अखरोट खाने के फायदे और नुकसान Benefits or Loss of Walnuts in Hindi
इसमें कोई शक नहीं है कि नट्स और ड्राई फ्रूट्स खाने में लजीज होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होते हैं। डाइट में अगर आप रोजाना इन्हें शामिल करते हैं, तो यह आपकी सेहत के लिए काफी अच्छे साबित होते हैं। खजूर, किशमिश, काजू और बादाम के साथ-साथ अखरोट और अन्य कई ड्राई फ्रूट्स हैं, जो सेहत को काफी फायदे देते हैं। लेकिन हम आज अपने इस लेख में सिर्फ अखरोट की बात करेंगे, जो कि गुणों से भरपूर है। अखरोट को एनर्जी का पावर हाउस भी कहा जाता है। इसे मलयालम में अक्रोथ्ंदी, कन्नड़ में अक्रोटा, तेलुगु में अकरुट काया, अंग्रेजी में वॉलनट, मराठी में अकरोड़ और गुजराती में अक्रोट बोला जाता है।
अलग-अलग भाषाओं में अखरोट के जितने नाम रखे गए हैं। उतने ही इसके फायदे भी हैं। आज हम अपनी इस पोस्ट में आपको अखरोट खाने के फायदे और अखरोट खाने का तरीका बताने जा रहे हैं। इसके साथ-साथ अखरोट से होने वाले नुकसानो के बारे में भी जानकारी देंगे। अगर आप जानकारी को सही तरीके से जानना चाहते हैं, तो हमारी इस पोस्ट को लास्ट तक जरूर पढ़ें।
अखरोट क्या होता है What is Walnuts in Hindi?
अखरोट एक प्रकार का नट है। इसलिए इससे नट्स की श्रेणी में ऊपर रखा गया है। क्योंकि अखरोट औषधीय गुणों और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। वैज्ञानिक नाम में इसके पेड़ को जुगैलस जीनस का जाता है। इसके फल में सिर्फ एक बीज पाया जाता है, जो काफी कुरकुरा और स्वादिष्ट होता है। अखरोट को बहुत से खाद्य पदार्थों में भी इस्तेमाल किया जाता है। इनमें मुख्य रूप से कुकीज, एनर्जी बार और केक इत्यादि शामिल है। इसके अंदर कई प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को काफी एनर्जी देते हैं। अखरोट से कई प्रकार की समस्याओं से बचा जा सकता है। उनके बारे में हम आपको आगे विस्तार से अपने इस लेख में बताएंगे। लेकिन यह बात ध्यान रखने वाली है कि अखरोट को किसी दवा के रूप में नहीं लिया जाता, और ना ही इससे किसी प्रकार की बीमारियों को ठीक किया जा सकता है, इसलिए अगर किसी तरह की स्वास्थ्य से संबंधित अवस्था में आपको डॉक्टर से सलाह मशवरा लेना जरूरी है।
अखरोट खाने के फायदे Benefits of Eating Walnuts in Hindi
अखरोट पोषक तत्वों से भरपूर होता है। आइए हम जानते हैं कि अखरोट खाने से क्या क्या फायदे हो सकते हैं। यह बहुत से रोगों को दूर रखने और उनके इलाज में मददगार है।
1. दिल के लिए फायदेमंद Beneficial for Heart
वैज्ञानिकों के अध्ययन के अनुसार अखरोट खाने के फायदे हमारे दिल को स्वस्थ बनाए रखने में काफी फायदेमंद साबित होता है। अखरोट के अंदर अल्फा लिनोलेनिक एसिड मौजूद होता है जो ओमेगा 3 फैटी एसिड का एक रूप है। यह हमारी रक्त धमनियों के अंदर फैट के जमाव को रोके रखता है। इसके अंदर पॉलीअनसैचुरेटेड फैटी एसिड पाया जाता है, जो हृदय के लिए काफी मददगार होता है। इसके अतिरिक्त जिन लोगों को उच्च रक्तचाप की प्रॉब्लम हो उनके लिए अखरोट फायदेमंद है।
और भी पढ़ें➡️ सेहत के लिए सेब खाने के फायदे हिंदी में
पॉलीअनसैचुरेटेड फैटी एसिड हमारे शरीर में खराब कोलेस्ट्रोल को कम करके सही कोलेस्ट्रोल को बनाने में सहायता करता है। जिसके कारण हमें हृदय से संबंधित बीमारियों से राहत मिल सकती है।
2. मस्तिष्क के लिए फायदेमंद Beneficial to the Brain
अखरोट के अंदर पाए जाने वाले औषधीय गुणों को लेकर एक रिसर्च की गई। इस रिसर्च के अनुसार, अखरोट के अंदर भरपूर मात्रा में ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है, जो हमारे मस्तिष्क को सही तरीके से कार्य करने के लिए मजबूत बनाए रखता है। जिसके साथ साथ अखरोट में पाया जाने वाला पॉलीअनसैचुरेटेड फैट हमारी याददाश्त को बढ़ाने में काफी मददगार होता है, और हमारे डिप्रेशन को भी कम कर देता है।
आप के लिए कुछ महत्वपूर्ण जानकारीयाँ ⬇️
➡️ जानिए पानी गिला है या सुखा?
