Ticker

6/recent/ticker-posts

सुबह दिन की शुरुआत कैसे करें? How to Start Your Good Day?

सुबह दिन की शुरुआत कैसे करें? How to Start Your Good Day?

अगर आप का सुबह का समय अच्छा हो, तो सारा दिन अच्छा गुजरता है। इसके विपरीत यदि सुबह का समय खराब हो, तो आपका पूरा दिन खराब और बेकार गुजरता है। इसलिए यह जरूरी हो जाता है, कि हमारे सुबह की शुरुआत सही से होता कि हमारा पूरा दिन अच्छा बीते।

और भी पढ़ें➡️ क्या आप जानते हैं कि IFSC CODE क्या होता है, और इसका इस्तेमाल क्यूँ किया जाता है?

आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय व तरीके बताने जा रहे हैं, जिसको इस्तेमाल करके आप एक अच्छे दिन की शुरुआत कर सकते हैं। हमें विश्वास है, कि यदि आप हमारे द्वारा बताए गए तरीकों को अपनाते हो, तो आपका पूरा दिन अच्छा बीतेगा।
आजकल हर व्यक्ति किसी न किसी टेंशन में होता है, वह पूरा-पूरा दिन उस टेंशन में ही डूबा रहता है, और अपना पूरा दिन खराब कर देता है। उसे पता ही नहीं होता, कि उसने सारा दिन क्या किया, और क्या नहीं। उसकी टेंशन की वजह से वह कोई कार्य सही से नहीं कर पाता।
आइए जानते हैं, उन उपायों के बारे में जिसके माध्यम से हम एक अच्छे दिन की शुरुआत कर सकते हैं।

नए दिन की शुरुआत कैसे करें?

1. रात में अच्छी नींद सोना

अगर आप चाहते हैं,कि आपके नए दिन की शुरुआत अच्छी हो, तो इसके लिए आपको रात में अच्छी नींद सोना होगा। क्योंकि अगर आपकी नींद पूरी नहीं हुई होगी, तो आप थकान सी महसूस करोगे। आपका सारा शरीर थका हुआ सा महसूस करेगा, और आप अपने कोई भी कार्य को करने में सही से समर्थ नहीं होंगे।


इसलिए रात को एक अच्छी नींद सोना बहुत जरूरी है, कम से कम 8 घंटे सोए रहना बहुत जरूरी है, ताकि जब आप सुबह उठोगे तो अपने आप में फ्रेश महसूस कर सकोगे। अगर आप फ्रेश होंगे, तो आप नये दिन को अच्छे से स्टार्ट करोगे।

2. व्यायाम (एक्सरसाइज) करें

सभी इस बात को जानते हैं, कि सुबह उठकर व्यायाम करना चाहिए। ऐसा करने से शरीर को अनेकों फायदे होते हैं, और कई बीमारियां भी दूर होती है, लेकिन सभी जानते तो है, कि व्यायाम करने चाहिए, क्या सभी करते हैं? इसका जवाब है नहीं। लोग इतने आलसी हो गए हैं, कि वह इस बात पर ध्यान नहीं देते, और यही वजह है, कि वह अच्छे दिन की शुरुआत भी नहीं कर पाते।

आजकल कई तरह की बीमारियां फैल रही है, यदि अपने आप को स्वस्थ रखना है, तो सुबह जल्दी उठकर व्यायाम करें। ऐसा करने से शरीर फिट और एक्टिव रहेगा, और आप पूरा दिन फ्रेश महसूस करोगे, और अपने सारे काम सही ढंग से करोगे।

और भी पढ़ें➡️ व्यक्तित्व विकास कैसे करें पर्सनैलिटी डेवलपमेंट

3. योगा अवश्य करें

सुबह उठकर जैसे व्यायाम करना फायदेमंद होता है, वैसे ही योग करना भी आवश्यक होता है, योगा करने से शरीर तो स्वस्थ रहेगा ही साथ में टेंशन और मन की अशांति भी खत्म हो जाएगी दिमाग टेंशन फ्री हो जाएगा।


आजकल बहुत से लोग योगा करते हैं, और लोगों को योगा के कई फायदे भी प्राप्त हो रहे हैं।उनके जीवन में कई परिवर्तन आ रहे हैं, इसलिए सुबह उठकर योगा अवश्य करना चाहिए, ताकि हम शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकें।

4. मेडिटेशन करें (ध्यान लगाना)

शरीर को स्वस्थ और मन की शांति के लिए मेडिटेशन एक बढ़िया तरीका है, यदि आपका तन मन और दिमाग शांत होगा तो आप दिन भर के सभी कार्य सही से कर सकते हैं, यदि आपके दिमाग में कोई टेंशन है तो सुबह उठकर मेडिटेशन अवश्य करें। ऐसा करने से आपका दिमाग अवश्य शांत होगा, और आप अपने दिन की शुरुआत अच्छे तरीके से कर सकोगे।

और भी पढ़ें➡️ आप अपने इम्यूनिटी सिस्टम को कैसे बढ़ा सकते हैं कि इम्यूनिटी सिस्टम को बढ़ाने के उपाय

5. जितनी जल्दी हो सके सुबह उठें

सुबह व्यायाम करने के लिए, योगा करने के लिए, मेडिटेशन करने के लिए सबसे जरूरी है, सुबह जल्दी उठना। यह सारे काम हम तभी पूरे कर सकते हैं, जब हम सुबह जल्दी उठेंगे, इसलिए सुबह जल्दी उठने की आदत डाल दें। ज्यादा देर तक सोए रहने से शरीर आलसी हो जाता है, शरीर थक्का थक्का सा लगने लगता है, और किसी भी काम को करने में मन नहीं लगता। इसलिए सुबह जल्दी उठ जाना चाहिए। यह आपके अच्छे दिन की शुरुआत करने में बहुत ही फायदेमंद है।

