इन्सान में व्यक्तिगत भिन्नताएं कौन सी हैं?:- What are the individual differences in humans?
जीवन के हर क्षेत्र में प्रत्येक मनुष्य के बीच में कुछ व्यक्तिगत भिन्नताएं पाई जाती है, जबकी सब मनुष्य देखने में एक जैसे होते हैं तथा सभी के एक जैसे अंग होते हैं। जब शिक्षा के क्षेत्र में व्यक्तिगत भिन्नताओं का अध्ययन किया गया तो उस से कई सवाल उठे। जैसे सिखने वाले को क्या सिखना है, उसे कितना सिखाया जाये ,सिखाने का कौन सा तरीका उचित होगा और प्रशिक्षण का क्या स्तर क्या होगा। इन्हीं को ध्यान में रखते हुए भिन्नताओं के कुछ भाग विभाजित किये गए हैं।
1. शारिरीक भिन्नता:- Physical Differences:-
सभी मनुष्यों के शरीर एक जैसे होते हैं परन्तु फिर भी सभी व्यक्ति अथवा कोई भी दो व्यक्ति शारिरीक रूप से एक जैसा कार्य नहीं कर सकते हैं। कोई उस कार्य को करने में तेज होता है तो उसी कार्य को धीमी गति से करता है। लम्बे और छोटे कद के व्यक्ति के कार्य करने में भी अंतर होता है। इसी प्रकार सामान्य लोगों की तुलना में शारिरीक रूप से विकलांग लोगों के कार्य करने में भी भिन्नता होती है। ऐसे में उन्हें कार्य सीखाने के लिए अलग सुविधाएं दी जानी चाहिए,और सामान्य की तुलना में उन पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए।
2. मानसिक भिन्नता:- Mental Differences:-
यह एक ऐसा क्षेत्र है,जिसमे सबसे अधिक विभिन्नताएं पाईं जाती है, यदि सिखने वाले में मानसिक भिन्नता ज्यादा हो तो सिखाने वाले को ज्यादा कार्य करना पड़ता है। IQ LEVAL एक समान हो तो सिखाने वाले को कार्य सिखाने में आसानी रहती है।
इसमें बुद्धि,रुचि,सोचना,निर्णय लेना आता है।
3. शारिरीक मानसिक तालमेल:- Physical mental coordination:- शारिरीक और मानसिक तालमेल सभी व्यक्ति का अलग अलग होता है। कोई काम तेजी से करता है तो कोई धीरे-धीरे काम को पुरा करता है। कोई बिना रुके हुए वही कार्य लगातर काफी देर तक करता रहता है तो कोई जल्दी ही थक जाता है। शारिरीक मानसिक तालमेल अच्छा हो तो कार्य में कुशलता जल्दी प्राप्त की जा सकती है। यदि शरीर कमजोर हो तो कार्य सिखने में उतनी ही कठिनाई होगी। यदि लगातर बिना रुके व्यक्ति एक जैसा कार्य करते रहे तो भी जल्दी बोर हो जाता है और अपनी एकाग्रता खो देता है इस से उसका तन और मन का तालमेल नहीं बन पाता।
4. पृष्ठभूमि:- Back Ground:-
सिखने की विधि में पृष्ठभूमि (Back Ground) का भी महत्व पूर्ण स्थान है। इसके अंतर्गत रुचि व संस्थान के आदर भावना इत्यादि आता है। आर्थिक स्थिति भी महत्वपूर्ण होती है। यदि एक व्यक्ति को पढ़ाने के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध हो तो और दूसरे को सुविधाएं ना हो तो दोनो के सिखने में काफी अन्तर होगा। जिसे सुविधाएं उपलब्ध होंगी उसकी सिखने की गति भी तेज होगी और दूसरे की कम। क्यूंकि इसे औजार उपकरणों और अन्य सामग्री के लिए दूसरे पर निर्भर रहना पड़ेगा।
0 Comments
Please do not enter any spam link in the comment box