➡️खर्राटे क्यों आते हैं? खर्राटे लेना कैसे बंद करें? खर्राटे का क्या इलाज है?
➡️ सेहत के लिए किशमिश के फायदे उपयोग और नुकसान
3. कैंसर के लिए फायदेमंद Beneficial for Cancer
कैंसर जैसी भयानक बीमारी को दूर रखने में अखरोट काफी हद तक फायदेमंद हो सकता है। एक मेडिकल रिसर्च के मुताबिक, अखरोट के अंदर पॉलीफेनॉल मौजूद होता है, जो हमारे अंदर कैंसर के खतरे को कम कर देता है। एंटी कैंसर प्रभाव की वजह से यह कैंसर के ट्यूमर को पनपने नहीं देता। लेकिन फिर भी अगर कोई व्यक्ति कैंसर से पीड़ित है, तो उसको डॉक्टरी सलाह और उचित इलाज अवश्य करवा लेना चाहिए। केवल घरेलू उपचार के जरिए कैंसर को ठीक नहीं किया जा सकता।
4. हड्डियां मजबूत करता है अखरोटWalnut strengthens bones
हमारी हड्डियों को मजबूत करने में अखरोट बहुत ही लाभकारी है। दरअसल अल्फा लिनोलेनिक एसिड से भरपूर अखरोट हड्डियों को मजबूती देने में सहायता प्रदान करता है। इसके साथ-साथ जींन खाद्य पदार्थों के अंदर यह एसिड होता है उन पदार्थों में अखरोट भी शामिल है। इसके अतिरिक्त अखरोट में फास्फोरस और कैल्शियम भी होता है, जो हमारी हड्डियों में ओस्टियोपोरोसीस होने से रोकता है। इसके साथ साथ कॉपर बोन मिनिरल डेनसिटी को बनाए रखने में सहायता करता है। कहा जाता है कि (वॉलनट) अखरोट खाने के फायदे में हड्डियों को मजबूत रखना भी शामिल है।
5. वजन कम करने में सहायक Aids in Weight Loss
कैलोरी और फैट से भरपूर होने के बावजूद भी अखरोट को वजन घटाने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। अखरोट हमारी भूख को नियंत्रित करता है। फाइबर से भरपूर होने के कारण पेट को कम करने में सहायता देता है। इसलिए वजन घटाने में अखरोट का सेवन लाभकारी साबित हो सकता है। वैज्ञानिक की एक रिसर्च में यह पता लगाया गया कि अखरोट के सेवन करने से वजन घटाने में काफी हद तक मदद मिलती है। फिलहाल इस अध्ययन के ऊपर अभी और शोध की आवश्यकता है।
6. लो ब्लड प्रेशर के लिए अखरोट खाने के फायदे Benefits of eating walnuts for low blood pressure
उच्च रक्तचाप की वजह से हृदय संबंधित रोग होने का खतरा बना रहता है। ऐसे में इस समस्या को दूर रखना बहुत जरूरी है। इसके लिए अखरोट एक बहुत ही अच्छा विकल्प हो सकता है। शोध के मुताबिक अखरोट खाने से उच्च रक्तचाप को कम करने में सहायता मिलती है हृदय से जुड़ी समस्याओं को दूर रखने में मदद मिलती है। फिलहाल और अध्ययन करने की आवश्यकता है। जिससे उच्च रक्तचाप को नियंत्रण में करने वाले पोषक तत्वों की स्टिक और सही जानकारी मिल सके।
7. रोग प्रतिरोधक क्षमता का मजबूत होना Strengthen Immunity
अखरोट हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत और बीमारियों को दूर रखने में सहायता देता है। हमारे इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत करने में अखरोट के गुण सहायक सिद्ध हो सकते हैं। अखरोट में पाये जाने वाला प्रोटीन के अंदर इम्यूनोमोड्यूलेटरी प्रभाव मौजूद होते हैं, जो हमारी इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाता है।
आप के लिए कुछ महत्वपूर्ण जानकारीयाँ ⬇️
➡️ गूगल की खोज किसने और कब की थी
➡️ इंटरनेट क्या है? इंटरनेट कैसे काम करता है? इंटरनेट का मालिक कौन है?