6. सुबह स्नान अवश्य करें

सुबह स्नान करना अच्छी आदतों में से एक माना जाता है, परंतु कुछ लोग दोपहर के समय नहाते हैं, जो कि ठीक नहीं होता है। अगर आप चाहते हो, कि आपका दिन सही से बीते तो सुबह उठ कर नहा लेना बहुत जरूरी है, सुबह नहाने से शरीर का सारा आलस खत्म हो जाता है, और आप सारे काम आसानी से करने में सक्षम हो जाते हैं। इसके विपरीत यदि आप सुबह नहीं नहाते हो, तो आपके अन्दर आलस भरा रहता है। किसी भी कार्य में मन नहीं लगता, अपने आलस को दूर करने के लिए सुबह स्नान अवश्य करें।


7. पूजा करें

भगवान की पूजा एक अच्छे दिन की शुरुआत का सबसे अच्छा तरीका है। सुबह उठकर भगवान की पूजा करने से मन को शांति मिलती है, और सारा दिन अच्छा बीतता है। थोड़ी देर भगवान् के आगे हाथ जोड़कर खड़े होने से मन एकदम शांत हो जाता है। मन को एक संतुष्टि प्राप्त होती है।

8. जौगिंग करें

अगर आप अपने मोटापे से परेशान हैं, तो व्यायाम के साथ साथ जोगिंग अवश्य करें। जोगिंग करने से शरीर का वजन कंट्रोल में रहता है। ऐसा जरूरी नहीं कि आप एक या 2 घंटे जोगिंग करते रहें। अगर आप सुबह कम से कम आधा घंटा भी जोगिंग करते हो, तो यह भी आपके लिए बहुत फायदेमंद होता है।

और भी पढ़ें➡️ आत्मविश्वास क्या है? आत्मविश्वास को कैसे बढ़ाया जा सकता है?

9. अच्छा नाश्ता करें

आपके दिन को बेहतरीन बनाने के लिए स्वादिष्ट और बढ़िया नाश्ता भी किसी से कम नहीं है। सुबह नाश्ता अवश्य करें। कुछ लोग जॉब में जाने के लिए जल्दबाजी में नाश्ता सही से नहीं कर पाते। खाली पेट कोई भी काम करना सही बात नहीं है, क्योंकि किसी कार्य को करने के लिए एनर्जी की आवश्यकता होती है, यदि आपका पेट खाली होगा तो एनर्जी कहां से प्राप्त होगी। एनर्जी नहीं होगी तो कोई काम भी ढंग से नहीं हो पाएगा।
इसलिए यह बात ध्यान में रखें, कि नाश्ता वैसे करें, और अच्छे से नाश्ते में हमेशा पौष्टिक आहार को शामिल करें। जिसकी वजह से शरीर को ऊर्जा प्राप्ति होगी, और आप अपने दिन को अच्छे से शुरू कर सकते हो।

10. परिवार के साथ समय अवश्य बिताएं:

आजकल लोग अपने काम में इतने व्यस्त हो गए हैं, कि वह अपने परिवार को समय नहीं दे पाते। अपने परिवार के साथ समय जरूर बिताएं। अधिकतर पाया गया है, कि लोग सुबह उठकर जल्दी-जल्दी तैयार होकर अपने काम पर निकल जाते हैं। अपने परिवार वालों को थोड़ा समय नहीं दे पाते, यह सही बात नहीं है। आपको कुछ समय अपने बच्चों के साथ, बीवी के साथ और कुछ समय अपने माता पिता के साथ अवश्य बिताना चाहिए। इसके दो फायदे होंगे, एक तो आपका समय अच्छा बीतेगा, और दूसरा आपके परिवार वालों को भी अच्छा लगेगा, कि उनका बेटा या बेटी इतने काम के बावजूद भी उनके साथ समय बिताते हैं।

11. साफ़ सुथरे कपड़े पहने:

अक्सर देखा गया है, कि लोग नहा धोकर भी मैले-कुचैले कपड़े पहन लेते हैं। यह बहुत गलत बात है, क्योंकि ऐसा करने से आप फ्रेश महसूस नहीं करोगे, और गंदे कपड़े पहनने से आपका कॉन्फिडेंस कमजोर पड़ जाता है। आप कोई भी कार्य करने से कतराते हैं, यदि आप साफ-सुथरे कपड़े पहनते हैं, तो आप हर समय हर काम को पूरा करने में पूरे आत्मविश्वास के साथ वो काम करते हैं, यदि आपने गंदे व मैले कपड़े पहने होंगे, तो आपको यह डर रहता है, कि कहीं मुझ से बदबू तो नहीं आ रही है? इससे आपका कॉन्फिडेंस भी खत्म हो जाता है। इसलिए साफ-सुथरे रहे और अच्छा फील (feel) करें, ताकि आपका दिन अच्छे से और शांति पूर्वक बीत सके।

Allinone (ऑल इन वन) से जुड़े अन्य अपडेट्स के लिए हमें Facebook (फेसबुक) पेज पर लाइक करें। पाएँ ब्यूटी ऐंड वैलनेस, हेल्थ, मोटीवेशनल टौपिक, Breaking News, Tourism  places, Festival, Sports से जुड़ी जानकारियाँ।

👍Like Facebook Page 


Post a Comment

0 Comments