बुद्धि खत्म हो जाती है। इसी वजह से उनके राज्य के अधिकारी और सैनिक शादी नहीं कर सकते थे। लेकिन वैलेंटाइन डे राजा का हुकुम नहीं माना और रोम के लोगों को विवाह और प्रेम के लिए प्रेरित करते रहे। इतना ही नहीं उन्होंने कई सैनिकों और अधिकारियों की शादियां भी करवाई। इस वजह से राजा संत वैलेंटाइन के विरुद्ध भड़के, और उन्होंने 14 फरवरी 269 में वैलेंटाइन को फांसी पर चढ़ा दिया। उसी दिन से हर वर्ष 14 फरवरी को 'प्यार के दिन' के रूप में मनाया जाता है।


वैलेंटाइन डे किसकी याद में मनाया जाता है? In whose memory is Valentine's Day celebrated in Hindi?


कहा जाता है कि वैलेंटाइन जिस जेल में कैद थे। उनकी बेटी से मोहब्बत करते थे और उन्होंने आखिरी वक्त में अपनी प्रेमिका को एक पत्र लिखा था। जिसमें उनके आखिरी शब्द थे, "तुम्हारा वेलेंटाइन" जो आज भी हर एक शख्स की जुबान पर शुमार है।


आपको हमारा यह लेख कैसा लगा? कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव जरूर दें, और अगर आपको हमारा लेख पसंद आए तो आगे शेयर जरूर करें।


Post a Comment

0 Comments