8. तनाव से राहत और अच्छी नींद Stress Relief and Good Sleep
अखरोट का सेवन नींद की समस्या और तनाव से छुटकारा दिला सकता है। अखरोट के अंदर विटामिन बी 6, प्रोटीन ट्रीप्टोफैन और फोलिक एसिड जैसे बहुत से पोषक तत्व अच्छी मात्रा में मौजूद होते हैं, जो हमें तनाव से छुटकारा पाने में सहायता देते हैं, इसके साथ साथ इसके अंदर ओमेगा 3 फैटी एसिड हमारे मूड़ को अच्छा बनाता है। जिससे हमें नींद भी अच्छी आती है। ओमेगा 3 एसेंशियल फैटी एसिड तथा यूरिडिन अखरोट का मुख्य स्त्रोत है।
9. डायबिटीज Diabetes
अखरोट का सेवन मधुमेह जैसी भयानक बीमारी में फायदेमंद सिद्ध हो सकता है। अखरोट का सेवन डायबिटीज की रोकथाम करने में लाभकारी हो सकता है। अखरोट के पेड़ के अंदर और पत्तों में anti-diabetic प्रभाव मौजूद होते हैं। इन प्रभावों के कारण यह हमारे ब्लड में ग्लूकोस की मात्रा को कम करने का कार्य कर सकता है। इससे डायबिटीज की प्रॉब्लम से राहत मिलती है। यह भी कह सकते हैं कि अखरोट खाने के फायदे डायबिटीज की प्रॉब्लम को दूर रखना भी शामिल है।
10. मिर्गी से बचाव Prevention of Epilepsy
अखरोट खाने के फायदे मिर्गी की प्रॉब्लम को दूर करने के लिए भी हो सकते हैं। फ्री रेडिकल्स के ज्यादा उत्पादन की वजह से मिर्गी और न्यूरोलॉजिकल जैसे विकारों का खतरा बढ़ता है। इस प्रॉब्लम को कम करने के लिए एंटीकॉन्व्लसेंट दवाइयों का प्रयोग किया जा सकता है। यह दवाई मिर्गी के दौरे को कुछ हद तक कम कर सकती है। अखरोट के अंदर एंटीकॉन्व्लसेंट प्रभाव मौजूद होता है और इसी प्रभाव की वजह से मिर्गी के खिलाफ न्यूरोप्रोटेक्टिव योगीक के रूप में कार्य कर सकते हैं। इस तरह मिर्गी की प्रॉब्लम से बचा जा सकता है। अगर किसी को मिर्गी की प्रॉब्लम है, तो उसके लक्षणों को कुछ हद तक कम किया जा सकता है।
11. पेट स्वस्थ रहना Stay Healthy
एक शोध के मुताबिक प्रतिदिन 8 हफ्ते तक 43 ग्राम अखरोट का सेवन करने से एक हेल्थी व्यक्ति के अंदर ब्यूटीरिक एसिड और प्रोबायोटिक एसिड का उत्पादन होता है जो हमें अच्छे बैक्टीरीया बढ़ाने में सहायता देता है। जिसकी वजह से आंतों को स्वस्थ रखने में सहायता मिल सकती है। फाइबर युक्त होने के कारण यह कब्ज जैसी प्रॉब्लम से भी बचाए रखता है। अखरोट में विटामिन B2 यानी रीबोफलेविन पाया जाता है, जो हमारे पाचन तंत्र को स्ट्रांग बनाता है।
12. एंटी-एजिन्ग Anti-Aging
हमारी बढ़ती उम्र के प्रभाव को कम करने में अखरोट का सेवन काफी लाभकारी साबित हो सकता है। इसमें विटामिन ई मौजूद होती है, जो हमारी त्वचा को अंदर नमी बनाए रखती हैं और रुखेपन को दूर कर देती है। कहा जा सकता है कि अखरोट हमारी बढ़ती उम्र के प्रभाव को कम करने में सहायता प्रदान करता है।
1 दिन में कितने अखरोट खाने चाहिए? How many Walnuts Should be Eaten in 1 Day?
