मनाली की यात्रा के लिए टॉप 10 पर्यटन स्थल-Top 10 Tourism Place to Visit in Manali
हिमाचल प्रदेश के पर्वतीय स्थलों में मनाली एक खास और अलौकिक पर्यटन स्थल है। यहां के पहाड़ रंग-बिरंगे फूलों से सजी घाटियां और पहाड़ों पर रुई के समान बादल, प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर वातावरण यहां की खास विशेषता है। जिसके कारण मनाली एक मशहूर पर्यटक स्थल बन चुका है। आज हर किसी को एक ऐसे वातावरण की तलाश रहती है, जो मन को शांति और यात्रा को रोमांचित बना दे। इन दोनों बातों का लुत्फ आप एक ही जगह उठा सकते हैं, और वह है मनाली के पर्यटन स्थल। जहां पर आपको प्राकृतिक सौंदर्य के साथ-साथ राफ्टिंग, ट्रैकिंग, पैराग्लाइडिंग आदि का भरपूर आनंद लेने को मिलेगा।
मनाली का इतिहास और रोचक तथ्य- History and Interesting Facts of Manali
मनाली के बारे मे रोचक तथ्य- Interesting Fact About Manali
मनाली के पर्यटन स्थलों की जानकारी- Information about tourist places in Manali
हिल स्टेशन होने की वजह से मनाली में आपको घूमने योग्य बहुत सी जगह मिल जाएगी। जहां पर आप को प्राकृतिक सौंदर्य के साथ मानसिक शांति का अनुभव होगा।
और भी पढ़ें➡️ शिमला में घुमने योग्य पर्यटन स्थल
1. रोहतांग पास (दर्रा)
2. सोलंग घाटी
मनाली जाकर पर्यटकों को अगर किसी जगह का ख्याल आता है तो वह है सोलंग वैली। इस जगह की विशेषता यह है कि यह आपके सफर को रोमांचक और स्फूर्ति से भर देता है। आप यहां पर घुड़सवारी, पैराग्लाइडिंग, पैराशूटिंग से लेकर ओपन एयर जीप चलाने का आनंद ले सकते हैं। सर्दी के मौसम में यहां की हर एक जगह बर्फ से ढकी हुई मिलेगी। इसी मौसम में पर्यटकों को स्काइन्ग का बहुत शौक होता है। जैसे-जैसे गर्मी के दिनों में बर्फ पिघलने लगती है, तब इस मौसम में एक पारदर्शी बॉल के अंदर 2 लोग मिलकर, बैठकर घाटी से लुढ़कने का आनंद लेते हैं। जो पर्यटकों के लिए दोगुना मजा देता है। सोलंग वैली जाकर आपको बोरियत का बिल्कुल भी एहसास नहीं होगा। मनाली बस स्टैंड से सोलंग वैली की दूरी 14 किलोमीटर है और और कुल्लू बस स्टैंड से इसकी दूरी 54 किलोमीटर है।
3. हिडिंबा मंदिर
मनाली पर्यटन स्थलों में पहाड़ों पर स्थित हिडिंबा मंदिर का महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह मंदिर माता हिडिंबा को समर्पित है। बाकी मंदिरों की तुलना में यह मंदिर बिल्कुल भिन्न है, क्योंकि इस मंदिर में प्रवेश द्वार लकड़ी द्वारा निर्मित है, और इसकी छत एक छतरी के आकार की है। यह मंदिर शांतिप्रिय यात्रियों के लिए एकदम उचित स्थान माना जाता है। हर तरफ लंबे-लंबे पेड़ों का जाल और शांति का माहौल यहां पर एक खूबसूरत नजारा बना देता है। इस मंदिर से एक अटूट डोर बंध जाती है, क्योंकि यह हम लोगों को महाभारत से जोड़ता है। यह मंदिर 1553 में स्थापित किया गया था। हिडिंबा मंदिर काट की कढ़ाई और अपने चार मंजिला शिवालय के लिए जाना जाता है।
और भी पढ़ें➡️ शिकारी माता मंदिर की कथा और विशेषता
4. कुल्लू
मनाली से 40 किलोमीटर दूर स्थित यह स्थान प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग माना जाता है। कुल्लू घाटी एक बहुत बड़े क्षेत्र में फैली हुई है जो अपने आलीशान पहाड़ों और लुभावने दृश्यम के लिए प्रसिद्ध है। प्रकृति प्रेमीयों के लिए यह स्थान महत्वपूर्ण गंतव्य है, जो समुद्र तल से 1230 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। आकर्षक स्थलों में कुल्लू को मनाली की बहन कहा जाता है यहां घूमने के लिए आने वाले पर्यटक सफर को रोमांचकारी बनाने के लिए पर्वतारोहण, ट्रैकिंग, राफ्टिंग आदि करते हैं।
5. नेशनल पार्क कुल्लू
यह पार्क मनाली सिटी से थोड़ी दूर कुल्लू जिले में स्थित तीनों ओर से हिमालय पर्वतों से घिरा हुआ है। यहां पर आपको विभिन्न प्रकार के वन्यजीव दिखाई देंगे। जिसमें 375 प्रकार के प्रजातियों के पशु और 31 प्रकार प्रजातियों के मैमल एवं 181 प्रकार की प्रजातियों के पक्षी मौजूद हैं। राष्ट्रीय उद्यान में चीड़ के पेड़ और लहराते हुए देवदार के पेड़ खूबसूरती और प्राकृतिक सौंदर्य को चार चांद लगा देते हैं।