सेहत को सेहतमंद बनाए रखने के लिए अखरोट का उपयोग काफी लंबे समय से किया जा रहा है। हमारे दिल और दिमाग को सेहतमंद बनाए रखने के लिए दिन में दो या तीन अखरोट का सेवन लाभकारी सिद्ध हो सकता है। यदि आप अखरोट को अपनी डाइट में शामिल करने की बजह खोज रहे हैं तो इसकी बहुत सी वजहें है। रोजाना अपनी डाइट में सीड्स और नटस को शामिल करना आवश्यक है।
खाली पेट अखरोट खाने से क्या होता है? What Happens if you Eat Walnuts on an Empty Etomach?
रोजाना खाली पेट अकरोड खाने से शुगर लेवल को कम करने और कंट्रोल करने में सहायता मिलती है। जिससे मधुमेह का खतरा कम होता है। क्योंकि अखरोट के अंदर फाइबर भरपुर मात्रा में पाया जाता है, जो हमारी पाचन क्षमता को मजबूत और दुरुस्त बनाए रखने में सहायता करता है।
अखरोट की तासीर क्या होती है? What is the flavor of walnuts?
अखरोट एक नट (ड्राई फ्रूट) है जिस की तासीर गर्म होती है यह प्राकृतिक रूप से हमारे शरीर में गर्मी पैदा करता है और अखरोट से गिरी सीधी निकालकर खाई जा सकती है यदि आप चाहे तो इसे पानी में भिगोकर रख सकते हैं और उसके बाद चिल्का निकाल लेने पर इस्तेमाल कर सकते हो।
आप के लिए कुछ महत्वपूर्ण जानकारीयाँ ⬇️
➡️ कंप्यूटर क्या है? कंप्यूटर कैसे कार्य करता है? What is Computer? How does the Computer work?
➡️ क्या आप जानते हैं कि IFSC CODE क्या होता है, और इसका इस्तेमाल क्यूँ किया जाता है?
➡️कीबोर्ड के अक्षर क्रम में क्यों नहीं होते? Why are keyboard characters not in order?
अखरोट में कौन-कौन से विटामिन होते हैं? What vitamins are in walnuts?
392 कैलोरी ऊर्जा, आधा मुट्ठी अखरोट में मौजूद होती है। लगभग 9 ग्राम प्रोटीन और 39 ग्राम वसा से भरपूर अखरोट में 8 ग्राम कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है। इसमें कैल्शियम और विटामिन ई के साथ मिनरल भी भरपूर मात्रा में पाये जाते हैं।
अखरोट से वजन कैसे बढ़ाएं? How to gain weight with walnuts?
अखरोट में शहद मिलाकर इसका सेवन किया जाए तो इससे पतले लोग जल्दी मोटा हो सकते हैं। इसके अतिरिक्त यदि आप दूध में किशमिश को मिलाकर खाए तो इससे भी वजन को बढ़ाया जा सकता है।
0 Comments
Please do not enter any spam link in the comment box