6. मनु मंदिर
कहा जाता है, कि मनुष्य जाति के रचयिता मनु थे। यह मंदिर इन्ही को समर्पित है। एक यही मंदिर है, जो पूरे भारत में मनु के लिए बनाया गया था। यह मंदिर मनाली में आकर्षण का महत्वपूर्ण स्थान है, जो व्यास नदी घाटी में स्थित है। यहां पर पर्यटक आध्यात्मिक शांति ग्रहण करने और दैवीय शक्तियों के साक्षी बनने के लिए आते हैं। हरे भरे वातावरण से लिपटा हुआ यह मंदिर मन को सुकून देता है।
Also Read:➡️ Best tourism place in mandi, Devidahad Himachal Pradesh
7. मणि करण साहिब
मणिकरण साहिब एक गुरुद्वारा है, जो पार्वती नदी के पास घाटी पर स्थित है। यह मनाली से 39 किलोमीटर दूर है। हिंदुओं व सिखों के लिए यह गुरुद्वारा एक पवित्र स्थल माना जाता है। यहां पर गर्म पानी के कुंड भी हैं। यहाँ पर पर्यटक डुबकी लगाते हैं सिखों का यह मानना है कि गुरु नानक देव जी ने यहां पर बहुत से चमत्कार किए थे। वहीं पर हिन्दू यह मानते हैं, कि इस जगह पर शिव और पार्वती रहते थे। यही वजह है कि इस धार्मिक स्थल की बहुत मान्यता है।
8. वशिष्ठ टैम्पल
वशिष्ठ गांव व्यास नदी के किनारे पर है। जिसकी दूरी मनाली से केवल 3 किलोमीटर है। यह जगह सल्फर के सोते के लिए काफी मशहूर है। ऐसा कहा जाता है कि इस स्थान पर लक्ष्मण ने तीर चला कर सोते को बनाया था। स्नान के लिए यहां पर महिलाओं और पुरुष दोनों के लिए सुविधा उपलब्ध है। यहां पर दो मंदिर स्थित है, जिनमें से एक मंदिर राम और दूसरा मंदिर ऋषि वशिष्ठ का है।
9. नग्गर
व्यास नदी की बाईं और स्थित नग्गर शहर कभी कुल्लू की राजधानी हुआ करता था। इसकी दूरी मनाली से 21 किलोमीटर है। नगर की स्थापना राजा विशुद्पाल ने 1460 ईस्वी में की थी। यहां का किला स्थान का मुख्य आकर्षण है। लेकिन आज के समय में हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के द्वारा इस किले को एक हेरिटेज होटल में परिवर्तित कर दिया गया है। कुल्लू के शासकों का इस इमारत में निवास हुआ करता था। पश्चिम हिमालय वास्तु शैली का एक बेहतरीन नमूना इस इमारत को माना जाता है, जो पत्थरों और लकड़ियों द्वारा बनाई गई है। इसकी दरवाजे और खिड़कियों में अदभुत नक्काशी की गई है। इसके परिसर के अंदर एक मंदिर खूबसूरत रेस्तरां, एक मंदिर और एक छोटा सा संग्रहालय है।
10. जोगनी वॉटर फॉल्स
जोगिनी वॉटरफॉल एक नेचुरल वाटरफॉल है, जो कुल्लू घाटी से होते हुए बीस रिवर में मिलता है। काबकी देवी जोगनी का पवित्र स्थल इस स्थान को माना जाता है, और इसके साथ-साथ इस स्थान को महिला शक्ति स्थल के लिए भी जाना जाता है। आप इस वाटर फॉल के नीचे रहकर वादियों और पहाड़ों को देखकर रोमांचकारी नजारों का लुत्फ उठा सकते हैं। इस वाटरफॉल के नीचे एक मंदिर बनाया हुआ है। जहां पर अनुष्ठान आयोजित किए जाते हैं।
1 Comments
For probably the most half, Windows Phone and Blackberry customers may also have access to apps, but in sure cases they might need to ante-up via an in-browser on line casino website. Learn how to to|tips on how to} play slots or jump straight into {playing|enjoying|taking half in} actual cash slots. In distinction, cellular slots such as Merlin's Millions look extra like traditional on-line games in a smaller setting. Instead of stripping back lots of the bells and whistles because the builders do in 1xbet games like Bar Bar Blacksheep, the designers simply optimize their software program so that all one|that each one} the standard old} features may be seen in a cellular setting.
ReplyDeletePlease do not enter any spam link in the comment box